उत्तर प्रदेश
योगी कैबिनेट की बैठक में 21 प्रस्ताव पेश, 20 पर लगी मोहर, अयोध्या में बनेगा विश्वस्तरीय संग्रहालय
लखनऊ। करंट क्राइम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 21 प्रस्ताव पेश किए गए, जिसमें 20 पर मंत्रिपरिषद की मुहर लगी। एक प्रस्ताव को पुनर्परीक्षण के लिए भेजा गया है। यह निजी अस्पतालों को प्रोत्साहन नीति के लिए था। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्योग करने वाले लोगों को एसजीएसटी और स्टांप ड्यूटी पर छूट दी जाएगी। इसके तहत मेरठ की मेसर्स पसवारा पेपर्स लिमिटेड को 65.67 हजार का लाभ आज दिया गया। बागपत में अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र बनाने के लिए निशुल्क भूमि दी जाएगी। यह योग व आरोग्य केंद्र पीपीपी मॉडल पर बनेगा।
अयोध्या में मंदिर संग्रहालय बनाया जाएगा। साथ ही उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली 2022 में संशोधन किया जाएगा।
बैठक में खेलकूद विभाग, पर्यटन विभाग, वित्त विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन, पर्यावरण जलवायु विभाग और लोक निर्माण, कारागार, गन्ना विकास विभाग के कई एजेंडे शामिल रहे।
योगी कैबिनेट से ये प्रस्ताव मंजूर
- 2017 प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत किया पल्प एंड पेपर्स लिमिटेड शाहजहांपुर , वृंदावन एग्रो मथुरा को प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रस्ताव पास
- कानपुर में अमृत पेयजल योजना के तहत द्वितीय फेस के वित्तीय पोषण को मिली मंजूरी
- बरेली में अमृत 2 योजना के तहत वित्तीय पोषित किए जाने का प्रस्ताव हुआ पास
- कानपुर में नजूल की जमीन हॉस्पिटल बनाये जाने के संबंध में कानपुर विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित किये जाने का प्रस्ताव हुआ पास
- डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी को उच्च स्तरीय बनाए जाने के सम्बन्ध में एमओयू के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
- अयोध्या में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय बनाए जाने के संबंध में प्रस्ताव हुआ पास… टाटा एंडेवदे को पहले 25 एकड़ जमीन दी गई थी पर अब उसको 52.102 एकड़ नजूल की जमीन दी जाएगी
- प्रदेश की प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र बनाए जाने की प्रस्ताव को मिली मंजूरी
- लोक निर्माण विभाग के दो प्रस्तावों को मिली मंजूरी
उत्तर प्रदेश
सिर्फ पंकज चौधरी ने बीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, कल होगी औपचारिक घोषणा
लखनऊ। करंट क्राइम। यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष के लिए आज लखनऊ कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। केवल एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है और ये नामांकन पंकज चौधरी का है। ऐसे में अब यह स्पष्ट हो गया है कि पंकज चौधरी ही बीजेपी के अगले अध्यक्ष बनेंगे। उनके नामांकन पत्र में सीएम योगी प्रस्तावक बने हैं।
महराजगंज सीट से लोकसभा सांसद पंकज चौधरी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पार्टी दफ्तर में नामांकन दाखिल कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ उनके नामांकन पत्र में प्रस्तावक बने हैं। ऐसे में यूपी बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर पंकज चौधरी के नाम का ऐलान अब केवल औपचारिकता भर रह गया है। रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पंकज चौधरी के नाम का ऐलान करेंगे। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सांसदों और विधायकों को लखनऊ पहुंचने के निर्देश पहले ही दे दिए गए थे। नामांकन से पहले ही यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इशारों-इशारों में पंकज की दावेदारी पुख्ता कर दी थी। पंकज चौधरी के प्रस्तावकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, स्मृति ईरानी, सूर्यप्रताप सिंह शाही, स्वतंत्र देव सिंह, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा, कमलेश पासवान और असीम अरुण थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी दफ्तर पहुंचकर प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर किए। अब रविवार को उनके नाम का ऐलान किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश
मोदी के खास कुर्मी नेता पंकज चौधरी ही बनेंगे उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष
लखनउ। करंट क्राइम।उत्तर प्रदेश बीजेपी में लंबे समय से चल रहा प्रदेश अध्यक्ष का सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया के साथ ही पार्टी आज नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का अनौपचारिक ऐलान कर सकती है। अगर एक ही नामांकन हुआ तो दोपहर बाद पता चल जाएगा कौन होगा बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष। अगर दो नामांकन हुए तो फिर चुनाव होगा।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम लगभग तय है। आज दोपहर 2 बजे तक उनके नाम का अनौपचारिक ऐलान भी हो सकता है। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि सिर्फ पंकज चौधरी ही नामांकन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंकज चौधरी के प्रस्तावक होंगे।
हालांकि प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा बीजेपी रविवार को करेगी। रविवार दोपहर 12 बजे लखनऊ के एक बड़े सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम का भी ऐलान किया जाएगा। ज्यादातर सांसद भी आज लखनऊ में ही रहेंगे। उन्हें राष्ट्रीय परिषद के नामांकन के लिए बुलाया गया है।
दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर सस्पेंस बनाए रखकर बीजेपी ने इसे लगभग एक बड़े राजनीतिक इवेंट का रूप दे दिया है। पार्टी ने यह लगभग तय कर लिया है कि इस बार उत्तर प्रदेश में ओबीसी चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसे बीजेपी की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पंकज चौधरी ओबीसी वर्ग की कुर्मी बिरादरी से आते हैं और वे सात बार सांसद रह चुके हैं। ऐसे में अगर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है तो यह यूपी की राजनीति में एक बड़ा संदेश होगा।
उत्तर प्रदेश
दरोगा की गर्दन काटने की धमकी देने वाला मुअज्जिन को पुलिस ने भेजा जेल
मुजफ्फरनगर। करंट क्राइम। मस्जिद के मुअज्जिन मोहम्मद इरफान का दरोगा को गर्दन काटने की धमकी वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इरफान ने दारोगा पर मारपीट का आरोप लगाया था। गर्दन काटने की धमकी वाला वीडियो सामने आने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की।
घटना की शुरुआत दो दिन पहले हुई थी, जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मदीना चौक स्थित मदीना मस्जिद के मुअज्जिन इरफान ने कच्ची सड़क चौकी इंचार्ज विनोद चौधरी पर अजान के दौरान तेज आवाज को लेकर बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस दौरान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि दरोगा इरफान को मस्जिद से खींचकर बाहर ले जा रहे हैं। इस घटना के बाद जमीयत उलेमा ए हिंद के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि इस बीच इरफान का एक और वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में वह जमीयत के कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान अपना अनुभव बता रहा था, लेकिन इसी बीच उसने दरोगा की गर्दन काटने जैसी गंभीर धमकी दे डाली। वीडियो देखते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। किसी भी तरह की धमकी या कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
उत्तर प्रदेश7 hours agoदरोगा की गर्दन काटने की धमकी देने वाला मुअज्जिन को पुलिस ने भेजा जेल
-
उत्तर प्रदेश7 hours agoमोदी के खास कुर्मी नेता पंकज चौधरी ही बनेंगे उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष
-
Sports8 hours agoगंभीर के फैसलों पर उठ रहे सवाल, द्रविड के बनाए टीम को कर दिया बर्बाद
-
Sports9 hours agoभारत पहुंचे मेसी, एक झलक पाने को 3 बजे एयरपोर्ट पहुंचे फैंस, आज होगा फ्रेंडली मैच
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoसिर्फ पंकज चौधरी ने बीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, कल होगी औपचारिक घोषणा
-
World8 hours agoपुतिन और एर्दोगन की मीटिंग में शाहबाज शरीफ की जबर्दस्ती एंट्री, गजब की बेइज्जती
-
Sports5 hours agoक्रिकेट के लिए शर्मनाम, भ्रष्ट आचरण के लिए चार खिलाडी सस्पेंड, एफआईआर दर्ज
-
देश5 hours agoबहादुर जवानों की वजह से बच गई थी 200 सांसदों की जान, जानिए 2001 की संसद पर हमले की कहानी
