Connect with us

नोएडा

यमुना एक्सप्रेसवे ज़ीरो पॉइंट, नोएडा: पुलिस ने 40 बाइक स्टंटबाज़ों को पकड़ा, कई गाड़ियाँ ज़ब्त कीं और चालान जारी किया।

Published

on

मनीष सिंह, नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बाइक राइड के नाम पर उत्पात मचाने वाले बाइकर्स के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी के लिए बड़ी संख्या में बाइकर्स इकट्ठा हुए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की, जिसमें एसीपी पवन कुमार के नेतृत्व में 40 बाइकर्स को पकड़ा गया और उनका चालान किया गया।

सभी पकड़ी गई बाइकों को सीज भी किया गया। नोएडा पुलिस ने यह कदम उस समय उठाया जब बाइकर्स के समूह ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी जान को जोखिम में डालते हुए तेज गति से बाइक चलाना शुरू कर दिया। वीकेंड पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर इन बाइकर्स का जमावड़ा आम बात हो गई थी, और वे बिना किसी डर के नियमों की अवहेलना करते थे। उनकी इस हरकत से यमुना एक्सप्रेसवे पर हंगामा मच जाता था।

यमुना एक्सप्रेसवे पर विशेष अभियान

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों के लिए ये बाइकर्स खतरा बन गए थे। रविवार को बाइकर्स का आतंक कुछ ज्यादा होता है। इस स्थिति को देखते हुए एसीपी पवन कुमार ने ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर एक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया।

जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई शुरू की और बाइकर्स की पहचान कर उन्हें रोकने का काम शुरू किया। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 बाइक राइडर्स पर कार्रवाई की गई, साथ ही सभी बाइकों को सीज करते हुए उन पर भारी जुर्माना भी लगाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से बाइकर्स में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपनी राइड तुरंत रोक दी।

पुलिस ने बताया कि बाइक राइड के नाम पर हाईवे पर मचने वाले इस हंगामे से आम लोगों की सुरक्षा पर खतरा था। यह कार्रवाई तब की गई जब बाइकर्स की संख्या अधिक थी और वे नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

क्रिसमस और न्यू ईयर पर सख्त कार्रवाई

बाइकर्स का यह समूह वीकेंड पर अक्सर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जुटता है, जिससे सामान्य यातायात में बाधा उत्पन्न होती है। इससे यमुना एक्सप्रेसवे पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले बाइकर्स ने स्टंटबाजी करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे का चयन किया था, लेकिन इस बार पुलिस पहले से तैनात थी और उन्होंने बाइकर्स को पकड़ लिया। अब उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा।

एक्सप्रेसवे पर सख्त कार्रवाई

एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि दिल्ली से कुछ बाइकर्स नोएडा में घुसकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे परी चौक के आसपास हंगामा मचाते हैं। इस सूचना के आधार पर एसीपी प्रथम ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

रविवार को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर जाकर लापरवाही से बाइक चलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। 3 दर्जन से अधिक वाहनों और उनके चालकों को पकड़कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नोएडा

नोएडा पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस हुई हाईटेक, दो दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा को दिखाई हरी झंडी

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। जब से प्रदेश की चर्चित आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर पुलिस की कमान सौंपी गई है, तभी से नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस हाईटेक हो गई है। जिले में अपराधियों को अब हिम्मत नहीं हो रही है कि वे जिले में अपराध करके दिखाए। अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। घटनाओं को सुलझाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए करीब एक दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा गाडियां पुलिस को दी गई। नौएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नए वाहनों को शामिल करने से पुलिस गश्त और मजबूत होगी। ये वाहन रात के समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गश्त में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण इलाकों में पुलिस की गश्त बढाई जा रही है।

Continue Reading

नोएडा

इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में लटकते मिली छात्र की लाश, पुलिस जुटी जांच में

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है। छात्र की लाश उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी मिली। छात्र की पहचान कृष्णकांत (25) के रूप में हुई है, जो झारखंड का निवासी है।
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा हैः “मैं हार मानता हूं”। अपना शरीर और अपना सारा सामान मेरे परिवार को सौंपता हूँ।
कृष्ण कांत के रूम मेट ऋतिक ने कहा कि कृष्णकांत ने दिन में पहले अपने पिता से बात की थी और कुछ ऐसा कहा था जिससे उन्हें चिंता हुई। घबराए पिता ने ऋतिक को फोन किया और उसे तुरंत अपने बेटे का हालचाल जानने के लिए कहा।

हृतिक उस समय हॉस्टल में मौजूद नहीं था, इसलिए उसने अपने एक परिचित को कमरे पर जाने को कहा। जब वह दोस्त कमरे तक पहुंचा तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है और बार-बार खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई और कृष्णकांत कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।
पुलिस ने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट रूप से तभी बताया जा सकेगा जब पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होगी।

Continue Reading

नोएडा

प्रदूषण फैलाने वालों पर नोएडा अथॉरिटी ने शुरू की कार्रवाई, 15 लाख का लगाया जुर्माना

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा ऑथोरिटी ने प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदूषण को रोकने के लिए अथॉरिटी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अथॉरिटी ने हवा के प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए 14 स्पेशल टीमें बनाई हैं, जो पूरे नोएडा इलाके में ग्रैप स्टैंडर्ड को सख्ती से लागू कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाली कंस्ट्रक्शन साइट्स और यूनिट्स पर कार्रवाई करते हुए, अथॉरिटी ने अब तक कुल 14,95,000 रुपए का भारी जुर्माना लगाया है। अथॉरिटी ने अलग-अलग जगहों से 12,199 टन से ज़्यादा मलबा इकट्ठा किया और उसे सुरक्षित रूप से डिस्पोज़ किया। अथॉरिटी की टीमें यह भी पक्का कर रही हैं कि कंटैमिनेशन को रोकने के लिए कंस्ट्रक्शन मटीरियल को ग्रीन नेट, मेट्रो शीट और ग्रीन कार्पेट से ढका जाए। ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
अधिकारियों ने बताया कि अथॉरिटी कंस्ट्रक्शन साइट्स से होने वाले धूल के प्रदूषण को रोकने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। नोएडा में, अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 88 स्टैटिक एंटी-स्मॉग गन और 10 ट्रक-माउंटेड एंटी-स्मॉग गन चलाई जा रही हैं। इसके अलावा, कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन वेस्ट के साइंटिफिक डिस्पोज़ल के लिए सेक्टर 80 में 400 STP प्लांट सफलतापूर्वक चल रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending