Connect with us

उत्तर प्रदेश

मासूम बेटे को छोड, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, पुलिस ने खोज निकाला, लेकिन…..

Published

on


बरेली। Current Crime: शादी और सात जन्मों के बंधन को ताक पर रखकर एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। हैरानी की बात यह रही कि महिला अपने मासूम बेटे को घर पर छोड़ गई और जाते-जाते जेवर, मोबाइल व आठ हजार रुपये भी समेट ले गई। मामले में पीड़ित पति की तहरीर पर बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने प्रेमी समेत उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
भोजीपुरा निवासी युवक ने गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता है। पत्नी और उसके मायके वाले भी गाजियाबाद में ही रहते हैं। 25 दिसंबर को पत्नी ने पिता के कमरे पर जाने की बात कहकर घर से कदम रखा, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। बाद में पता चला कि वह बिथरी चैनपुर निवासी अजीत के साथ फरार हो गई।
युवक का कहना है कि पत्नी घर में रखे जेवर, मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये लेकर चली गई, जबकि अपने छोटे बेटे को अकेला छोड़ गई।
पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया है, लेकिन महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अडी है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश

मथुरा में गणेश पहलवान की हत्या का खुलासा, पडोसी ने दो लाख में की थी डील

Published

on

By


मथुरा। करंट क्राइम। गोवर्धन पुलिस और स्वाट टीम ने एक हत्याकांड की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इन अपराधियों ने गणेश पहलवान की हत्या के लिए 2 लाख रुपये की सुपारी ली थी। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से अवैध असलहे और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गणेश पहलवान की उनके पड़ोसी दुकानदार अन्नू तिवारी के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। अन्नू तिवारी ने अपने साथी नारायण उर्फ आरव के माध्यम से गणेश पहलवान को रास्ते से हटाने के लिए 2 लाख रुपये की सुपारी दी थी। डील के तहत अभियुक्तों को 10 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे, जबकि बाकी रकम काम पूरा होने के बाद मिलनी थी।
सुपारी देने वाले आकाओं का दबाव था कि काम जल्द पूरा किया जाए, जिसके चलते वे दोबारा हमले की फिराक में थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जतीपुरा के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने समसुद्दीन और नीरज को दबोच लिया।
प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी अन्नू तिवारी और नारायण की तलाश में जुटी है। इस सफलता में स्वाट टीम और गोवर्धन पुलिस के करीब 17 कर्मियों की अहम भूमिका रही।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शार्ट सर्किट, बीच में ही उठकर चली गई बसपा अध्यक्ष

Published

on

By


लखनऊ। करंट क्राइम। बसपा सुप्रीमो मायावती अपने जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंची थीं, लेकिन उसी दौरान कॉन्फ्रेंस हॉल में शॉर्ट सर्किट की घटना घटी। इसके बाद मायावती बिना मीडिया के सवालों का जवाब दिए बाहर निकल गईं।
बीएसपी सुप्रीमो मायावती का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के अवसर पर वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने बसपा कार्यालय पहुंची थीं, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कॉन्फ्रेंस हॉल में शॉर्ट सर्किट हुआ। शॉर्ट सर्किट में धुआं निकलने के बाद अग्निशमन यंत्र का प्रयोग हुआ। फायर सिलेंडर के प्रयोग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म हो गया और मीडिया के सवाल लिए बिना बीएसपी सुप्रीमो मायावती हॉल से रवाना हो गईं।
मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बात कर रही थीं। मायावती ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी देश में बीएसपी के आंदोलन को रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती रहती हैं। हमें दलित और अल्पसंख्यक समुदाय का वोट ज्यादा मिलेगा और सपा का पीडीए देखता रहा जाएगा।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को किसी का बाटी-चोखा नहीं खाना चाहिए। ब्राह्मणों पर किसी तरह का अत्याचार न हो इसलिए बीएसपी की सरकार जरूरी है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

अनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील

Published

on

By

संभल। करंट क्राइम। संभल में हुई हिंसा मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कोर्ट ने तत्कालीन सीओ और वर्तमान में फिरोजाबाद में तैनात एएसपी अनुज चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है। इस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार और पुलिस पर तीखा तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पर लिखा कि अब कोई बचाने नहीं आएगा। अब ये पक्षपाती पुलिसकर्मी अकेले में खाली बैठकर याद करेंगे। भाजपा का फ़ार्मूला नंबर 1ः पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो। भाजपा का फ़ार्मूला नंबर 2ः भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अब पुलिस के बड़े अधिकारी कोर्ट के आदेश को अवैध बता रहे हैं। सवाल उठता है कि क्या इसे कोर्ट की अवमानना माना जाएगा? सत्ता की चापलूसी के चक्कर में ज़्यादा दरोगाई दिखाना कहीं महंगा न पड़ जाए।

अदालत के आदेश के बाद संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि फिलहाल एएसपी अनुज चौधरी और इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। इस आदेश को चुनौती देते हुए अदालत में अपील की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending