ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रोन-2 से खडी थार से पहिया ले गए चोर
ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ चोर कार से सवार होकर आए और एक थार का पहिया चोरी करके फरार हो गए। ये मामला ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रोन-2 का है। हालांकि चोरी के दौरान कार का शीशा टूटने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जब तक लोग वहां पहुंचे तब तक चोर फरार हो गए। फिलहाल मामले की शिकायत की गई है और पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों को आता देख चोर अपनी कार में बैठकर फरार हो गए, जो सेक्टर के बाहर सड़क पर खड़ी थी। घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सेक्टरवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की है।
ग्रेटर नोएडा
ग्रेनो सोसाइटी की लिफ्ट से चेन लूट की घटना में पुलिस अधिकारी नपे, एसएचओ और एसीपी को हटाया
ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। हाल ही में ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में घुसकर लिफ्ट के पास बुजुर्ग महिला से चेन लुटने की घटना को कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में बिसरख थाने के थाना प्रभारी और एसीपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई सोमवार देर रात हुई क्राइम मीटिंग के बाद की गई। बैठक में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने साफ संकेत दिया कि अपराध और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बिसरख थाना क्षेत्र की ला रेजिडेंशिया सोसायटी में एक बुजुर्ग महिला से लिफ्ट के अंदर स्नैचिंग की कोशिश की गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। इस घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने देर रात क्राइम मीटिंग बुलाई। बैठक के दौरान जांच और कार्रवाई की रफ्तार से असंतुष्ट सीपी ने बिसरख थाने की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।
क्राइम मीटिंग के बाद पुलिस कमिश्नर ने बिसरख थाने के एसएचओ मनोज सिंह और एसीपी दीक्षा सिंह को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया।
बिसरख थाना क्षेत्र की ला रेजिडेंशिया सोसायटी में 8 जनवरी को हुई इस घटना से हाई-राइज सोसायटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए थे। एक बुजुर्ग महिला लिफ्ट से नीचे जा रही थीं, तभी हेलमेट पहने एक युवक अंदर आया और उनकी सोने की चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, जिससे आरोपी भाग निकला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और 10 जनवरी को सेक्टर-03 में चेकिंग के दौरान उसे मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालात में देखा। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा
यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को कुचला, ग्रामीणों ने चौकी पर किया हंगामा
ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। बोलेरो कार में डीजल डालते समय तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने एनपीएक्स चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, पुलिस ने कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
नॉलेज पार्क कोतवाली के कोंडली बांगर गांव निवासी गौरव शर्मा की कार कार डीजल खत्म हो गया था। उन्होंने गांव से डीजल मंगाया।
दोनों भाई कार में डीजल डाल रहे थे, तभी तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने उन्हें कुचल दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर भारी संख्या में लोग एनपीएक्स पुलिस चौकी पर पहुंच गए, जहां उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने साथ ही उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। मनोज शर्मा के चार बच्चे हैं, जबकि गौरव के एक बेटी और दो बेटे हैं। हादसे की घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए कार को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सेक्टर-168 के लोट्स जिंक सोसाइटी निवासी सिद्धार्थ कात्यायन पुत्र संतोष कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा
प्रॉपर्टी डीलर को धक्का देकर 15वीं मंजिल से फेका गया था, दो आरोपी गिरफ्तार, नए साल पर हुई थी घटना
ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। थाना बिसरख क्षेत्र में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुए प्रापर्टी डीलर की सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हो गया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
1 और 2 जनवरी 2026 की रात आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के ए-3 टावर में आयोजित न्यू ईयर पार्टी के दौरान विनीत राज की संदिग्ध मौत हुई थी। विनीत 15वीं मंजिल से गिर गए थे। लोगों ने इसे आत्महत्या माना लेकिन यह एक हत्या थी। जिसे विनीत के दोस्त बादल ठाकुर और प्रिंस ठाकुर अंजाम दिया था।
आरोपियों ने विनीत राज को जान से मारने की नीयत से 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक विनीत राज मूल रूप से सिवान बिहार के रहने वाले थे। और आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी, थाना बिसरख क्षेत्र में रह रहे थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य आरोपी बादल ठाकुर, प्रिंस कुमार ठाकुर, ओमप्रकाश, हर्षित कुमार उर्फ हर्ष और शेरी को तलाश किया जा रहा है।
-
स्पोर्ट्स13 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स12 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश12 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment10 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
उत्तर प्रदेश12 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
स्पोर्ट्स10 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश13 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
-
उत्तर प्रदेश13 hours agoKGMU के डॉ. रमीज को मिली थी छांगुर बाबा से मदद, जांच में और कई तथ्यों का खुलासा
