Connect with us

राशिफल

मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें आज शनिवार का राशिफल

Published

on


गाजियाबाद। करंट क्राइम। दिन कई राशियों के लिए अच्छा होगा जबकि, कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 10 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। आज मासिक कालाष्टमी और मालिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत है। इसके साथ ही हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र रहेगा। अतिगण्ड योग, सुकर्मा योग, आडल योग रहेगा। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, चंद्र ग्रह कन्या राशि में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में और बुध ग्रह, सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह धनु राशि में विराजमान रहेंगे।
जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लोगों के लिए आज 10 जनवरी 2026 शनिवार का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि-कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।
वृषभ राशि-बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें. अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि-आज आपके सभी ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आप के कार्यों में गती आएगी। मन प्रसन्न रहेगा, प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा. समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।
कर्क राशि-आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
सिंह राशि-कानूनी अड़चनें आ सकती है। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यापार शुरू हो पाएगा।
कन्या राशि-जीवन बहुत छोटा है, समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें। कई दिनों से अटके मामले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।
तुला राशि-चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें. हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि-पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मोज-मस्ती पर धन खर्च होगा. उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा. वाहन सुख संभव है।
धनु राशि-समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
मकर राशि-किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पुरे नहीं हो पाएंगे। खान-पान पर पर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।
कुंभ राशि-व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है, परोपकारी बनें।
मीन राशि-धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते है। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

राशिफल

कैसा रहेगा आज मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए दिन? पढ़ें 14 जनवरी 2026 का राशिफल

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। साथ ही अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। गण्ड और वृद्धि योग रहेगा। इसके साथ ही बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और बुध ग्रह धनु राशि में विराजमान रहेंगे। आज सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह मकर राशि में, चंद्र ग्रह वृश्चिक राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में और देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में रहेंगे।


मेष राशि-किसी विशेष व्यक्ति का जीवन के तोर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा।


वृषभ राशि-जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी।


मिथुन राशि-समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।


कर्क राशि-अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दुसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पढ़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

सिंह राशि-व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।


कन्या राशि-अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिकजनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल-मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।


तुला राशि-भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें. स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं. पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।

वृश्चिक राशि-कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

धनु राशि-स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि-भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे।


मकर राशि-अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

कुंभ राशि-अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे है।

मीन राशि-मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

Continue Reading

राशिफल

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 13 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। साथ ही विशाखा नक्षत्र और अनुराधा नक्षत्र रहेगा। शूल योग, गण्ड योग और विडाल योग बनेगा। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और बुध ग्रह धनु राशि में रहेंगे। शुक्र ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। चंद्र ग्रह तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में और देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में रहेंगे।

चलिए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज 13 जनवरी 2026, मगंलवार हनुमान जी को समर्पित दिन कैसा रहेगा।


मेष राशि-नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे है। समझ और संभलकर कार्य करें सफल रहेंगे। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धनलाभ होगा। साझेदारी संभल कर करें। आज चांदी कि कोई वस्तु जरूर खरीदें।


वृषभ राशि-आप की कार्य पद्दति से अधिकारी खुश होंगे। संतान के कार्यों से तनाव, चिंता बढ़ सकती है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विद्युत उपकरण पर खर्च संभव है।


मिथुन राशि-जो भी करें बहुत होशियारी और समझदारी से करें। कई लोगों की नजर आप पर है। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में भागदौड़ ‍अधिक रहेगी।


कर्क राशि-अध्ययन में रूचि न होने से परिवारजनों से अनबन हो सकती है। अचानक हानि संभव है। व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा. निवेशादि लाभदायक रहेंगे। घर के मंदिर में आज श्री यंत्र कि स्थापना जरुर करें।

सिंह राशि-परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। बाहरी जनों से सहयोग मिलेगा। मन में कार्यसिद्धि होगी। भवन निवेश शुभ रहेगा। मस्तिष्त पीड़ा संभव है. नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है।

कन्या राशि-आप के व्यवहार के कारण लोग आप की तारीफ करेंगे। वाहन-मशीनरी, अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। गलत मार्ग पर जा कर जोखिम न लें। विवाद से बचें. भविष्य के लिए किसी निवेश की आशंका है।


तुला राशि-संगत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शासन-प्रशासन से सहयोग मिलेगा। परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। वायदा बाजार में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि-निवेश करने में जल्दबाजी न करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसायिक उन्नति होगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा. विवाद न करें। यश कीर्ति में वृध्दि होगी. झुठ बोलने से बचें। जीवनसाथी के लिए आज उपहार जरूर ले जाएं। आप के घर की लक्ष्मी प्रसन्न होगी।


धनु राशि-घर के कामकाज में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी। पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा। कलात्मक कार्य सफल होंगे। निवेशादि शुभ रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। स्वर्ण की प्राप्ति संभव है।


मकर राशि-आप बोलते कुछ हैं, करते कुछ है. निर्णय लेने में कमजोर रहेंगे। आप का मन अत्यंत चंचल है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। शरीर सुस्त रहेगा। पुराना रोग उभर सकते हैं। परिवार के लिए आज कोई उपहार जरूर लें।


कुंभ राशि-आकस्मिक धनलाभ होगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की चिंता स्वास्थ ख़राब कर सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। आज कलम कुमकुम जरूर खरीदें।


मीन राशि-आवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति के योग सुगम हैं। भागदौड़ अधिक होगी। आभूषण की प्राप्ति होगी।

Continue Reading

Uncategorized

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 8 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सप्तमी तिथि रहेगी। साथ ही गर करण, वणिज करण, विष्टि करण, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, सौभाग्य योग और शोभन योग का संयोग बन रहा है। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह धनु राशि में, चंद्र ग्रह सिंह राशि में, मंगल ग्रह धनु राशि में, बुध ग्रह धनु राशि में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में और केतु ग्रह सिंह राशि में विराजमान रहेंगे।
आइए, जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 8 जनवरी 2026, विष्णु जी को समर्पित गुरुवार का दिन कैसा रहेगा।


मेष राशि-मेष राशि वालों के लिए ये समय बहुत ही उत्तम रहने वाला है। दिनभर कार्यस्थल पर प्रभावी वातावरण रहेगा। साथ ही आपको दूसरों की मदद करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं।


वृषभ राशि-आज आप कोई भी कार्य बिना सोचे-समझे न करें। खासकर, पारिवारिक जीवन पर ध्यान अवश्य दें। इस समय आपसी तालमेल बनाकर चलना सही रहेगा। हालांकि, परिश्रम का अनुकूल फल न मिलने से तनाव बढ़ेगा।
मिथुन राशि-आज आपके पास कार्य की अधिकता रहेगी। हालांकि, नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी। इसके अलावा कारोबार में नए अनुबंध होने लाभदायक रहेंगे।
कर्क राशि-आज आपके मन में बेवजह ही अज्ञात भय बना रहेगा। हालांकि, दोस्तों के साथ समय व्यतीत करके अच्छा लगेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों से व्यर्थ विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसे टालने का प्रयास करना होगा।


सिंह राशि-मनचाहा साथ मिलने से कामकाज में मन लगेगा। राजनीति में बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में निश्चित रूप से होगा।


कन्या राशि- आज आप कम बोलने का प्रयास करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। इसके अलावा कर्ज लेने से दूर रहें। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की तरक्की होगी। हालांकि, परिवार में आपकी सलाह को अपनाया जाएगा।

तुला राशि-आज किया गया आर्थिक निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। हालांकि, आज आपको अपने विरोधियों से बचकर रहना होगा क्योंकि वो नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।


वृश्चिक राशि-आज आपकी दिनचर्या में बदलाव हो सकता है। साथ ही कारोबार में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य की ओर आप अपना ध्यान आकर्षित करेंगे तो अच्छा रहेगा। इसके अलावा आर्थिक स्थिति उत्तम होगी, लेकिन यात्रा में सतर्क रहने की आवश्यकता है।


धनु राशि-आप अज्ञात भय से चिंतित रहेंगे। हालांकि, व्यवसाय में उन्नति के योग बने रहे हैं। इसके अलावा धन लाभ की आशा प्रबल होगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान जल्द ही आज आप निकाल लेंगे। निजी जीवन में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।


मकर राशि-आज समय की अनुकूलता से मन प्रसन्न होगा। साथ ही नए व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बन रही है। पारिवारिक संबंध आज प्रगाढ़ होंगे। साथ ही आत्मविश्वास प्रबल होगा।


कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दोस्तों से उपहार मिलेगा। साथ ही पुराना पैसा मिलेगा। हालांकि, आर्थिक निवेश करते समय सावधान रहना होगा।


मीन राशि-आज का दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायक और अनुकूल रहेगा। साथ ही भवन-भूमि के रुके कार्य पूरे होंगे। इसके अलावा गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। आर्थिक स्थिति आज और भी मजबूत होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending