Connect with us

राशिफल

आज कई राशियों के पूरे होंगे अधूरे काम, जानें क्या है आपके राशिफल में

Published

on


गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 7 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और तृतीया तिथि रहेगी। साथ ही पश्चिम दिशा शूल, रोहिणी नक्षत्र, मृगशीर्ष नक्षत्र, गर करण, वणिज करण, विष्टि करण, परिघ योग, शिव योग और विडाल योग का निर्माण हो रहा है। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह और वृषभ राशि में चंद्र ग्रह रहेंगे, जबकि तुला राशि में शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह, वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में रहेंगे।
इसके अलावा आज रोहिणी व्रत भी रखा जा रहा है। आइए जानते है सभी 12 राशिवालों के लिए आज यानी 7 नवंबर 2025, धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि- लंबे समय से चली आ रही चिंता आज समाप्त हो सकती है। साथ ही स्थायी संपत्ति से लाभ होगा। व्यापारियों को व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। विवाहित जातकों के जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

वृषभ राशि- कम समय में कार्य पूरे होंगे। साथ ही भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। इसके अलावा सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में अच्छी खबर आ सकती है। परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।

मिथुन राशि- वाणी पर संयम रखना आज आवश्यक है, अन्यथा अनजाने में हुई गलती के कारण पछतावा होगा। इसके अलावा मांगलिक कार्यों में मित्रों की मदद मिलेगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सजग रहिए। काम में बाधा आ सकती है। आर्थिक क्षेत्र में कोई बडा फैसला ले सकते है।

कर्क राशि- आपके क्रियाकलापों से समाज में कामों को सम्मान प्राप्त हो सकेगा। साथ ही आर्थिक मनोबल बढ़ेगा, लेकिन दिनभर भागदौड़ अधिक रहेगी। कोई आपका अपना नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा खाने पीने में परहेज करिए। समय अनुकुल नहीं है।

सिंह राशि-छोटी-छोटी बातों पर आज क्रोध न करें। पारिवारिक सुख और संतोष बढ़ेगा। साथ ही किसी खास से उपहार मिलने के योग हैं। आज व्यापार-व्यवसाय में मुनाफा बढ़ेगा। हालांकि, माता-पिता को संतान के कारण कष्ट हो सकता है।


कन्या राशि-दिन की शुरुआत अधिक परिश्रम से होगी। हालांकि, आपकी मेहनत से आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। इसके अलावा व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। कन्या राशि के जातक आज विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे।

तुला राशि-आज जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। इसके अलावा अचानक यात्रा के योग बनेंगे। कामकाजी लोगों को आर्थिक निवेश के अच्छे फल मिलेंगे। उम्मीद है कि आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन नौकरी में बदलाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि-लंबे समय से अटके आवास संबंधित मामले आज पूरे हो सकेंगे। साथ ही प्रसिद्धि एवं सम्मान में वृद्धि होगी। इसके अलावा संतान के विवाह संबंधित समस्या हल हो सकती है। उम्मीद है कि आप अपने बलबूते से सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

धनु राशि-आज आपकी मानसिक चिंता बढ़ेगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें, बल्कि समझदारी से कार्य करें। दिनभर आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति नजर बनाए रखें। दोपहर बाद कोई अच्छी खबर आ सकती है। कोई रूका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मकर राशि- अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखने के कारण कीर्ति बढ़ेगी। जॉब कर रहे जातकों को नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। साथ ही आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ राशि-आपकी कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। इसके अलावा आपकी कुंडली में विदेश जाने के योग बन रहे हैं। हालांकि, व्यापारी वर्ग व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर आ सकती है।

मीन राशि- आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। दिन खत्म होने से पहले आपको लाभदायक समाचार मिलेंगे। साथ ही व्यापारिक कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। इसके अलावा आवास संबंधी समस्या का समाधान होना आज संभव है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल

आज 13 दिसंबर 2025 का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या नहीं? पढ़ें शनिवार का राशिफल

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 13 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दशमी तिथि रहेगी। साथ ही हस्त नक्षत्र, पूर्व दिशा शूल, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, विडाल योग, गर करण और वणिज करण का निर्माण हो रहा है। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो मंगल ग्रह धनु राशि में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि में, बुध ग्रह वृश्चिक राशि में और शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में रहेंगे, जबकि चंद्र ग्रह सिंह राशि और कन्या राशि में संचार करेंगे।
सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 13 दिसंबर 2025, शनि देव और हनुमान जी को समर्पित शनिवार का दिन कैसा रहेगा?


मेष राशि-नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं। यदि आप सोच-समझकर और संभलकर कार्य करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। हालांकि, दिनभर निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी।


वृषभ राशि-आपकी कार्यपद्धति से अधिकारी खुश होंगे। हालांकि, माता-पिता को संतान की चिंता रहेगी। इसके अलावा अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे और विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिन खत्म होने से पहले विद्युत् उपकरण पर खर्च होना संभव है।


मिथुन राशि-आज जो भी कार्य करें, उसे बहुत ही होशियारी और समझदारी से करें। दिन खत्म होने से पहले मिथुन राशि वालों को बकाया की वसूली हो सकती है। इसके अलावा व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।


कर्क राशि-अध्ययन में रुचि न होने से कर्क राशि वालों की परिवारजनों से अनबन हो सकती है। इसके अलावा अचानक हानि होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा, जबकि व्यापारी नई योजना बनाएंगे।
सिंह राशि-परिजनों के साथ तीर्थयात्रा पर जाना आज संभव है। सिंह राशि वालों को आज किसी बाहरी इंसान का सहयोग मिलेगा, जिससे लाभ होगा। दिन खत्म होने से पहले नए वस्त्रों की प्राप्ति भी हो सकती है।


कन्या राशि-आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे और आपकी तारीफ करेंगे। कन्या राशि के जातक आज वाहन-मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें, नहीं तो चोट लग सकती है। इसके अलावा विवाद से बचें और निवेश करने के लिए कदम उठाएं।


तुला राशि-गलत संगत के कारण तुला राशि वालों को अपमानित होना पड़ सकता है। विवाहित जातकों के प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कामकाजी लोगों को शासन-प्रशासन से सहयोग मिलेगा। साथ ही यात्रा सफल रहेगी। दिन खत्म होने से पहले आपको शेयर बाजार से लाभ हो सकता है।


वृश्चिक राशि-निवेश करने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो नुकसान होगा। आज आपकी व्यवसायिक उन्नति होगी। आज आप किसी से भी विवाद न करें, नहीं तो आपको ही ज्यादा परेशानी होगी।


धनु राशि-घर के कामकाज में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण अपने लिए समय नहीं मिलेगा। हालांकि, दिन खत्म होने से पहले निवेश से लाभ होगा। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की चिंता रहेगी।


मकर राशि-निर्णय लेने में आज आप कमजोर रहेंगे। इसके अलावा शरीर में सुस्ती रहेगी। दिन खत्म होने से पहले पुराना रोग उभर सकता है। मकर राशि के जातक आज परिवार वालों को कोई उपहार दे सकते हैं।


कुंभ राशि-आज आपको आकस्मिक धन लाभ होगा। साथ ही आत्म-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, संतान पक्ष की चिंता के कारण सेहत खराब हो सकती है। आज आपके विरोधी शांत रहेंगे।


मीन राशि-आवास-निवास की समस्या का समाधान होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मीन राशि वालों को आज परिजनों से शुभ समाचार मिल सकता है। इसके अलावा धन और आभूषण प्राप्ति होने के सुगम योग हैं।

Continue Reading

राशिफल

आज 12 दिसंबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानें शुक्रवार का राशिफल

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 12 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और नवमी तिथि रहेगी। साथ ही उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, प्रीति योग, आयुष्मान योग, आडल योग, कौलव करण और तैतिल करण रहेगा। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो मंगल ग्रह धनु राशि में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में और राहु ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे, जबकि केतु ग्रह और चंद्र ग्रह सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं, सूर्य ग्रह, बुध ग्रह और शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में युति स्थिति में रहेंगे. आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 12 दिसंबर 2025, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि-आज आप व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। इसके अलावा अति उत्साह में आकर कोई काम न करें, नहीं तो हानि होने की आशंका है। दिन खत्म होने से पहले मेष राशि वालों का घर में किसी से विवाद हो सकता है।


वृषभ राशि-आपकी कुंडली में विदेश जाने के योग बन रहे हैं। साथ ही आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। वृषभ राशि वालों को आज बड़े लोगों से मुलाकात करने के अवसर मिलेंगे, जिसका लाभ भविष्य में होगा।


मिथुन राशि-आज आपके परिवार वालों से संबंध मधुर होंगे। मिथुन राशि के जातक जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का संग्रह न करें, नहीं तो नुकसान होगा।


कर्क राशि-संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा, लेकिन किसी पुरानी पारिवारिक समस्या का हल मिलेगा। आज आप आवेश में आकर कोई कार्य न करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। भागीदारी में किए गए नए अनुबंध आपके लिए लाभकारी रहेंगे।


सिंह राशि-नई साझेदारी से आज आपको लाभ होना संभव है। इसके अलावा व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी और कर्ज से छुटकारा मिलेगा। परिवार के सदस्यों की तरक्की देख मन खुश रहेगा। हालांकि, दिन खत्म होने से पहले आपको कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।


कन्या राशि-कामकाजी लोग अपने हाथ से कोई भी मौका न जाने दें। उम्मीद है कि आज आपको अच्छा-खासा लाभ होगा। व्यावसायिक दृष्टि से ये समय लाभदायक है।


तुला राशि-विवाह योग्य जातकों के लिए ये समय शुभ है। तुला राशि वालों के आज पुराने व रुके कार्य पूरे होंगे। विवाहित जातकों का गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। यदि आप आज जोखिम भरे कामों से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा।


वृश्चिक राशि-आज आपके आजीविका में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा आज वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभप्रद रहेगी। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। कामकाजी लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा।


धनु राशि-आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। इसके अलावा किसी भाई से खटपट हो सकती है। दिन खत्म होने से पहले आप रुके हुए कार्य पूर्ण करेंगे।


मकर राशि-राजनीति से जुड़े लोग आज सोच-समझकर निर्णय लें। आपकी एक गलती आपके करियर को खत्म कर सकती है। आज आपके पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ रहेंगे।


कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। दिन खत्म होने से पहले मनोनुकूल भोजन की प्राप्ति होगी। जिन लोगों का खुद का व्यापार है या जो नौकरी कर रहे हैं, उन्हें किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।


मीन राशि-आज का दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार व समाज में आपकी सलाह को अपनाया जाएगा। मीन राशि वालों को आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

Continue Reading

राशिफल

आज 11 दिसंबर का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा खुशनुमा, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 11 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि रहेगी। साथ ही बव करण, बालव करण, कौलव करण, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, विष्कम्भ योग और दक्षिण दिशा शूल का संयोग बन रहा है। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि में, चंद्र ग्रह सिंह राशि में, मंगल ग्रह धनु राशि में, बुध ग्रह वृश्चिक राशि में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में, शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में और केतु ग्रह सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 11 दिसंबर 2025, विष्णु जी को समर्पित गुरुवार का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि- परिवारवालों के साथ समय व्यतीत करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी जरूरी कार्य में पिता का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी।
वृषभ राशि-कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल न होने से वृषभ राशि वालों को दिक्कतें होंगी। यदि आपने अपने गुस्से व चिड़चिड़े स्वभाव पर आज काबू नहीं रखा तो मुश्किल में फंस सकते हैं।
मिथुन राशि-बुरी आदतों से दूरी बनाएंगे तो आज अच्छा रहेगा। उम्मीद है आज आपका मूड अच्छा रहेगा। हालांकि, आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
कर्क राशि-आज कर्क राशि वालों को अपने भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी तथा हर तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। इसके अलावा घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
सिंह राशि-आज आप अपने खाने पर नियंत्रण रखें, नहीं तो सेहत ज्यादा खराब हो सकती है। इसके अलावा परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो दिनभर अच्छी रहेगी।
कन्या राशि-आज आपके जरूरी कार्य पूरे होंगे, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, दिन खत्म होने से पहले आर्थिक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। गुरुवार को घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
तुला राशि-आज परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। साथ ही शरीर में फुर्तीलापन देखने को मिलेगा। दिनभर आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बनते हुए काम खराब हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि-आज मांगलिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। साथ ही लोगों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। हालांकि, स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आएगी।
धनु राशि-परिवार के सदस्यों की तरफ से धनु राशि वालों को सुख और सहयोग मिलेगा। साथ ही घर व समाज में आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। दिन खत्म होने से पहले किसी मित्र के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि-आज आपके मन में नकारात्मक विचार रहेंगे, जिस कारण किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। दिन खत्म होने से पहले घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। विवाहित जातकों के जीवनसाथी से मतभेद चल रहे हैं तो स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है।
कुंभ राशि-किसी व्यक्ति के सहयोग से आपको लाभ होगा। इसके अलावा कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिस कारण दिन खुशनुमा रहने वाला है।
मीन राशि-आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है, जिस कारण गंभीर चोट लगेगी। इसके अलावा आपका मन किसी भी काम में पूरी तरह से नहीं लगेगा। साथ ही परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending