राशिफल
आज मेष समेत 3 राशियों के धनकोष में होगी वृद्धि, पढ़ें 3 नवंबर 2025 का राशिफल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 3 नवंबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और द्वादशी तिथि है। साथ ही दिशा शूल पश्चिम, पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र, उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र, विष्टि करण, बव करण और बालव करण रहेगा। इसके अलावा आज सोम प्रदोष व्रत भी है। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो तुला राशि में सूर्य ग्रह, मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह और कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह स्थित हैं, जबकि वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में रहेंगे।
इसके अलावा कुंभ राशि और मीन राशि में चंद्र ग्रह, कन्या राशि और तुला राशि में शुक्र ग्रह संचार करेंगे। 12 राशिवालों के लिए आज यानी 3 नवंबर 2025, शिव जी को समर्पित सोमवार का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि-आज आपके धनकोष में वृद्धि होगी। इसके अलावा आप अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लेंगे। हालांकि, आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। दिनभर आपके मन में कई दुविधाएं चलेंगी।
वृषभ राशि-लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। आज अधिकतर समय आप महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। वहीं, छात्रों के लिए ये समय मेहनत करने वाला है। आज आपको ज्यादा घमंड दिखाने से नुकसान हो सकता है।
मिथुन राशि-कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, लेकिन नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिन खत्म होने से पहले आपको भूमि-भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
कर्क राशि-क्या करूं क्या न करूं? यदि इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं तो शांति से फैसले लें और जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं तो अपनी सोच को बदलें तभी लाभ होगा। इसके अलावा मित्रों से मुलाकात से मन प्रफुल्लित होगा।
सिंह राशि-अपने आहार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट से संबंधित रोग होना संभव है। मन लगाकर यदि आज काम करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से सिंगल जातकों का मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि-जो करना चाहिए वो ही आज करिए। इसके अलावा फालतू समय बर्बाद न करें। उम्मीद है कि आज आप दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे, इसलिए शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। दिन खत्म होने से पहले आजीविका के स्रोत में वृद्धि होने के आसार हैं। इसके अलावा आज आपको पुराने निवेश से लाभ होगा।
तुला राशि-फालतू चीजों के बारे में न सोचें, बल्कि अपने कर्म करें। दिन खत्म होने से पहले आज आपको आर्थिक लाभ होना संभव है। परिवार में कलेश हो सकता है। व्यवसाय में अच्छी खबर की संभावना हैं। किसी यात्रा में विघ्न आ सकता है। सावधान रहिए।
वृश्चिक राशि-संतान के विवाह संबंधित मामले में जल्दबाजी न करें। आपका एक गलत निर्णय उनका जीवन बदल सकता है। इसके अलावा जोखिम भरे कार्य टालें. वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में दिनभर सावधानी रखें।
धनु राशि-जीवनसाथी के साथ विवाद होना संभव है, लेकिन गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। इसके अलावा मांगलिक कार्य की बाधा दूर होने से लाभ की स्थिति बनेगी। दिन खत्म होने से पहले राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा।
मकर राशि-संतान की हर जिद्द को पूरा करने से बचें। आज आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। आर्थिक क्षेत्र में कोई नई खबर आ सकती है। वहीं, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सजग रहने की आवश्यकता है
कुंभ राशि-दूसरों की मजबूरी को समझें और उनका सहयोग करें। हालांकि, क्रोध की अधिकता से आप दिनभर अशांत रहेंगे, लेकिन पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर निवेश करेंगे तो अच्छा रहेगा। उम्मीद है कि परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में आज आप अच्छा समय देंगे।
मीन राशि-कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। हालांकि, मनचाही नौकरी पाने के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। यदि आज आप दूसरों से अपेक्षा नहीं रखेंगे तो अच्छा रहेगा।
राशिफल
राशि अनुसार जानें 6 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 6 दिसंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और तृतीया तिथि रहेगी। साथ ही तैतिल करण, गर करण, वणिज करण, मृगशीर्ष नक्षत्र, आद्रा नक्षत्र, शुभ योग, शुक्ल योग, द्विपुष्कर योग, आडल योग और विडाल योग का निर्माण हो रहा है। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो मीन में शनि ग्रह, कुंभ में राहु ग्रह, सिंह में केतु ग्रह, मिथुन में चंद्र ग्रह और बृहस्पति ग्रह रहेंगे, जबकि वृश्चिक में सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा तुला राशि और वृश्चिक राशि में बुध ग्रह संचार करेंगे। सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 6 दिसंबर 2025, शनि देव और हनुमान जी को समर्पित शनिवार का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि-आज आपको अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। साथ ही आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इसके अलावा परिवार के साथ लंबी यात्रा करने का योग है। दिन खत्म होने से पहले विदेश जाने की बाधा भी दूर हो सकती है।
वृषभ राशि-आज आप सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आप बिना मांगे किसी को भी राय न दें, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं।
मिथुन राशि-धार्मिक कार्यों में सहभागिता रहेगी। हालांकि, आलसी रवैये से थोड़ा नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है।
कर्क राशि-मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। आज आपको भाई बहनों से स्नेह मिलेगा. विद्युत उपकरण खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है।
सिंह राशि-आज आपको पूंजी निवेश से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। हालांकि, वाहन पर धन खर्च होगा।
कन्या राशि-कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा, लेकिन कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे।
तुला राशि-वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। तुला राशि वालों के भावनात्मक संबंधों में आज नजदीकियां बढ़ेंगी। यदि आज आप किसी नए कार्य को करने जा रहे हैं, तो धैर्य रखें।
वृश्चिक राशि-व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को देंगे, जिससे अच्छा लगेगा। हालांकि, किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में सोचें और उनको अहमियत दें।
धनु राशि-धनु राशि वालों को आज आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। युवावर्ग अपनी कला से लोगों को प्रभावित करेंगे। लव लाइफ के मामले में शनिवार का दिन सही रहेगा।
मकर राशि-लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। विवाहित जातकों को संतान सुख मिलना संभव है। इसके अलावा कुंडली में विदेश जाने के योग हैं।
कुंभ राशि-अपने व्यवहार और आचरण को बदलें, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। कारोबार के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि, धन लाभ होने की संभावना नहीं है।
मीन राशि-आज आप परिवार के खिलाफ जाकर कोई फैसला ले सकते हैं। मीन राशि के जातक संचित धन का उपयोग सतर्कतापूर्वक करें, नहीं तो नुकसान होना पक्का है। इसके अलावा आज आपके पैर में चोट भी लग सकती है।
राशिफल
कैसा रहेगा गुरुवार का दिन? जानने के लिए पढिए राशिफल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 4 दिसंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। साथ ही वणिज करण, विष्टि करण, बव करण, बालव करण, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, शिव योग और सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज कर्क में गुरु ग्रह, वृश्चिक में शुक्र ग्रह, तुला में बुध ग्रह, वृश्चिक में मंगल ग्रह, कुंभ में राहु ग्रह, मीन में शनि ग्रह, सिंह में केतु ग्रह और वृश्चिक में सूर्य ग्रह रहेंगे, जबकि वृषभ राशि में चंद्र ग्रह रहेंगे। आइए जानते है विष्णु जी को समर्पित गुरुवार का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशिः-परिवार में मांगलिक आयोजनों पर व्यय होगा। खर्च बढ़ने से आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। हालांकि, व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा. इसके अलावा धर्म में रुचि बढ़ेगी।
वृषभ राशि- कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान होना संभव है। इसके अलावा लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं। व्यस्त जीवन में थोड़ा समय अपनों के लिए निकालेंगे तो अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि-कई दिनों से जो आप करना चाह रहे थे, वो आज होना संभव है। दिनभर आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. इसके अलावा आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे।
कर्क राशि-व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति होने की संभावना है। आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समाज में आपकी प्रशंसा होगी, लेकिन किसी वस्तु को पाने की ललक रहेगी। विवाहित लोग जीवनसाथी से क्रोधपूर्वक व्यवहार न करें, अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं।
सिंह राशि-वादों को पूरा करने और जीवनसाथी के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा। सिंह राशि वालों का आज यश व उत्साह बढ़ेगा। साथ ही रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये समय अधिक मेहनत करने वाला है।
कन्या राशि-संतान से शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा। आज रिश्तेदारों से आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। दिन खत्म होने से पहले रुका पैसा मिलेगा, लेकिन पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।
तुला राशि-अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी काम को पूरा करेंगे, लेकिन अपनों के द्वारा धोखा मिलेगा। आज व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी।
वृश्चिक राशि-कम समय में कार्य को पूरा करेंगे, जिससे खुशी होगी। साथ ही श्रेष्ठजनों से मेल होगा। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होने की संभावना है। इसके अलावा परिवार की उलझन खत्म होगी।
धनु राशि-व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे, लेकिन परिवार की चिंता बनी रहेगी। दिन खत्म होने से पहले वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं। साथ ही किसी योजना का लाभ मिलेगा। अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए ये समय उपयुक्त है।
मकर राशि-आज किसी खास से भेंट व उपहार मिलने के योग हैं। साथ ही कार्यस्थल पर कार्यक्षमता बढ़ेगी। इसके अलावा निजी समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी। आज रोजगार में तरक्की होने के भी योग हैं। मकर राशि वाले दूसरे के भरोसे बैठे रहेंगे तो काम आज भी अधूरे रह जाएंगे।
कुंभ राशि-बिना सोचे समझे कुछ न करें, अन्यथा नुकसान होगा। इसके अलावा आप अपनी बातों से अपनों को नाराज कर देंगे। आज पूंजी निवेश करना लाभदायक रहेगा। व्यापार में वृद्धि होना संभव है। साथ ही आपको सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा।
मीन राशि-स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आज आप प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ लेने में पीछे नहीं हटेंगे। इसके अलावा सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी। आज आप जरूरी कार्यों को टालने का प्रयास न करें, नहीं तो आगे परेशान रहेंगे।
राशिफल
आइए, जानते हैं आज आपके ग्रहों में क्या हैं? जानते हैं राशिफल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 3 दिसंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज कर्क में गुरु ग्रह, वृश्चिक में शुक्र, मंगल और सूर्य ग्रह, तुला में बुध ग्रह, कुंभ में राहु ग्रह, मीन में शनि ग्रह, सिंह में केतु ग्रह रहेंगे। जानते हैं कि सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 3 दिसंबर 2025, बुधवार का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि-अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकोम के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।
वृषभ राशि-वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते है। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।
मिथुन राशि-संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
कर्क राशि-व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहे, मस्त रहे। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।
सिंह राशि-आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिक जनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
कन्या राशि-धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
तुला राशि-लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय महनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसानन आप को ही है।
वृश्चिक राशि-कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते है, पर करते कितना है। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
धनु राशि-क्या करूं, क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
मकर राशि-आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है, काम ज्यादा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं. सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
कुंभ राशि-जो करना चाहिए वो करिये फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार है। पुराने निवेश से लाभ होगा।
मीन राशि-कार्य की अधिकता के कारण, जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।
