राशिफल
आज का दिन इन 7 राशियों के जीवन में लेकर आया खुशियां, पढ़ें 7 अक्टूबर का राशिफल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुंडली में ग्रहों की स्थिति का आकलन करके भविष्य के बारे में पता चलता है, जिसे राशिफल भी कहा जाता है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 7 अक्टूबर 2025 का राशिफल।
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 7 अक्टूबर 2025 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और द्वितीया तिथि रहेगी। साथ ही आज मीराबाई जयंती और वाल्मीकि जयंती भी है। इसके अलावा दिनभर रेवती नक्षत्र, अश्विनी नक्षत्र, ध्रुव योग, व्याघात योग, बव करण, बालव करण और कौलव करण का निर्माण हो रहा है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज सूर्य देव कन्या राशि में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, शनि ग्रह और चंद्र देव मीन राशि में, शुक्र देव और केतु ग्रह सिंह राशि में, मंगल देव और बुध देव तुला राशि में संचार करेंगे।
मेष राशि-व्यवसाय में मंदी का दौर चल रहा है, इसलिए धैर्य से काम लें और निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। माता-पिता संतान के विवाह के लिए चिंतित रहेंगे। हालांकि, आजीविका के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। इसके अलावा वाहन सुख मिलना भी संभव है।
वृषभ राशि-समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता है। इसलिए जो मिला है, उससे संतुष्ट रहें। उम्मीद है कि आज समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साथ ही विरोधी परास्त होंगे।
मिथुन राशि-दिन की शुरुआत में आलस रहेगा। विवाहित जातक जीवनसाथी और परिवार दोनों में से किसका साथ दें, इस असमंजस में रहेंगे। लेकिन ज्यादा चिंता न करें और अपने इष्ट पर पूर्ण विश्वास रखें क्योंकि परिणाम अनुकूल होंगे। इसके अलावा आज आपको संत के दर्शन करने का भी मौका मिलेगा।
कर्क राशि-सोचे कार्य समय पर होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसके अलावा संतान की उन्नति से मन प्रफ्फुलित रहेगा। आज आपकी कुंडली में मकान व दूकान बदलने का योग है। युवाओं का आज आध्यत्म में मन लगेगा और विवाह होने में आ रही अड़चन दूर होगी।
सिंह राशि-व्यवसाय में नए प्रस्ताव लाभदायक रहेंगे, लेकिन बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में धन खर्च होगा। सिंह राशि के जातकों का आज माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। इसके अलावा परिजनों का सहयोग मिलेगा। वहीं, प्रशासन से जुड़े लोगों की पदोन्नती हो सकती है।
कन्या राशि-कार्य को टालने से आज आपको नुकसान होगा। खासकर, समय रहते कोट-कचहरी के कार्य कर लें। उम्मीद है कि आज आप धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। हालांकि, दिन खत्म होने से पहले अचंबित करने वाली खबर मिल सकती है।
तुला राशि-आप जिस व्यक्ति से मिलना चाहते हैं, आज वो आपसे मिलने के लिए आ सकता है। दिनभर भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन समय पर अवसरों का लाभ उठाना होगा। दिन खत्म होने से पहले आपको नई नौकरी मिल सकती है, लेकिन राजकार्य में बाधा उत्पन्न होगी।
वृश्चिक राशि-राजनीति से जुड़े लोगों से संबंधों में मजबूती आएगी। साथ ही धन के निवेश से लाभ होगा। व्यापार-विस्तार में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेंगे तो अच्छा रहेगा। हालांकि, आज आजीविका के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है, लेकिन पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।
धनु राशि-साझेदारी से लाभ होगा और नया वाहन क्रय करने का मन बनेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर प्रशासनिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, दूध के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए ये समय अच्छा है. बेहतर स्थिति का निर्माण होगा।
मकर राशि-आज आपके मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन लालच करने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का ऑफिस में सहकर्मियों से ताल-मेल नहीं बैठेगा। जो लोग आज इंटरव्यू देने जा रहें हैं, उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिलेगा।
कुंभ राशि-आप के जिद्दी व्यवहार से ऑफिस में अधिकारी आपसे नाराज होंगे और कार्य में अवरोध लाने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा आज आपको वैवाहिक निर्णय लेने में असमर्थ महसूस होगा। दिल की सुनें या दिमाग की, इसी उलझन में आप आज घिरे रहेंगे।
मीन राशि-आज का कोई भी काम कल पर न टालें, अन्यथा बहुत बड़ा नुकसान होगा। उम्मीद है कि आज आपको आर्थिक लाभ होगा। यदि आज आप थोड़ा समय धार्मिक क्रियाओं में देंगे तो अच्छा रहेगा।
राशिफल
कैसा रहेगा आपका आजका दिन, पढ़ें 8 नवंबर 2025 का राशिफल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 8 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और चतुर्थी तिथि रहने वाली है। साथ ही पूर्व दिशा शूल, मृगशीर्ष नक्षत्र, आद्रा नक्षत्र, विष्टि करण, बव करण, बालव करण, शिव योग और सिद्ध योग रहेगा। इसके अलावा आज गणाधिप संकष्टी चतुर्थी और सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत भी है। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह रहेंगे, जबकि तुला राशि में शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह, वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में रहेंगे।
वहीं, चंद्र ग्रह वृषभ राशि और मिथुन राशि में संचार करेंगे। आइए जानते है आज यानि 8 नवंबर का राशिफल।
मेष राशि- दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी, लेकिन सोचे हुए कार्य समय पर न होने से मन परेशान रहेगा। हालांकि, आपसी सहमति से कुछ कार्य आगे बढ़ेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा और यात्रा करने का मौका मिलेगा।
वृषभ राशि-प्रणय संबंधों में मजबूती आएगी, लेकिन कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। इसके अलावा पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं। किसी जरूरी कार्य को करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लेंगे तो अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि-सुख-सुविधा की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। इसके अलावा संतान से विवाद होना संभव है. कामकाजी लोगों के राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक क्षेत्र में अच्छी खबर आ सकती है। यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहिए।
कर्क राशि-आलसी के चलते आप पीछे रह जाएंगे, लेकिन न्याय पक्ष मजबूत रहेगा। पूंजी निवेश के लिए ये समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है।
सिंह राशि- अपनी वाणी में मधुरता लाएं। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आर्थिक संकट के चलते जरूरी कार्यों में रुकावटें आएंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए ये समय श्रेष्ठ है।
कन्या राशि-पुरानी बातें भूलकर एक नई शुरुआत करेंगे। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। साथ ही संतान सुख मिलना संभव है। इसके अलावा कुंडली में विदेश यात्रा का योग है।
तुला राशि-जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। साथ ही सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कोई जरूरी कार्य के पूरे न होने से तुला राशिवालों का मन अशांत रहेगा। हालांकि, आर्थिक तंगी के चलते आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि -अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से यदि कोई कार्य आप करने की सोच रहे हैं तो वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।
धनु राशि-क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा पैसा कमाने की चाह में आप कोई गलत मार्ग अपना सकते हैं। हालांकि, मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। आज आपको वाहन सुख मिलना संभव है।
मकर राशि- लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। शादीशुदा जातक अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें, बल्कि अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। कुंडली में आज धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है। इसके अलावा कामकाजी लोगों को कर्ज से मुक्ति मिलना संभव है।
कुंभ राशि- भवन-भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद होना संभव है।
मीन राशि-व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। आज क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके अलावा आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे रह जाएंगे। परिवार के लिए अच्छी खबर आ सकती है। अभी निवेश करने का उपयुक्त समय नहीं है।
राशिफल
आज कई राशियों के पूरे होंगे अधूरे काम, जानें क्या है आपके राशिफल में
गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 7 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और तृतीया तिथि रहेगी। साथ ही पश्चिम दिशा शूल, रोहिणी नक्षत्र, मृगशीर्ष नक्षत्र, गर करण, वणिज करण, विष्टि करण, परिघ योग, शिव योग और विडाल योग का निर्माण हो रहा है। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह और वृषभ राशि में चंद्र ग्रह रहेंगे, जबकि तुला राशि में शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह, वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में रहेंगे।
इसके अलावा आज रोहिणी व्रत भी रखा जा रहा है। आइए जानते है सभी 12 राशिवालों के लिए आज यानी 7 नवंबर 2025, धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि- लंबे समय से चली आ रही चिंता आज समाप्त हो सकती है। साथ ही स्थायी संपत्ति से लाभ होगा। व्यापारियों को व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। विवाहित जातकों के जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
वृषभ राशि- कम समय में कार्य पूरे होंगे। साथ ही भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। इसके अलावा सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में अच्छी खबर आ सकती है। परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।
मिथुन राशि- वाणी पर संयम रखना आज आवश्यक है, अन्यथा अनजाने में हुई गलती के कारण पछतावा होगा। इसके अलावा मांगलिक कार्यों में मित्रों की मदद मिलेगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सजग रहिए। काम में बाधा आ सकती है। आर्थिक क्षेत्र में कोई बडा फैसला ले सकते है।
कर्क राशि- आपके क्रियाकलापों से समाज में कामों को सम्मान प्राप्त हो सकेगा। साथ ही आर्थिक मनोबल बढ़ेगा, लेकिन दिनभर भागदौड़ अधिक रहेगी। कोई आपका अपना नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा खाने पीने में परहेज करिए। समय अनुकुल नहीं है।
सिंह राशि-छोटी-छोटी बातों पर आज क्रोध न करें। पारिवारिक सुख और संतोष बढ़ेगा। साथ ही किसी खास से उपहार मिलने के योग हैं। आज व्यापार-व्यवसाय में मुनाफा बढ़ेगा। हालांकि, माता-पिता को संतान के कारण कष्ट हो सकता है।
कन्या राशि-दिन की शुरुआत अधिक परिश्रम से होगी। हालांकि, आपकी मेहनत से आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। इसके अलावा व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। कन्या राशि के जातक आज विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे।
तुला राशि-आज जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। इसके अलावा अचानक यात्रा के योग बनेंगे। कामकाजी लोगों को आर्थिक निवेश के अच्छे फल मिलेंगे। उम्मीद है कि आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन नौकरी में बदलाव हो सकता है।
वृश्चिक राशि-लंबे समय से अटके आवास संबंधित मामले आज पूरे हो सकेंगे। साथ ही प्रसिद्धि एवं सम्मान में वृद्धि होगी। इसके अलावा संतान के विवाह संबंधित समस्या हल हो सकती है। उम्मीद है कि आप अपने बलबूते से सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
धनु राशि-आज आपकी मानसिक चिंता बढ़ेगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें, बल्कि समझदारी से कार्य करें। दिनभर आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति नजर बनाए रखें। दोपहर बाद कोई अच्छी खबर आ सकती है। कोई रूका हुआ काम पूरा हो सकता है।
मकर राशि- अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखने के कारण कीर्ति बढ़ेगी। जॉब कर रहे जातकों को नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। साथ ही आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
कुंभ राशि-आपकी कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। इसके अलावा आपकी कुंडली में विदेश जाने के योग बन रहे हैं। हालांकि, व्यापारी वर्ग व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर आ सकती है।
मीन राशि- आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। दिन खत्म होने से पहले आपको लाभदायक समाचार मिलेंगे। साथ ही व्यापारिक कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। इसके अलावा आवास संबंधी समस्या का समाधान होना आज संभव है।
राशिफल
आज 6 नवंबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानिए राशिफल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 6 नवंबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और द्वितीया तिथि रहेगी। साथ ही कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, व्यातीपात योग, वरीयान योग, कौलव करण और तैतिल करण का निर्माण हो रहा है। नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह और मेष राशि में चंद्र ग्रह रहेगा, जबकि तुला राशि में शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह, वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में रहेंगे।
जानते हैं कि सभी 12 राशिवालों के लिए आज यानी 6 नवंबर 2025, विष्णु जी और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित गुरुवार का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि- आज आप किसी असहाय की मदद करेंगे तो कार्य सहज से पूर्ण होंगे। व्यापार में अपनों से बड़ों का अनुभव आपको सही मार्ग दिखाएगा। हालांकि, परिवार में किसी आयोजन को लेकर चर्चा होगी। साथ ही धर्म जगत से जुड़े लोगों की कीर्ति में वृद्धि होने के योग हैं।
वृषभ राशि-जो सोच रहे हैं, उन विचारों को साकार करने का समय आ गया है। इस समय अपने आत्मबल को कम न होने दें, बल्कि दिल लगाकर कार्य करें। माता-पिता संतान के प्रति अपने कर्तव्य पूरे होंगे। हालांकि, दिन खत्म होने से पहले वृषभ राशिवालों को शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
मिथुन राशि-अपना मन स्थिर रखें और फिर निर्णय लें। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। साथ ही नई मशीनरी को क्रय करने में धन खर्च होगा। आर्थिक क्षेत्र में कोई नया फैसला न लें, नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि-व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी, जिस दौरान प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। हालांकि, घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। साथ ही आप अस्वस्थ्य महसूस करेंगे। हालांकि, बकाया की वसूली होगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
सिंह राशि- आज लंबे समय के बाद स्वयं के लिए समय मिलेगा। सिंह राशिवालों की कार्यप्रणाली से व्यापार में लाभ होगा, लेकिन अनजान लोगों पर भरोसा न करें क्योंकि धोखा मिल सकता है। इसके अलावा विवाह संबंधी अवरोध बने रहेंगे। परिवार के किसी एक सदस्य का स्वास्थ बिगड सकता है।
कन्या राशि-नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय मध्यम है. हालांकि, लोग आपके व्यवहार की कुशलता की तारीफ करेंगे। नए सौदे व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे. भाई-बहनों से हो रहा विवाद बड़ा रूप ले सकता है। आर्थिक क्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है।
तुला राशि- कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे, लेकिन कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यस्थल पर कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दिन खत्म होने से पहले संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे।
वृश्चिक राशि- आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। छात्रवर्ग परीक्षा परिणामों से खुश रहेंगे। दिन खत्म होने से पहले यात्रा होने की संभावना है। इसके अलावा पुराने लेन-देन होंगे। हालांकि, किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकता है।
धनु राशि-व्यवसाय विस्तार के लिए आज आपको कर्ज लेना पड़ेगा। जॉब कर रहे जातकों की कुंडली में स्थानांतरण का योग है। भूमि-भवन संबंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमति से निपटा लेंगे। माता-पिता को संतान की चिंता रहेगी। इसके अलावा पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।
मकर राशि-नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि, आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिस कारण व्यवहार चिड़चिड़ा हो जाएगा। इसके अलावा संपत्ति विवाद फिर से उभर सकते हैं।
कुंभ राशि-परिवार के सदस्यों की मदद करेंगे। इसके अलावा मित्रों के साथ मौज-मस्ती करेंगे, जिसके चक्कर में खर्चा होगा। दिन खत्म होने से पहले कुंभ राशिवालों को वाहन सुख मिलना संभव है। आर्थिक मामले पक्षधर रहेंगे, लेकिन प्रेम-प्रसंग के चलते विवाद होना संभव है।
मीन राशि-समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण होंगे, लेकिन विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे। मीन राशि के जातक आज रक्त सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। विवाहित जातकों का जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। राह चलते सावधान रहिए, दुर्घटना का योग है।
