World
इथियोपिया में फटा ज्वालामुखी, दिल्ली समेत कई इलाकों तक पहुंची राख, कई उड़ानें भी रद्द
नई दिल्ली। करंट क्राइम। इथियोपिया में 12 साल बाद एक बार फिर से ज्वालामुखी फटा है। इसका असर भारत तक आ पहुंचा है। दिल्ली के आसमान में जो राख का बादल दिख रहा था, उस पर मौसम विभाग की नजर थी। अब पता चला है कि राख बादल लाल सागर पार करके करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भारत की तरफ बढ़ा था।
इस समय इथियोपिया में फटे ज्वालामुखी का असर दिल्ली, राजस्थान और उत्तर भारत के बड़े हिस्से पर देखने को मिल रहा है। ज्वालामुखी का राख इतना खतरनाक है कि अकासा एयर से लेकर इंडियो तक, कई एयरलाइन्स को अपनी फ्लाइट के रूट बदलने पड़े हैं। स्थिति की गंभीरत को देखते हुए एयरलाइंस को चेतावनी जारी कर दी है। जोर देकर कहा गया है कि राख वाले क्षेत्रों से दूर उड़ान भरे, इंजन की जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
राख का बादल हरियाणा के आसमान में भी दिखाई दे रहा हैं। जानकारों के मुताबिक गुजरात तक भी यह पहुंच सकता है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के पहाड़ी इलाके और हिमाचल पर इसका असर दिखने वाला है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि भारत से इतनी दूर फटे किसी ज्वालामुखी का असर देश के इतने राज्यों में दिखाई दे। इथियोपिया के अफार क्षेत्र के हेली गुब्बी में ज्वालामुखी फटा था। लेकिन ये एक ऐसा ज्वालामुखी था जो कई दशकों से शांत पड़ा था, ऐसे में इसका कोई रिकॉर्ड भी दर्ज नहीं था। अभी के लिए ज्वालामुखी की वजह से किसी की जान नहीं गई है, लेकिन यमन और ओमान दोनों ने एहतियात के तौर पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
World
पुतिन और एर्दोगन की मीटिंग में शाहबाज शरीफ की जबर्दस्ती एंट्री, गजब की बेइज्जती
नई दिल्ली। करंट क्राइम। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की गजब बेइज्जती हो गई। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह पुतिन और तुर्किये के राष्ट्रपति की मीटिंग में जबरन घुस गए। पुतिन ने उन्हें देखकर नजरअंदाज कर दिया।
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि शहबाज शरीफ ने पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगान की प्राइवेट मीटिंग में जबरदस्ती घुसकर गेटक्रैश किया क्योंकि उनकी अपनी मीटिंग देरी से हो रही थी।
यह वीडियो रूसी मीडिया चैनल आरटी इंडिया ने सबसे पहले शेयर किया था। इसमें दिखाया गया कि शहबाज शरीफ अपनी डेलिगेशन के साथ करीब 40 मिनट इंतजार करने के बाद दूसरे कमरे में चले गए जहां पुतिन और एर्दोगान बात कर रहे थे। वीडियो में शरीफ कुछ देर वहां रुकने के बाद बाहर निकलते भी नजर आए।
इस घटना की जगह तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात थी जहां इंटरनेशनल ट्रस्ट पीस फोरम चल रहा था। इस फोरम में कई देशों के नेता शामिल हुए थे।
पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि शहबाज शरीफ ने पुतिन और एर्दोगान दोनों से बातचीत की और द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा शहबाज शरीफ की ईरान के राष्ट्रपति से भी मीटिंग हुई।
World
फिर गुस्से में ट्रंप, कहा-भारत को अमेरिका में चावल डंप करने नहीं देंगे, बढाएंगे टैरिफ
नई दिल्ली। करंट क्राइम। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर से गुस्से में है। उन्होंने फिर से टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रंप ने सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट को ऐसे देशों की लिस्ट बनाने को कहा जिनके चलते अमेरिकी किसानों को नुकसान हो रहा है।
ट्रंप का यह कदम अमेरिकी किसानों की उस शिकायत के बाद आया है, जिसमें उन्होंने सस्ते विदेशी माल द्वारा अमेरिकी उत्पादकों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।
टैरिफ से प्रभावित अमेरिकी किसानों के लिए $12 बिलियन के राहत पैकेज की घोषणा की गई। व्हाइट हाउस में आयोजित एक गोलमेज बैठक के दौरान ट्रंप ने भारत और कनाडा पर नए टैरिफ लगाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि सरकार उन दावों की जांच करेगी जिनमें कहा गया है कि कुछ देश अमेरिकी बाजार में कम कीमत पर चावल की डंपिंग कर रहे हैं।
उनका तर्क है कि कम कीमत पर विदेशों से आ रहा चावल अमेरिकी बाजारों को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है और घरेलू कीमतों को नीचे धकेल रहा है।
उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि ऐसा करने वाले देश धोखा दे रहे हैं और संकेत दिया कि इसके बाद नए टैरिफ लगाए जा सकते हैं। ट्रंप को बताया गया कि डंपिंग करने वाले शीर्ष देशों में भारत, थाईलैंड और चीन शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चीन का चावल सीधे अमेरिका नहीं, बल्कि प्यूर्टो रिको भेजा जा रहा है, जिससे दक्षिणी अमेरिका के चावल उत्पादक वास्तव में जूझ रहे हैं।
ट्रंप ने बेसेंट से पूछा, “भारत को ऐसा करने की अनुमति क्यों है? उन्हें टैरिफ देना होगा। क्या उन्हें चावल पर छूट मिली है?“ इस पर बेसेंट ने जवाब दिया, “नहीं, सर। हम अभी भी उनके व्यापार सौदे पर काम कर रहे हैं।
ट्रंप ने आगे कहा कि उन्हें डंपिंग नहीं करनी चाहिए। वे ऐसा नहीं कर सकते।
World
आसिम मुनीर के आगे पाकिस्तान सरकार ने टेके घुटने, पांच साल के लिए CDF बने मुनीर
नई दिल्ली। करंट क्राइम। आखिरकार पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के आगे पाकिस्तान की पूरी सरकार झुक गई है। सेना के दबाव के आगे सरकार ने घुटने टेक दिए है। जिस मुनीर को चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज नियुक्त करने से रोकने को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ लंदन चले गए थे, दो दिन बाद राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने आसिम मुनीर को पांच साल के लिए चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज नियुक्त कर दिया। मजे की बात है कि शरीफ की सिफारिश पर मुनीर को सेना प्रमुख और रक्षा बलों के प्रमुख, दोनों पदों पर नियुक्त किया गया।
जरदारी ने फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर को पांच साल के लिए देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज यानि सीडीएफ के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू की सेवा में दो साल के विस्तार को भी मंजूरी दे दी।
असीम मुनीर को इस साल फील्ड मार्शल रैंक पर प्रमोट किया गया था। वह जनरल अयूब खान के बाद फील्ड मार्शल की उपाधि पाने वाले पाकिस्तान के इतिहास में केवल दूसरे सैन्य अधिकारी हैं।
-
उत्तर प्रदेश7 hours agoदरोगा की गर्दन काटने की धमकी देने वाला मुअज्जिन को पुलिस ने भेजा जेल
-
उत्तर प्रदेश7 hours agoमोदी के खास कुर्मी नेता पंकज चौधरी ही बनेंगे उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष
-
Sports8 hours agoगंभीर के फैसलों पर उठ रहे सवाल, द्रविड के बनाए टीम को कर दिया बर्बाद
-
Sports9 hours agoभारत पहुंचे मेसी, एक झलक पाने को 3 बजे एयरपोर्ट पहुंचे फैंस, आज होगा फ्रेंडली मैच
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoसिर्फ पंकज चौधरी ने बीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, कल होगी औपचारिक घोषणा
-
World8 hours agoपुतिन और एर्दोगन की मीटिंग में शाहबाज शरीफ की जबर्दस्ती एंट्री, गजब की बेइज्जती
-
Sports5 hours agoक्रिकेट के लिए शर्मनाम, भ्रष्ट आचरण के लिए चार खिलाडी सस्पेंड, एफआईआर दर्ज
-
देश5 hours agoबहादुर जवानों की वजह से बच गई थी 200 सांसदों की जान, जानिए 2001 की संसद पर हमले की कहानी
