Sports
विराट हुए लंदन रवाना, विजय हजारे ट्रॉफी खेलने आएंगे भारत
मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद विराट कोहली रविवार को लंदन रवाना हो गए। उन्होंने मुंबई से लंदन की फ्लाईट पकडी। अब वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए भारत लौटेंगे। इस टूर्नामेंट के आगामी सत्र की शुरुआत 24 दिसंबर से अहमदाबाद में होगी। इसके बाद वह भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले साल की शुरुआत में खेली जाने वाली वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए अपनी मौजूदगी कन्फर्म कर दी है। वह कितने मैच में खेलेंगे, यह अभी साफ नहीं है। दो मुकाबले बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे, जो विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का घरेलू मैदान है।
विराट कोहली ने पिछली बार दिल्ली के लिए 50 ओवर का मुकाबला सितंबर 2013 में खेला था। वह एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी थी, जिसमें भारत ब्लू और भारत रेड टीमें शामिल थीं। कोहली ने उस टूर्नामेंट के साथ-साथ 2009-10 सीजन में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी अभियान में भी दिल्ली की कप्तानी की थी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 37 वर्षीय बल्लेबाज ने कुल 302 रन बनाए, जिसमें दो शतकीय और एक अर्धशतकीय पारियां शामिल रहीं। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड के लिए नवाजा गया। विराट कोहली वनडे में 53 और ओवरऑल 84 शतक लगा चुके हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल चुके हैं। सचिन के नाम वनडे में 49 शतक दर्ज हैं, जबकि कोहली के नाम 53 शतक दर्ज हो गए।
Sports
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के युवा गेंदबाज की आंधी में उड गई अमेरिका की क्रिकेट टीम
नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारत के युवा तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने आईसीसी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मैच में गजब का प्रदर्शन किया। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ खेले गए मैच में 7 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट झटके, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल रहा।
हेनिल की तूफानी गेंदबाजी के चलते यूएसए की टीम 107 रनों पर धराशाई हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने 96 रनों के संशोधित टारगेट को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय टीम अब अगले मुकाबले में 17 जनवरी को बांग्लादेश का सामना करेगी।
हेनिल पटेल गुजरात से आते है। हेनिल ने वडोदरा स्थित संग्रामसिंह गायकवाड़ स्पोर्ट्स अकादमी से क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है।
हेनिल पटेल को जून 2025 में इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ इंडिया अंडर-19 के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। 18 साल के हेनिल 3 यूथ टेस्ट और 12 यूथ वन डे मैच खेलकर कुल 28 विकेट झटक चुके हैं।
Sports
दूसरे वन डे में भारत की पहली बल्लेबाजी, रोहित और गिल ने दी ठोस शुरुआत
राजकोट। करंट क्राइम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को खेलने के लिए आमंत्रित किया है।
वडोदरा में रविवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। राजकोट में भारत ने ठोस शुरुआत की है। रोहित और गिल की जोडी ने पहले विकेट पर खबर लिखे जाने तक 56 रन बना लिए थे। अभी 10 ओवर ही हुए थे।
भारतीय टीम ने वडोदरा में मिले 301 रन के लक्ष्य को 49 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऐसे में आज के मुकाबले में भी रनों का जमकर अंबार लगने की संभावना है। राजकोट को हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है। भारतीय टीम को वडोदरा में वॉशिंगटन सुंदर के रूप में झटका लगा। सुंदर चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में दिल्ली के आयुष बदोनी को शामिल किया गया है। राजकोट में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था।
Sports
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर बनी पहली भारतीय महिला खिलाडी, जानें क्या है रिकॉर्ड
मुंबई। करंट क्राइम। विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को एक यादगार पारी खेली। गुजरात जायंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट में 1000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली वो वाली पहली भारतीय बल्लेबाज़ बन गई हैं। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने 193 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से शानदार जीत हासिल की।
इस पारी के साथ हरमनप्रीत डब्ल्यूपीएल इतिहास में 1ए000 रन पूरे करने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गईं।
पंजाब के मोगा की रहने वाली 36 वर्षीय हरमनप्रीत ने 43 गेंदों पर 71 रनों की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस पारी में ताकत, टाइमिंग और दबाव में संयम साफ नजर आया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड 8-0 कर लिया।
-
उत्तर प्रदेश10 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
उत्तर प्रदेश10 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
राशिफल9 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
देश10 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
Entertainment10 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
Entertainment10 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
Uncategorized6 hours agoरजनीकांत के एक्स दामाद से शादी करने जा रही है मृणाल ठाकुर, एक साल से कर रही थी डेटिंग
-
देश4 hours agoदूसरे वर्ग की शिकायत पर बंदायूं में पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, भारी बवाल, लाठीचार्ज
