Sports
रविवार को विराट कोहली बना सकते हैं दो नए रिकॉर्ड
बडौदरा। करंट क्राइम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन एक दिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मैच कल यानि रविवार को बडौदा में खेला जाएगा। यह मैच विराट कोहली के लिए महत्वपूर्ण है। विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑल-टाइम दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बनने से सिर्फ 42 रन दूर हैं। विराट से ज्यादा श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा और सचिन तेंदुलकर के रन है। संगकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 666 पारियां खेलीं, वहीं कोहली सिर्फ 624वीं पारी में उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं।
विराट कोहली के लिए एक और रिकॉर्ड बनाने का मौका है। और इसमें वह तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ सकते हैं. अगर विराट तीनों वनडे में कुल 93 रन बनाते हैं, तो वह वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के सर्वकालिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
37 साल के बल्लेबाज विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में है। ऐसी फॉर्म जिसमें कोई भी रिकॉर्ड मुश्किल नहीं लगता।
Sports
दूसरे वन डे में भारत की पहली बल्लेबाजी, रोहित और गिल ने दी ठोस शुरुआत
राजकोट। करंट क्राइम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को खेलने के लिए आमंत्रित किया है।
वडोदरा में रविवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। राजकोट में भारत ने ठोस शुरुआत की है। रोहित और गिल की जोडी ने पहले विकेट पर खबर लिखे जाने तक 56 रन बना लिए थे। अभी 10 ओवर ही हुए थे।
भारतीय टीम ने वडोदरा में मिले 301 रन के लक्ष्य को 49 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऐसे में आज के मुकाबले में भी रनों का जमकर अंबार लगने की संभावना है। राजकोट को हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है। भारतीय टीम को वडोदरा में वॉशिंगटन सुंदर के रूप में झटका लगा। सुंदर चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में दिल्ली के आयुष बदोनी को शामिल किया गया है। राजकोट में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था।
Sports
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर बनी पहली भारतीय महिला खिलाडी, जानें क्या है रिकॉर्ड
मुंबई। करंट क्राइम। विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को एक यादगार पारी खेली। गुजरात जायंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट में 1000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली वो वाली पहली भारतीय बल्लेबाज़ बन गई हैं। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने 193 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से शानदार जीत हासिल की।
इस पारी के साथ हरमनप्रीत डब्ल्यूपीएल इतिहास में 1ए000 रन पूरे करने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गईं।
पंजाब के मोगा की रहने वाली 36 वर्षीय हरमनप्रीत ने 43 गेंदों पर 71 रनों की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस पारी में ताकत, टाइमिंग और दबाव में संयम साफ नजर आया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड 8-0 कर लिया।
Sports
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वन डे मैच आज, फिर रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर विराट कोहली
राजकोट। करंट क्राइम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वन डे मैच आज राजकोट में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत ने पहले से ही 1-0 की बढत ले ली है। इस मैच में भी सबकी नजर विराट कोहली पर होगी। विराट कोहली एक और रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर है। अगर वे इस मैच में भी 50 या उससे ज्यादा रन बनाते हैं, तो वे वनडे क्रिकेट में लगातार 6 बार 50$ स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। यह उपलब्धि उन्हें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गजों की सूची में सबसे ऊपर ले जाएगी।
बडौदरा के मैच में विराट ने 93 रन बनाए थे।
कोहली का यह शानदार फॉर्म पिछले कुछ समय से जारी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में आखिरी वनडे से यह सिलसिला शुरू किया था।
राजकोट में अगर वे अर्धशतक जड़ देते हैं, तो वे लगातार 6 बार 50$ स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।
-
स्पोर्ट्स8 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स7 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश7 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment5 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
देश8 hours agoमुंबई समेत महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं में मतदान जारी, कल आएंगे नतीजे
-
उत्तर प्रदेश8 hours agoKGMU के डॉ. रमीज को मिली थी छांगुर बाबा से मदद, जांच में और कई तथ्यों का खुलासा
-
स्पोर्ट्स5 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश8 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
