Connect with us

Sports

विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी जारी, ठोकी एक और हाफ सेंचुरी, ऋतुराज ने भी बनाए अर्द्धशतक

Published

on

रांची वन डे में शानदार शतक ठोकने के बाद विराट कोहली का फार्म जारी है। रायपुर वन डे में भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी है। 4 चौकों और एक छक्के की मदद से उन्होंने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। दूसरी ओर ऋतुराज गायकवाड ने भी अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। रायपुर वन डे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सधी शुरुआत की। लेकिन रोहित शर्मा 14 और यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर आउट हो गए। 26 ओवर में भारत ने दो विकेट पर 173 रन बना लिए थे।
भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के तौर पर लगा. रोहित शर्मा का विकेट बर्गर ने लिया, जो कि 14 रन बनाकर आउट हुए।
रायपुर वनडे में साउथ अफ्रीका का कप्तान बदल गया है। एडन मारक्रम की जगह टेंबा बावुमा इस मैच में कप्तान हैं। इस बड़े बदलाव के अलावा टीम से रियान रिकल्टन समेत 3 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। उनकी जगह डिवाल्ड ब्रेविस, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी ने ली है। उधर भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sports

अव्यवस्थाओं की भेंट चढ गया मेसी का कोलकाता दौरा, बोतलें फेंकी, पोस्टर फाड़े… कोलकाता में बेकाबू फैंस

Published

on

By


कोलकाता। करंट क्राइम। फुटबॉलर लियोनेल मेसी के गोट टूर का कोलकाता दौरा अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। विवेकानंद युवभारती सॉल्ट लेक स्टेडियम में बदइंतजामी के चलते नाराज फैंस ने पोस्टर तोड़े और बोतलें फेंकीं। हालात बिगड़ते देख मेसी को सुरक्षा घेरे में महज 10 मिनट के भीतर स्टेडियम से बाहर ले जाया गया, जिससे हजारों फैंस नाराज रह गए। मेसी को देखने के लिए हजारों फैन्स घंटों पहले स्टेडियम पहुंच चुके थे, लेकिन जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, नाराजगी बढ़ती चली गई।
स्टेडियम के अंदर एंट्री, बैठने की व्यवस्था और विजिबिलिटी को लेकर भारी बदइंतजामी देखने को मिली। कई फैंस को उम्मीद थी कि वे अपने चहेते फुटबॉल आइकन को करीब से देख पाएंगे, लेकिन अचानक यह साफ हो गया कि अधिकतर दर्शकों को मेसी की झलक तक नहीं मिल पाएगी। इसी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।


नाराज फैंस ने पोस्टर होर्डिंग्स तोड़ दिए, बोतलें फेंकी और स्टेडियम के अंदर विरोध शुरू कर दिया। स्थिति तेजी से बिगड़ती देख सुरक्षा एजेंसियों को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा. इसी अफरा-तफरी के बीच मेसी को अन्य वीवीआईपी मेहमानों के साथ कड़ी सुरक्षा में बाहर निकाल लिया गया।
इस घटनाक्रम से सबसे ज्यादा निराशा उन फैंस को हुई, जो घंटों इंतजार के बाद भी अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान की एक झलक पाने से वंचित रह गए। सोशल मीडिया पर स्टेडियम के अंदर के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें तोड़फोड़, धक्का-मुक्की और अव्यवस्था साफ नजर आ रहा है।

Continue Reading

Sports

क्रिकेट के लिए शर्मनाम, भ्रष्ट आचरण के लिए चार खिलाडी सस्पेंड, एफआईआर दर्ज

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। क्रिकेट की एक ऐसी खबर आई जिसने इस खेल को हिलाकर रख दिया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच के दौरान असम के चार खिलाड़ियों पर भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे हैं। असम क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए चार खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया है।
निलंबित किए गए खिलाड़ियों में अमित सिन्हा, ईशान अहमद, अमन त्रिपाठी और अभिषेक ठकुरी शामिल हैं।
एसीए के सचिव सनातन दास ने कहा कि गुवाहाटी के क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बीसीसीआई की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट ने भी इस पूरे मामले की प्रारंभिक जांच कर ली है। एसीए के मुताबिक जांच में ऐसे प्रथम दृष्टया सबूत मिले हैं, जो इन चारों खिलाड़ियों की संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं।
चारों खिलाड़ियों का निलंबन जांच पूरी होने या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा. इस अवधि के दौरान चारों खिलाड़ी एसीए, उसकी जिला इकाइयों और उससे जुड़े क्लबों की ओर से आयोजित किसी भी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

Continue Reading

Sports

गंभीर के फैसलों पर उठ रहे सवाल, द्रविड के बनाए टीम को कर दिया बर्बाद

Published

on

By

चंडीगढ। करंट क्राइम। नए बने मुल्लापुर स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे टी-20 में तीसरे नंबर पर अक्षर पटेल को भेजने को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर की जबर्दस्त आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर इस पर जबर्दस्त बहस छिड गई है। क्रिकेट फैंस का कहना है कि जिस मजबूत टी20 टीम को राहुल द्रविड ने बनाया था, गौतम गंभीर उसे कबाडा में लगे हुए हैं। हेड कोच का विशुद्ध बल्लेबाज की जगह ऑलराउंडर को नंबर-3 पर भेजना बिल्कुल गलत फैसला था। ओवर कॉन्फिडेंस में गड़बड़ हो गई है, जब तक सूर्यकुमार नंबर तीन पर रेगुलर नहीं आएंगे, वह तब तक फ्लॉप रहेंगे। सूर्या चार नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे।
एशिया कप 2025 से ठीक पहले तक संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे भरोसेमंद ओपनर बन गए थे। पिछले साल उन्होंने इस फॉर्मेट में तीन शतक लगाए थे और ये सभी शतक उन्होंने ओपनिंग करते हुए बनाए. साफ था कि पावरप्ले में बल्लेबाजी करना उन्हें भाता है और वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। एशिया कप 2025 के लिए शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी के साथ ही संजू से ओपनिंग की भूमिका छिन गई।
शुभमन गिल को एशिया कप 2025 से लेकर अब तक लगातार ओपनिंग का मौका दिया गया। शुभमन टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं और टी20 में भी उन्हें उपकप्तानी सौंप दी गई, जिससे उनकी जगह प्लेइंग-11 में और मजबूत हो गई। गिल की टी20 फॉर्म वापसी के बाद से उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। इस साल 14 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 23.90 की औसत से 263 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कोई अर्धशतक तक नहीं जड़ा और 47 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट उन्हें लगातार सपोर्ट कर रहा है। कोच का विशुद्ध बल्लेबाज की जगह ऑलराउंडर को नंबर-3 पर भेजना बिल्कुल गलत फैसला था।

Continue Reading
Advertisement

Trending