Sports
विराट और अनुष्का ने लिया प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद, इस साल तीसरी बार की मुलाकात
वृंदावन। करंट क्राइम। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। दोनों ने वहां संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान विराट कोहली काफी शांत और प्रसन्न नजर आए, जबकि अनुष्का शर्मा भावुक दिखीं।
इस मौके पर प्रेमानंद जी महाराज ने विराट और अनुष्का को जीवन से जुड़ी अहम बातें बताई। उन्होंने कहा कि अपने काम को भगवान की सेवा मानकर करना चाहिए। अपने कार्य को सेवा समझिए, हमेशा गंभीर और विनम्र बने रहिए और भगवान के नाम का जप करते रहिए।
इस साल यह विराट और अनुष्का का वृंदावन का तीसरा दौरा था। इससे पहले जनवरी में भी विराट, अनुष्का और उनके बच्चे प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे थे। वहीं, मई महीने में विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के ठीक एक दिन बाद भी दोनों ने महाराज जी से मुलाकात की थी।
अगर क्रिकेट की बात करें तो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने इस सीरीज में दो शतक लगाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। अब विराट कोहली 24 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते दिखाई देंगे। इसके बाद जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी वह भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
Sports
दूसरे वन डे में भारत की पहली बल्लेबाजी, रोहित और गिल ने दी ठोस शुरुआत
राजकोट। करंट क्राइम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को खेलने के लिए आमंत्रित किया है।
वडोदरा में रविवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। राजकोट में भारत ने ठोस शुरुआत की है। रोहित और गिल की जोडी ने पहले विकेट पर खबर लिखे जाने तक 56 रन बना लिए थे। अभी 10 ओवर ही हुए थे।
भारतीय टीम ने वडोदरा में मिले 301 रन के लक्ष्य को 49 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऐसे में आज के मुकाबले में भी रनों का जमकर अंबार लगने की संभावना है। राजकोट को हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है। भारतीय टीम को वडोदरा में वॉशिंगटन सुंदर के रूप में झटका लगा। सुंदर चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में दिल्ली के आयुष बदोनी को शामिल किया गया है। राजकोट में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था।
Sports
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर बनी पहली भारतीय महिला खिलाडी, जानें क्या है रिकॉर्ड
मुंबई। करंट क्राइम। विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को एक यादगार पारी खेली। गुजरात जायंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट में 1000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली वो वाली पहली भारतीय बल्लेबाज़ बन गई हैं। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने 193 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से शानदार जीत हासिल की।
इस पारी के साथ हरमनप्रीत डब्ल्यूपीएल इतिहास में 1ए000 रन पूरे करने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गईं।
पंजाब के मोगा की रहने वाली 36 वर्षीय हरमनप्रीत ने 43 गेंदों पर 71 रनों की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस पारी में ताकत, टाइमिंग और दबाव में संयम साफ नजर आया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड 8-0 कर लिया।
Sports
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वन डे मैच आज, फिर रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर विराट कोहली
राजकोट। करंट क्राइम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वन डे मैच आज राजकोट में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत ने पहले से ही 1-0 की बढत ले ली है। इस मैच में भी सबकी नजर विराट कोहली पर होगी। विराट कोहली एक और रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर है। अगर वे इस मैच में भी 50 या उससे ज्यादा रन बनाते हैं, तो वे वनडे क्रिकेट में लगातार 6 बार 50$ स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। यह उपलब्धि उन्हें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गजों की सूची में सबसे ऊपर ले जाएगी।
बडौदरा के मैच में विराट ने 93 रन बनाए थे।
कोहली का यह शानदार फॉर्म पिछले कुछ समय से जारी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में आखिरी वनडे से यह सिलसिला शुरू किया था।
राजकोट में अगर वे अर्धशतक जड़ देते हैं, तो वे लगातार 6 बार 50$ स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।
-
स्पोर्ट्स17 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स15 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश15 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment13 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
उत्तर प्रदेश15 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
Entertainment15 hours agoतारा सुतारिया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच वीर ने किया पोस्ट, कहा-वक्त जरूर बदलता है
-
स्पोर्ट्स13 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश17 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
