उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश पवेलियन ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मचाया धूम
उत्तर प्रदेश पवेलियन ने भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2024 में शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल जीता।
यह राज्य के विकास और व्यापारिक क्षमता को वैश्विक स्तर पर मान्यता देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है।
यूपी पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना, जहां तीन लाख से अधिक लोग पहुंचे।
बी2बी और बी2सी संपर्कों के जरिए करोड़ों रुपये के व्यापारिक ऑर्डर प्राप्त किए गए। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब सिर्फ सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र नहीं बल्कि एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र भी बन चुका है।
यूपी पवेलियन में 120 से अधिक स्टॉल थे, जो राज्य के विभिन्न जनपदों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
भदोही, मुरादाबाद, कन्नौज और वाराणसी जनपदों का प्रमुख योगदान रहा। पवेलियन में ओडीओपी उत्पाद, हस्तशिल्प और डैडम् नवाचार को भी प्रदर्शित किया गया। भदोही की कालीन, मुरादाबाद की पीतल कारीगरी, कन्नौज का इत्र और वाराणसी की रेशमी साड़ियों ने दर्शकों को आकर्षित किया।
यूपी पवेलियन में शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी दिए गए।
कानपुर की एफके इंटरनेशनल को 25 हजार रुपये का पहला पुरस्कार मिला, जबकि नोएडा की मोड रिटेल सेल्स एंड मार्केटिंग को दूसरा पुरस्कार 20 हजार रुपये और आजमगढ़ के विवर्स हैंडलूम विकास केंद्र को तीसरा पुरस्कार 15 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस प्रदर्शन को राज्य के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश को एक वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सभी संभव कदम उठा रही है और उन्हें राज्य में निवेश करने के लिए प्रोत्साहन दे रही है।
उत्तर प्रदेश पवेलियन ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में एक शानदार प्रदर्शन किया है।
यह प्रदर्शन राज्य के विकास और व्यापारिक क्षमता को वैश्विक स्तर पर मान्यता देने में मदद करेगा। यह राज्य को निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में भी स्थापित करेगा।
उत्तर प्रदेश
मानवता हुई शर्मसार, मां का शव लेकर खुद पोस्टमार्टम कराने पहुंचा 8 साल का मासूम
एटा। करंट क्राइम। एटा में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अपनों की बेरुखी के बीच एक आठ साल का बच्चा अपनी मां के शव के साथ अकेला खड़ा रहा। पिता को पहले ही खो चुके इस मासूम को कंधे के लिए चार लोग तक नसीब नहीं हुए। जिसके बाद वह खुद मां का शव लेकर जिला मुख्यालय पहुंचा।
एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के नगला धीरज गांव का आठ साल का एक मासूम अपनी मां नीलम का शव लेकर खुद पोस्टमार्टम कराने जिला मुख्यालय पहुंचा।
दरअसल, एक साल पहले पिता की एचआईवी से मौत होने पर रिश्तेदारों और पडोसियों ने परिवार से दूरी बना ली थी। बच्चे के पास कोई सहारा नहीं बचा है। पुलिस ने अंतिम संस्कार और मदद का जिम्मा लिया।
इस घटना ने समाज के क्रूर चेहरे को उजागर किया है। मासूम के पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी और मां गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। बच्चे ने अकेले ही फर्रुखाबाद, कानपुर और दिल्ली तक मां का इलाज कराया। पिछले आठ दिनों से वह मेडिकल कॉलेज में दिन-रात सेवा कर रहा था। मां की मौत के बाद जब कोई रिश्तेदार कंधा देने नहीं आया, तो यह छोटा सा बच्चा समाज की बेरुखी के बीच अकेला डटा रहा।
बच्चे का कहना है कि चाचा और अन्य रिश्तेदारों की नजर उसकी जायदाद पर है, लेकिन बीमारी के दौरान किसी ने एक रुपया भी खर्च नहीं किया।
Uncategorized
बेटी के जन्म लेने की खुशी में 13 स्कॉर्पियो का काफिला लेकर घर पहुंचा परिवार, ढोल नगाडे भी साथ थे
हमीरपुर। करंट क्राइम। जिले में बेटी के जन्म पर एक परिवार ने 13 स्कॉर्पियो का काफिला निकाला। हाईवे पर आगे गुब्बारों से सजी गाड़ियां चल रही थीं। पीछे बैंड-बाजे, डीजे और ढोल-नगाड़े बज रहे थे। लोग नाचते-गाते घर तक पहुंचे। घर पहुंचते ही परिवार की महिलाओं ने बच्ची का बैंड बाजों के साथ ग्रैंड वेलकम किया। बच्ची का जन्म मंगलवार को हुआ। परिवार में एक पीढ़ी के बाद बेटी का जन्म हुआ है। पूरे सेलिब्रेशन का वीडियो भी सामने आया है। मामला मौदहा कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर का है।
मौदहा कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर में अंजुम परवेज उर्फ राजू के परिवार में लंबे समय बाद बच्ची का जन्म हुआ है। ये खबर जैसे ही डॉक्टरों ने राजू के परिवार को दी, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
एक गाड़ी में राजू और उनकी पत्नी निखत बच्ची को लेकर बैठीं, जबकि बाकी गाड़ियों में परिवार और रिश्तेदार थे। गाड़ियों का काफिला घर पहुंचा, तो इस खुशी के मौके पर मोहल्ले के लोग भी शामिल हुए।
2 दिन पहले बच्ची का जन्म हुआ राजू की पत्नी निखत फातिमा को 2 दिन पहले मंगलवार को घर से एक किमी दूर अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया। परिवार बेटी होने की प्रार्थना कर रहा था। उसी रात निखत ने बेटी को जन्म दिया।
उत्तर प्रदेश
2014 से पहले खिलाड़ी पलायन करते थे, आज गांव-गांव तक खेलकूद प्रतियोगिताएं हो रही हैंः योगी
लखनउ। करंट क्राइम। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर युनिवर्सिटी परिसर में अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले खिलाड़ी सीएम से मिले और फिर योगी ने बास्केटबॉल को उछाल कर 2 बार बास्केट में डालने का प्रयास भी किया। हालांकि वह गोल करने में तो सफल नहीं हो पाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहा कि साल 2014 से पहले खिलाड़ी या तो पलायन करते थे या हताश होकर बैठ जाते थे। लेकिन आज उत्तर प्रदेश के गांव-गांव तक खेलकूद प्रतियोगिताएं हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि खेल के लिए स्वस्थ शरीर का होना बहुत जरूरी है। ये तभी प्राप्त हो सकता है जब कोई भी नियम और संयम के साथ रहेगा। उन्होंने कहा जब शरीर स्वस्थ होगा तो जीवन के सभी साधन प्राप्त होंगे।
महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट 19 जनवरी तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के 14 राज्यों की कुल 31 टीमों को हिस्सा लेना था लेकिन 27 टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल हुई।
-
उत्तर प्रदेश15 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
राशिफल14 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
Uncategorized11 hours agoरजनीकांत के एक्स दामाद से शादी करने जा रही है मृणाल ठाकुर, एक साल से कर रही थी डेटिंग
-
उत्तर प्रदेश15 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
देश15 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
Entertainment15 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
Entertainment13 hours agoकारों के शौकिन संजय दत्त ने खरीदी टेस्ला साइबर ट्रक, मुंबई की सडक पर आए नजर
-
देश9 hours agoदूसरे वर्ग की शिकायत पर बंदायूं में पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, भारी बवाल, लाठीचार्ज
