ग़ाजियाबाद
बेकाबू डंपर से ससुर-उम्दा को चोटें, हालत गंभीर, गाजियाबाद में दुर्घटना
गाज़ियाबाद के लोनी में एक स्कूटी सवार ससुर और उसके दामाद को रेत से भरे एक अनियंत्रित डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मौके से डंपर को जब्त कर लिया है। यह घटना…
हादसे के समय, स्कूटी पर सवार ससुर खुर्शीद (48) और उसके दामाद रहीस, एक रिश्तेदार की मृत्यु के बाद लौट रहे थे। रविवार शाम लगभग पांच बजे, दोनों असदपुर जिड़ाना गांव में अपने अन्य रिश्तेदारों से मिलने के लिए जा रहे थे। जब वे नगर के कांधला रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी अचानक रेत से भरा एक अनियंत्रित डंपर उनकी स्कूटी से टकरा गया। इससे दोनों ससुर और दामाद डंपर के नीचे गिर गए, जिसके परिणामस्वरूप खुर्शीद के दोनों पैर और रहीस का एक पैर डंपर के पिछले पहियों के नीचे आ गया।
इस दुर्घटना के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर आसपास के लोगों और राहगीरों का जमावड़ा लग गया, जिन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। फिर, स्थानीय लोगों ने घायलों को डंपर के नीचे से निकालने में मदद की। उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाया गया। वहीं, घटना के कारण ट्रैफिक भी जाम हो गया, जिसे पुलिस ने डंपर को जब्त करने के बाद खुलवाया।
पुलिस अस्पताल पहुंच गई और घायलों के रिश्तेदारों से जानकारी ली। बाद में घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां खुर्शीद की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में शुक्रवार को एक हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। राजीव विहार में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर के अंदर भरा उबलता हुआ तेल छिटककर वहां से गुजर रहे लोगों पर जा गिरा। गर्म तेल गिरने से कई लोगों के कपडों में आग लग गई। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक आग की लपटों के बीच तेजी से भागता नजर आता है।
इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेल गिरने के बाद एक लडका चीखते हुए सड़क पर दौड़ता रहा। लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ट्रांसफार्मर से दूर हटाया। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। हादसे में कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल झुलसे हैं।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
-
World17 hours agoक्यों अचानक बदल गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर? क्यों ईरान को कहा- थैंक यू
-
ग़ाजियाबाद16 hours agoगाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
-
Entertainment15 hours agoपत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में ऐसा क्या कहा कि सभी हैरान रह गए
-
देश17 hours agoढह गया ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी, बीएमसी के चुनाव में भाजपा-शिवसेना शिंदे को पूर्ण बहुमत
-
दिल्ली15 hours agoदिल्ली मेट्रो में महिला ने दूसरी महिला को मारी लात, प्रैंक है या सीरियस, जानिए पूरी घटना
-
Entertainment17 hours agoसंजय कपूर की संपत्ति बंटवारे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर का जारी किया नोटिस
-
ग्रेटर नोएडा12 hours agoग्रेटर नोएडा की इरोस संपूर्णम सोसाइटी में बिल्डर ने काट दी बिजली, पानी भी रोका, लोग परेशान
-
देश15 hours agoअखिलेश ने की नवीन पटनायक से मुलाकात, यूपी चुनाव से पहले क्यों माना जा रहा है अहम?
