Entertainment
Trending Video: Meem Se Mohabbat – Episode 06 [CC] 2nd Jan 2025 – Spons By Food Panda, Master Paints, Skin White
Entertainment
विक्की कौशल और कटरीना के घर आया नन्हा राजकुमार, 42 साल की उम्र में कटरीना बनीं मां
मुंबई। करंट क्राइम। बॉलीवुड की हॉट जोडी विक्की कौशल और कटरीना कैफ के घर नन्हा राजकुमार आया है। जी हां, यह जोडी अब पैरेंट्स बन गई है। कटरीना ने शुक्रवार को नन्हे राजकुमार को जन्म दिया है। 42 साल की उम्र में कटरीना ने बच्चे को जन्म दिया।
विक्की कौशल और कटरीना ने फैंस को यह जानकारी दी। उन्होंने इंस्टा पर लिखा की कटरीना ने खुशखबरी देते हुए बताया है कि दोनों पेरेंट्स बन गए हैं। विक्की ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि मैं ब्लेस्ड महसूस कर रहा हूं।
विक्की कौशल ने फैन्स को खुशखबरी देते हुए लिखा- हमारी खुशियों का खिलौना इस दुनिया में आ चुका है। हम दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा पा रहे हैं, क्योंकि वो हमारी हैप्पीनेस है और हम भगवान का शुक्रिया अदा भी करते हैं कि उन्होंने जीवन में बेटे को दिया है। 7 नवंबर 2025, कटरीना और विक्की।
खबर आते ही सिर्फ फैन्स ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त भी कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।
अब सभी उम्मीद कर रहे हैं कि कपल जल्द ही बेबी की झलक उनके साथ शेयर करें।
Entertainment
जिसको चाहती थी उसी की पुण्यतिथि पर दुनिया को रूखसत किया इस मशहूर अभिनेत्री ने
मुंबई। Current Crime : सातवें और आठवें दशक की मशहूर अभिनेत्री व गायिका सुलक्षणा पंडित अब इस दुनिया में नहीं रही। वह 71 साल की थीं। उनका पूरा परिवार संगीत से जुडा रहा। उनके भाई और संगीतकार ललित पंडित ने कहा कि दिल का दौरा पड जाने से सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया है।
12 जुलाई, 1954 को जन्मी सुलक्षणा ने जितेंद्र, विनोद मेहरा के साथ कई हिट फिल्में दी है। सुलक्षणा ने मात्र नौ वर्ष की उम्र से संगीत सीखना आरंभ कर दिया था। उन्होंने चलते-चलते, उलझन, अपनापन समेत कई फिल्मों में गाना गाया था। साल 1975 में फिल्म ’संकल्प’ का गीत ’तू ही सागर है तू ही किनारा’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ गायिका का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। वहीं उलझन, संकल्प, राजा, हेराफेरी, संकोच, अपनापन, खानदान और वक्त समेत अनेक फिल्मों में उन्होंने अभिनय भी किया था। उनका पहला गाना तकदीर (1967) फिल्म में लता मंगेशकर के साथ सात समुंदर पार से.. था।
उन्होंने किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के साथ संगीत समारोहों में भी गाया। दूर का राही (1971) फिल्म के लिए उन्होंने किशोर कुमार के साथ बेकरार दिल तू गाए जा.. गाया, जिसे तनुजा पर फिल्माया गया था। सुलक्षणा आजीवन अविवाहित रहीं।
उन्होंने अपनी पहली फिल्म उलझन (1975) में अभिनेता संजीव कुमार के साथ स्क्रीन साझा किया था और अपना दिल हार गई थीं। वह उनसे शादी करना चाहती थीं।
हालांकि, संजीव ने उनके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। यह महज संयोग है कि उनका निधन छह नवंबर को उसी दिन हुआ है, जिस दिन संजीव कुमार की पुण्यतिथि होती है।
Business
फिल्मकार मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर, दो और भारतीय मूल के अमेरिकी जीते
नई दिल्ली। करंट क्राइम। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर के चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार भारतीय मूल के जोहरान ममदानी की भारी अंतर से जीत हुई है। जोहरान ममदानी भारतीय फिल्म निर्माता निर्देशक मीरा नायर का बेटा है। ट्रंप की लाख कोशिशों के बावजूद जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क मेयर का चुनाव जीत लिया है। वर्जीनिया और न्यू जर्सी में भी उन्हें झटका लगा।

न्यूयॉर्क के मेयर पद पर भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने जीत हासिल की है। ममदानी की जीत को रोकने के लिए ट्रंप ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। इसके बाद भी न्यूयॉर्क के लोगों ने ममदानी को भारी मतों से जीत दिलाई। वहीं, वर्जीनिया में पहली डेमोक्रेट महिला स्पैनबर्गर गवर्नर चुनी गईं जबकि गजाला हाशमी लेफ्टिनेंट गवर्नर बनी हैं।
ट्रंप ने ममदानी के जीतने पर न्यूयॉर्क सिटी का फंड रोकने तक की धमकी तक दी थी।
न्यूयॉर्क मेयर पद पर जोहरान ममदानी समेत तीन भारतीय मूल के प्रत्याशियों को कामयाबी मिली है। डेमोक्रेट प्रत्याशी आफताब पुरेवल ने सिनसिनाती मेयर का चुनाव दूसरी बार जीत लिया है। उन्होने अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के सौतेले भाई को चुनाव में हराया। जबकि हैदराबाद से ताल्लुक रखने वालीं गजाला हाशमी ने वर्जीनिया के लेफ्टिनेंट गवर्नर पद का चुनाव जीता है।
न्यूयॉर्क की आबादी 85 लाख के करीब है। इसमें भारतीय मूल की जनसंख्या भी करीब 8 लाख है, यानी करीब 9-10 फीसदी भारतीय हैं। न्यूयॉर्क की 85 लाख आबादी में करीब 33 लाख प्रवासी हैं और ट्रंप की नीतियों के मुखर विरोधी रहे हैं।
जीत के बाद अपने समर्थकों के बीच ममदानी ने कहा कि न्यूयॉर्क प्रवासियों का शहर था, है और रहेगा – अब प्रवासियों के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। उन्होंने अपनी स्पीच में जवाहरलाल नेहरू को भी याद किया।
ममदानी ने कहा कि मैं जवाहरलाल नेहरू के शब्दों के बारे में सोचता हूं। इतिहास में ऐसा क्षण बहुत कम आता है जब हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ाते हैं। जब एक युग का अंत होता है और एक राष्ट्र की आत्मा को अभिव्यक्ति मिलती है। आज रात हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
-
राशिफल23 hours agoआज कई राशियों के पूरे होंगे अधूरे काम, जानें क्या है आपके राशिफल में
-
Entertainment22 hours agoजिसको चाहती थी उसी की पुण्यतिथि पर दुनिया को रूखसत किया इस मशहूर अभिनेत्री ने
-
उत्तर प्रदेश20 hours agoसुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, स्कूलों-अस्पतालों के पास से हटाए जाएं आवारा कुत्ते, एक्सप्रेसवे-हाइवे से मवेशी, 8 हफ्तों का दिया समय
-
उत्तर प्रदेश21 hours agoLIVE: UP Chief Minister Yogi Adityanath : बिहार के रक्सौल विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
-
उत्तर प्रदेश20 hours agoसपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने दी लौह पुरुष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, देखें VIDEO
-
उत्तर प्रदेश24 hours agoकई जिलों के वांछित 50 हजार के इनामी बदमाश वाकिफ को यूपी एसटीएफ ने एन्काउंटर में मार गिराया
-
Entertainment21 hours agoविक्की कौशल और कटरीना के घर आया नन्हा राजकुमार, 42 साल की उम्र में कटरीना बनीं मां
-
उत्तर प्रदेश24 hours agoLIVE: UP CM Yogi Adityanath from Lucknow: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम
