Entertainment
Trending Video: KINGDOM – Official Teaser | Vijay Deverakonda | Anirudh Ravichander | SNaga Vamsi | Gowtam Tinnanuri
Entertainment
बिहार चुनाव हारने के बाद से कहां गायब हो गए खेसारी लाल यादव?
पटना। करंट क्राइम। बिहार चुनाव के बाद से ही भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव गायब हो गए है। पता चला है कि चुनाव हारने के बाद ही बीमार चल रहे है। खेसारी ने इंस्टाग्राम पेज पर लाइव आकर कहा कि चुनाव के बाद मेरी तबीयत खराब हो गए है। सर्दी, खांसी और बुखार से परेशान हो गया हूं। भोजपुरी सुपरस्टार ने कहा कि मैं चुनाव के बाद आपको लोगों से बहुत कुछ कहना चाहता था, लेकिन तबीयत की वजह से लाइव आकर कुछ बोल नहीं पाया।
खेसारी लाल यादव ने अपने वीडियो में कहा कि मुझे छपरा वालों से कोई शिकायत नहीं है, मुझे करीब 80 हजार वोट मिले, एक विधानसभा में इतना वोट मिलना बहुत बड़ी बात है। अगर यह लोकसभा क्षेत्र होता तो करीब चार लाख वोट होते, क्योंकि एक लोकसभा क्षेत्र में चार विधानसभा सीट होती है।
सुपरस्टार खेसारी लाल यादव लाइव आकर भोजपुरी के कई सुपरस्टार पर निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, रवि किशन, मनोज तिवारी पर कटाक्ष किया। खेसारी ने कहा कि मैं सनातनी हूं कि नहीं ये आप डिसाइड करोगे। आपको रामायण की चार चौपाई याद नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि आपको बात करनी है तो आप शिक्षा पर बात करिए, रोजगार पर बात करिए, बुजुर्गों के पेंशन पर कीजिए। खेसारी लाल यादव ने कहा कि आप सक्षम है तो आपने बच्चों को अच्छी एजुकेशन देते हैं, लेकिन जो लोग सक्षम नहीं है, उनके बच्चों का क्या?
Entertainment
अबू धाबी की जेल में बंद है सेलिना जेटली के भाई, 15 महीने से नहीं है कोई संपर्क
मुंबई। करंट क्राइम। फिल्म अभिनेत्री सेलिना जेटली की परेशानी खत्म होने के बजाय बढती जा रही है। अभी पति के साथ विवाद सुलझा भी नहीं था कि एक और परेशानी आ गई। पिछले एक साल से सेलिना का भाई अबु धाबी के जेल में बंद है। वह उससे संपर्क नहीं कर पा रही है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को अबू धाबी की जेल में बंद उनके भाई से संपर्क करने का निर्देश दिया है। इस पर सेलिना जेटली ने दिल्ली हाई कोर्ट का आभार जताया है।
सेलिना ने कहा कि हिरासत में लिए जाने के बाद से वह अभी तक अपने भाई से बात नहीं कर पाई हैं। रिटायर्ट मेजर विक्रांत जेटली 6 सितंबर 2024 से यूएई में अपहरण और हिरासत में रखा गया है।
साथ ही अपनी पोस्ट में उन्होंने भारत सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया। उन्होंने लिखा, विदेश मंत्रालय ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है और मेरे भाई से संपर्क करने के लिए मेरे साथ कॉर्डिनेट करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अदालत में अगली तारीख 23 दिसंबर है।
Entertainment
कैमरामैन पर भडके सनी देयोल, कहा-आप लोगों ने शर्म बेच खाई है? पैसे चाहिए तेरे को? कितने पैसे चाहिए?“
वाराणसी। करंट क्राइम। बॉलीवुड के हीमैन की अस्थियों को विसर्जित करने को लेकर सनी देओल और बॉबी देओल परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे। वहां अस्थियां विसर्जित करने के बाद पूरा परिवार वाराणसी पहुंचा। जहां उन्होंने गंगा पर अस्थियां विसर्जित की। इस बीच सनी देयोल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सनी एक फोटोग्राफर पर भडक रहे हैं। सफेद शर्ट और सिर पर कैप पहने सनी, फोटो ले रहे फोटोग्राफर से कैमरा छीनते देखा जा सकता है। कैमरा छीनते हुए सनी कहते हैं- “क्या आप लोगों ने शर्म बेच खाई है? पैसे चाहिए तेरे को? कितने पैसे चाहिए?“
धर्मेंद्र की अस्थियां बुधवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गईं। हरिद्वार के हर की पौड़ी घाट पर सभी वैदिक रस्में संपन्न हुईं। इस दौरान पूरा देओल परिवार साथ दिखाई दिया, लेकिन हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा और अहाना नजर नहीं आईं।
मालूम हो कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। दिग्गज अभिनेता को नवंबर के पहले हफ्ते में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और करीब 10 दिनों तक चले इलाज के बाद, उन्हें उनके जुहू स्थित बंगले में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उनका घर पर ही इलाज जारी रहा। धर्मेंद्र के इलाज के दौरान भी सनी देयोल मीडिया पर भडक गए थे। मीडिया पर भडकने का बॉलीवुड में एक प्रचलन बन गया है। सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन को अक्सर मीडिया पर भडकते हुए देखा जा सकता है।
