मेष. कार्य के प्रति काफी व्यस्तता दिखेगे। संबंध अच्छे बनेंगे। दूसरों की सहायता करोगे। पितरो के आशीर्वाद से परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। सभी परिवार के सदस्यों का मिलना होगा।
वृष. प्रयासों से सफलता मिलेगी। दूसरों पर उम्मीद मत करना आप से फायदा उठा सकते हैं। भाग्य साथ देगा। धार्मिक कार्यो मे रुचि होगी। थोडा संभलकर रहने की आवश्यकता है।
मिथुन. आज का दिन आपके लिए ज्यादा खास नहीं रहेगा। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें, अन्यथा धन हानि या क्लेश हो सकता है। ऋण लेने का प्रयास ना करें। व्यापार में सफलता नजर आएगी।
कर्क. स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। किसी से धन के लिए बहस होगी। पितृदोष के लिए तर्पण आदि करें। तभी कार्य सिद्धि होगी।
सिंह. आज शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। छल कपट से बचें। कार्य में अड़चनें आ सकती हैं। पितरो के निमित्त गाय को हरा चारा डालें। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
कन्या. दूसरों के कार्य से धन प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। परिवार से मतभेद हो सकता है। पितृ निमित्त किए गए कार्य से परिवार में शान्ति बनेगी। जल्दबाजी में निर्णय ना ले,अन्यथा हानि हो सकती है।
तुला. भूमि मकान संबंधित समस्या या हानि हो सकती हैं। समूह के साथ मिलकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा। रोजगार के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। बडो का आशीर्वाद लेकर ही घर से बाहर निकलें।
वृश्चिक. आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा जाने वाला है। नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। पुराने मित्र बंधुओ से मिलाप होगा।पूर्वजो के चित्र को देखकर प्रणाम अवश्य करे।
धनु. परिवारिक समस्या बढ़ सकती हैं। आपके कार्य में अपने ही लोग व्यवधान डालेंगे। धन हानि व क्लेश हो सकता है। किसी बात को लेकर मन चिन्तित रहेगा। शान्ति के लिए पितृ यज्ञ करें
मकर. आज परिश्रम ज्यादा होगा, लाभ कब मिलेगा। मानसिक तनाव रहेगा। आपसी मतभेद से बचें। रुके हुए कार्य पुन: चालू होंगे पूर्वजो का स्मरण करें।
कुम्भ. एकांत में रहना पड़ेगा स्वाध्याय में रुचि रहेगी। शरीर में थकावट व कष्ट रहेगा। आज आराम करना ठीक रहेगा। विशेष व्यक्ति से मिलाप होगा। पितरो का श्राद्ध अवश्य करें।
मीन. भाइयों का सहयोग मिलेगा। व्यापार के प्रति चिंतित रहोगे। मान प्रतिष्ठा बनेगी। किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। पुरानी समस्याओ से निजात मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।