Connect with us

नोएडा

जीएन कॉलेज का वीडियो वायरल: ग्रेटर नोएडा की छात्राओं ने बाल खींचकर एक-दूसरे को पीटा, लोग तमाशा देखते रहे

Published

on

मनीष सिंह, ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में कई प्रसिद्ध विश्वविद्यालय हैं, जिनमें अक्सर विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में ग्रेटर नोएडा के जीएन ग्रुप (GN Group) से एक नया मामला सामने आया है। जीएन कॉलेज (GN College) परिसर में छात्राओं के बीच हुई एक लड़ाई का वीडियो वायरल होने से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। 21 सेकंड का यह वीडियो एक छात्रा को दूसरी छात्रा को थप्पड़ मारते हुए दिखाता है।

सूत्रों के अनुसार, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के जीएन कॉलेज (GN College) में दो छात्राओं के बीच एक विवाद के परिणामस्वरूप यह घटना हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस 21 सेकंड के वायरल वीडियो में दोनों छात्राओं के बीच लड़ाई साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों छात्राएं एक-दूसरे के साथ मल्लयुद्ध करती नजर आ रही हैं। दोनों के बीच धक्का-मुक्की के बाद जोरदार मारपीट हुई, जिसमें एक छात्रा ने दूसरी छात्रा को बाल पकड़कर घसीटते हुए जमीन पर गिरा दिया।

वीडियो बनाते कोई मौजूद था

घटनास्थल पर अन्य छात्र दूर से इस झगड़े को देख रहे थे। उसी दौरान दो अन्य छात्राएं इस लड़ाई को देखकर वहाँ दौड़कर आईं। वे मारपीट कर रही छात्राओं को अलग करने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, गुलाबी रंग की हूडी पहने छात्रा रुकने का नाम नहीं ले रही है और लगातार थप्पड़ों की बौछार कर रही है। बारह सेकंड में वह एक-दो नहीं, बल्कि लगातार बारह थप्पड़ लगा देती है।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो पास में खड़े एक छात्र ने बनाया और उसे वायरल कर दिया। हालांकि, वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि लड़ाई का कारण क्या था।

कोई शिकायत नहीं हुई

कॉलेज परिसर से वायरल हो रहे इस हिंसक वीडियो पर कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस वायरल वीडियो के मामले की जानकारी में है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घटना 16 दिसंबर की है। वायरल वीडियो के आधार पर दोनों छात्राओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

लड़ाई कहासुनी के बाद हुई है। दोनों के विरुद्ध रोकथाम के उपाय किए गए हैं। कॉलेज अगले दो दिन बंद रहेगा और खुलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

नोएडा

हेलमेट पहले अपराधी ने ग्रेनो की सोसाइटी में घुसकर बुजुर्ग महिला से चेन झपटने का प्रयास किया

Published

on

By

ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ गए है कि वे अब सोसाइटी के अंदर घुसकर चेन खींचने से भी नहीं डर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में ला रेजिडेंसी सोसायटी में सामने आई है। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट में सवार होकर अपने फ्लैट जा रही थी। इसी दौरान हेलमेट पहने एक युवक भी लिफ्ट में घुस गया और महिला की सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से घबराई बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
ला रेजिडेंसी सोसायटी में बुजुर्ग भारती जानी ने बताया कि गुरुवार की शाम पार्क से टहलने के बाद अपने घर आ रही थी। जैसे ही वह टावर की लिफ्ट में सवार हुई। इसी बीच पीछे से आए हेलमेट पहने हुए एक बदमाश ने उनके गले से चेन झपटने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर बदमाश डर की वजह से वहां से भाग निकला।
आसपास के लोग इकट्ठा होने पर बदमाश मौका पाकर सोसाइटी से बाहर निकल गया। इस घटना से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।
सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई है।

Continue Reading

नोएडा

इंडियन ऑयल के डायरेक्टर ने 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में कहा, जिंदगी से परेशान हूं

Published

on

By


नोएडा। करंट क्राइम। यहां इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक ने 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतक की पहचान अनिल गर्ग के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में सेक्टर-104 की एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी में रह रहे थे।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में अनिल गर्ग ने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से परेशान थे, लेकिन अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Continue Reading

नोएडा

नोएडा में मेट्रो के विस्तार की प्लानिंग, बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक का प्रस्ताव भेजा

Published

on

By


नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा में मेट्रो का विस्तार करने की प्लानिंग की गई है। विस्तार के तहत बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो को बढाया जाएगा। पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड के बाद अब इस प्रस्ताव को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भेजा गया है. वहां इसका प्रजेंटेशन किया जाएगा। वहां से अप्रूवल मिलते ही निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से शहरी आवागमन बेहतर होगा और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। इस मार्ग के तैयार हो जाने के बाद रोज लगभग 1 लाख से 1.25 लाख यात्रियों के इस रूट से सफर करने का अनुमान है।
इस परियोजना पर अनुमानित 2254.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनने वाला यह मेट्रो कॉरिडोर कुल 11.56 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें कुल 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं,जिनमें बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कॉलेज और सेक्टर-142 शामिल हैं।
नोएडा के सेक्टर-142 में कई आईटी पार्क और कॉर्पोरेट ऑफिस हैं। मेट्रो विस्तार से यहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को डायरेक्ट और सुविधाजनक यात्रा का फायदा होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending