Connect with us

देश

अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में नया मोड़! अंजू मोदी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, निकिता के बारे में कही ये बात

Published

on

बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में उनकी मां अंजू मोदी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अंजू ने अपने चार वर्षीय पोते की कस्टडी के लिए याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि न तो सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया और न ही उनके परिवार के सदस्यों ने बच्चे के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी दी है।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के आत्महत्या मामले में उनकी मां अंजू मोदी ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है। अंजू ने अपने चार वर्षीय पोते की कस्टडी के लिए याचिका दायर की है। पवन मोदी, अंजू के पति, ने कहा कि वह और उनकी पत्नी अपने पोते को लेकर बेहद चिंतित हैं। विकास ने बताया कि बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल रहा है, जिसके चलते अंजू मोदी ने अपने पोते की कस्टडी की रक्षा के लिए याचिका दाखिल की है।

याचिका में कहा गया है कि न तो निकिता सिंघानिया और न ही उनके परिवार के लोगों ने बच्चे के ठिकाने का खुलासा किया है। पवन मोदी ने भी सार्वजनिक रूप से पोते की कस्टडी की मांग की है। न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने अंजू मोदी की याचिका पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक सरकार को स्थिति स्पष्ट करने के लिए नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी। उल्लेखनीय है कि सुभाष ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न और झूठे आरोप लगाने संबंधी वीडियो और लिखित नोट छोड़े थे।

पूसा के वैनी थाने में भी पोते की बरामदगी के लिए प्राथमिकी दर्ज हुई थी:

पूसा के वैनी थाने में दिवंगत अतुल के चार वर्षीय पुत्र व्योम की सुरक्षा और बरामदगी के लिए माता-पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में वैनी पुलिस ने जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने दिशा निर्देश के लिए एएसपी को पत्र भेजा है। थाने के अध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज़ की गई है और उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पोते के साथ अनहोनी की आशंका

अतुल सुभाष के पिता पवन मोदी और मां अंजू मोदी ने अपने चार वर्षीय पोते व्योम मोदी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए वैनी थाना में आवेदन देकर उसकी बरामदगी की मांग की थी। प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन में पुत्र अतुल सुभाष की मौत के कारणों की विस्तार से जानकारी दी गई थी, साथ ही बेंगलुरु में केस दर्ज कराने और आरोपित पत्नी, सास और साले की गिरफ्तारी की भी जानकारी दी गई थी।

आवेदन में यह भी कहा गया था कि आरोपित ससुराल पक्ष के साथ रह रहे पोते व्योम के बारे में उनके पास किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है कि वह कहां और किस हालात में है। उन्होंने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर शीघ्र उसे बरामद करने का आग्रह किया था ताकि वह उसके संरक्षण में हो सके।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।

देश

लोकसभा में प्रधानमंत्री आज करेंगे वंदे मातरम् पर चर्चा की शुरुआत तो राज्य सभा में अमित शाह, हंगामे के आसार

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। राष्ट्रीय गीत ’वंदे मातरम’ की रचना को 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर आज यानि सोमवार को संसद में विशेष बहस होगी। आज दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में इस बहस की शुरुआत करेंगे। लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी वंदे मातरम् पर चर्चा होगी, जिसकी शुरुआती गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। चर्चा के दौरान हंगामे के भी आसार हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री ने पहले ही कांग्रेस पर गीत के छंद हटाने का आरोप लगाया है।
लोकसभा की कार्यसूची में ’राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा’ को सोमवार के लिए सूचीबद्ध है और बहस के लिए 10 घंटे का समय आवंटित किया गया है। पीएम मोदी इस बहस की शुरुआत करेंगे, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दूसरे वक्ता होंगे। विपक्ष की ओर से कांग्रेस के लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई और प्रियंका गांधी समेत कई सांसद हिस्सा लेने की उम्मीद हैं।
लोकसभा के बाद राज्यसभा में ‘वंदे मातरम’ पर मंगलवार को चर्चा होगी, जहां गृह मंत्री अमित शाह चर्चा की शुरुआत करेंगे और स्वास्थ्य मंत्री तथा राज्यसभा में नेता जेपी नड्डा दूसरे वक्ता होंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में 2 दिसंबर को सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं की बैठक में इस विषय पर चर्चा की सहमति बनी थी। बैठक में तय हुआ कि ’वंदे मातरम’ और चुनाव सुधारों पर अगले हफ्ते बहस होगी, जिससे संसद के सुचारू संचालन की संभावना बढ़ गई है. हंगामे की बजाय सकारात्मक चर्चा की उम्मीद की जा रही है।
’वंदे मातरम्’ को 1870 के दशक में महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चटर्जी ने संस्कृतनिष्ठ बंगाली में लिखा था। ये गीत उनके प्रसिद्ध उपन्यास ’आनंदमठ’ का हिस्सा है, जिसका पहला प्रकाशन 1882 में हुआ था। इस गीत को जदुनाथ भट्टाचार्य ने संगीतबद्ध किया था।

Continue Reading

देश

कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में सनातनी वातावरण, एक साथ 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ

Published

on

By

कोलकाता। करंट क्राइम। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के अगले दिन 7 दिसंबर को कोलकाता में एक साथ 5 लाख लोगों ने गीता पाठ कर बंगाल के वातावरण में सनातनी हुंकार भर दी।
कोलकाता के परेड ग्राउंड में उमड़े हिंदुओं ने जहां सनातन की शक्ति का अहसास कराया तो कार्यक्रम में पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार ने एक बार फिर भगवा ए हिंद के संकल्प को दोहराया।
कोलकाता में गीता प्रचार समिति के सामूहिक गीता पाठ में देश भर से संत महात्मा जुटे तो बड़ी संख्या में हिंदुओं ने भी शक्ति का प्रदर्शन किया। गीता पाठ के इस प्रोग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया था लेकिन वो कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं।
वहीं बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल की पावन धरती कोलकाता में 5 लाख लोगों ने एक साथ गीता का पाठ किया। ास्था का उत्साह और सैलाब देखकर ऐसा लगा जैसे कोलकाता में महाकुंभ मेला लगा हो।हम पूरे पश्चिम बंगाल और कोलकाता के वासियों, भारत की जनता को साधुवाद दे रहे हैं।सनातन एकता ही इस देश और विश्व के लिए विश्व शांति का सबसे बड़ा साधन है। ारत में हम ’सनातनी’ चाहते हैं, ’तनातनी’ नहीं। ारत में हम ’गजवा-ए-हिंद’ नहीं, ’भगवा-ए-हिंद’ चाहते हैं।

Continue Reading

देश

इंडिगो की 400 फ्लाइट्स कैंसिल, अस्थि विसर्जन को निकला परिवार फंसा

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। इंडिगो की फ्लाइट्स शुक्रवार को भी कैंसिल रहीं। देश के कई एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर्स अभी भी फ्लाइट्स शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच बंगलुरु से एक खबर आ रही है जो यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि आखिर एयरलाइंस की मनमानी कब तक चलेगी। दरअसल, एक परिवार को अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जाना था। इंडिगो की फ्लाइट आज सुबह 11ः45 बजे निर्धारित थी, लेकिन संदेश मिला कि उनकी टिकट कैंसिल कर दी गई है। अब दूसरे एयरलाइन वाले एक टिकट के 60 हजार मांग रहे है। इंडिगो स्टाफ ने उन्हें कहा कि अगले तीन दिनों तक कोई उड़ान उपलब्ध नहीं होगी, जिससे उनकी यात्रा पूरी तरह रुक गई। परिवार बेंगलुरु से दिल्ली और फिर दिल्ली से हरिद्वार तक जाने की योजना बनाकर आया था। ऐसे ही कई और पैसेन्जर्स आज एयरपोर्ट पहुंचे, जिन्हें एयरपोर्ट पहुंचने तक किसी भी प्रकार का मैसेज इंडिगो ने नहीं दिया।

इंडिगो फ्लाइट्स के बिना पूर्व सूचना के कैंसल हो जाने के चलते शुक्रवार को भी बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पैसेन्जर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट कैंसिल हो जाने की वजह से एक परिवार अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार नहीं जा पाया। इंडिगो की फ्लाइट आज सुबह 11ः45 बजे निर्धारित थी, लेकिन यात्रा के बीच में ही बेटी को संदेश मिला कि उनकी टिकट कैंसिल कर दी गई है। इस अचानक फैसले ने परिवार को हैरान कर दिया।
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद परिवार एयरपोर्ट पर असमंजस में बैठा रहा। इंडिगो स्टाफ ने उन्हें कहा कि अगले तीन दिनों तक कोई उड़ान उपलब्ध नहीं होगी, जिससे उनकी यात्रा पूरी तरह रुक गई। परिवार बेंगलुरु से दिल्ली और फिर दिल्ली से हरिद्वार तक जाने की योजना बनाकर आया था, लेकिन फ्लाइट रद्द होने से उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इंडिगो एयरलाइन को पूरे भारत में बड़े पैमाने पर रद्दीकरण का सामना करना पड़ रहा है। अकेले शुक्रवार को 400 से ज्यादा इंडिगो की उड़ानें रद्द कर दी गईं।

Continue Reading
Advertisement

Trending