World
सिडनी आतंकी हमले में एक दूसरे के बाहों में जान दे दी बोरिस और सोफिया
नई दिल्ली। करंट क्राइम। ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने 15 लोगों की जान भले ही ले ली। इस घटना ने आतंक से पीड़ित दुनिया को सोफिया-बोरिस, रूवेन मॉरिसन, अहमद अल अहमद जैसे नायक दिए हैं। इन हीरो ने सीने पर गोलिया खाईं लेकिन मानवता के सामने दहशतगर्दों के मुकाम को बौना कर दिया।
बोरिस और सोफिया जिंदगी के दूसरे फिफ्टी में प्रवेश कर चुके थे और अच्छी एक आम यहूदी की तरफ नॉर्थ बॉन्डी में जीवन गुजार रहे थे। इन लोगों ने ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी हमलों में से एक को रोकने की कोशिश की।
इस दिलेर जोड़े को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। उन्होंने आतंक से लड़ते हुए मौत का आलिंगन किया, एक दूसरे की बाहों में जिंदगी दे दी।
रविवार दोपहर को बोरिस और सोफिया कैंपबेल परेड पर टहल रहे थे। तभी आतंकी साजिद अकरम अपनी हैचबैक कार से निकला।
जैसे ही अकरम ने अपनी कार का दरवाजा खोला बोरिस ने उसे सड़क पर पटक दिया। आतंकी साजिद अकरम की हाथ में राइफल थी। बोरिस ने उसके हाथों से राइफल छीन ली। बोरिस ने अकरम की राइफल उठाई और हमलावर पर तान दी। बोरिस कुछ देर के लिए आतंकी पर हावी हो जाते हैं, वह अकरम को उसी की बंदूक से धमकाते हैं, जबकि उसकी पत्नी 61 साल की सोफिया भी उसके साथ मिलकर आतंकी बंदूकधारी पर टूट पड़ती है।
लेकिन दरिंदा अकरम कुछ देर बाद 69 साल के बोरिस पर हावी हो जाता है। वह बोरिस पर हमला करता है और मौका देख दूसरी राइफल उठा लेता है।
इसके बाद का फुटेज नहीं दिखाई देता है। लेकिन एक अलग वीडियो में एक भयानक सच्चाई सामने आती है।
इस फुटेज में दिखता है कि राइफल उठाने के बाद साजिश ने बोरिस और सोफिया को बहुत नजदीक से गोली मार दी। ये फायरिंग इतना शक्तिशाली था कि दोनों की ही मौत हो गई। इस दौरान दोनों एक दूसरे की बाहों में थे। शायद दोनों ने एक दूसरे को बचाने की कोशिश की और आतंकी की ओर से की गई फायरिंग की चपेट में आ गए।
बोरिस एक रिटायर्ड मैकेनिक थे और सोफिया ऑस्ट्रेलिया पोस्ट में काम करती थीं। ये दोनों, आतंकी साजिद अकरम और उसके 24 साल के बेटे नवीद अकरम के हमले के पहले शिकार थे।
World
ट्रेन पर गिरी विशालकाय क्रेन, 22 लोगों की मौत, कई दर्जन घायल
बैंकाक। करंट क्राइम। थाईलैंड में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक निर्माणधीन क्रेन के गिरने से एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हैं। यह दुर्घटना थाईलैंड के सिखियो जिले में हुई है।
एक हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर काम कर रही विशालकाय क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही ट्रेन पर गिर गई। क्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। टक्कर के बाद ट्रेन के मलबे में आग भी लग गई, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।
यह हादसा सुबह 9ः05 बजे हुआ। राहतकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया।
World
ईरान में हालात हो रहे हैं बद से बदतर, अमेरिका का कूटनीतिक समाधान पर जोर
नई दिल्ली। करंट क्राइम। ईरान में हालात दिन प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। लोग महंगाई, भ्रष्टाचार और सरकार की सख्त नीतियों के खिलाफ हैं। ईरानी सरकार ने प्रदर्शनों को दबाने के लिए सुरक्षा बलों का इस्तेमाल कर रही है। जिसमें हजारों की मौत हुई।
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान प्रदर्शनकारियों को फांसी देता है तो अमेरिका बहुत सख्त कार्रवाई करेगा।
ट्रंप को हाल ही में ईरान पर सैन्य हमलों के विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका हवाई हमले कर सकता है, लेकिन कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देगा। अगर ईरान प्रदर्शनकारियों को फांसी देता है, तो ट्रंप पर दबाव बढ़ेगा। 2020 में सुलेमानी की हत्या के समय हुआ था। लेकिन इससे बड़ा युद्ध छिड़ सकता है, क्योंकि ईरान अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमला कर सकता है। अभी तक कोई हमला नहीं हुआ, लेकिन स्थिति तेजी से बदल रही है।
Uncategorized
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, उनकी मर्जी के बिना कोई कंपनी वेनेजुएला नहीं जा सकती है
नई दिल्ली। करंट क्राइम। अमेरिका ने वेनेजुएला के सभी तेल डिपो पर कब्जा जमा लिया है। अब वह वहां के तेल को दूसरे देशों में बेचने के लिए नियम बना रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर इस बाबत पूरी प्लानिंग की। ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही एक डील करेंगे, जिसमें यह तय होगा कि कौन सी अमेरिकी तेल कंपनियां वेनेजुएला जा सकती हैं। अमेरिकी कंपनियां वेनेजुएला में कम से कम 100 अरब डॉलर खर्च करेंगी। ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया कि अब वेनेजुएला के तेल पर वेनेजुएला का कोई हक नहीं रह गया है. उन्होंने कहा कि तेल कंपनियां सीधे अमेरिका से डील करेंगी, वेनेजुएला से नहीं। उन्होंने कहा कि वह तय करेंगे कि कौन सी तेल कंपनियां वेनेजुएला जाएंगी।
ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला से कल अमेरिका को 3 करोड़ बैरल तेल मिला था। अमेरिका जल्द ही वेनेजुएला के 5 करोड़ बैरल तेल की रिफाइनिंग और बिक्री शुरू करेगा।
ट्रंप ने कहा कि हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि ये कंपनियां वेनेजुएला की खराब हो चुकी तेल इंडस्ट्री को फिर से बनाने में कैसे मदद कर सकती हैं और लाखों बैरल तेल का प्रोडक्शन करके अमेरिका, वेनेजुएला और पूरी दुनिया को फायदा पहुंचा सकती हैं।
अमेरिकी सेना ने 3 जनवरी को वेनेजुएला में ऑपरेशन चलाकर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को अमेरिका की ब्रुकलिन जेल में रखा गया है।
-
स्पोर्ट्स10 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स8 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश8 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment6 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
उत्तर प्रदेश10 hours agoKGMU के डॉ. रमीज को मिली थी छांगुर बाबा से मदद, जांच में और कई तथ्यों का खुलासा
-
स्पोर्ट्स6 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश10 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
-
उत्तर प्रदेश8 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
