गाजियाबाद (करंट क्राइम)। नामित पार्षद सुरेन्द्र नागर ने लोनी नगरपालिका परिषद, मुरादनगर नगरपालिका परिषद और मोदीनगर नगरपालिका परिषद की सीमा विस्तार के फैसले पर फाईनल मुहर लगने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
पार्षद सुरेन्द्र नागर ने कहा कि सीमा विस्तार की मांग बहुत पहले से हो रही थी। यह सफलता पूरी तरह से लोकसभा सांसद व केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह को समर्पित है। उनके ही प्रयासों से आज नगरपालिका परिषद का सीमा विस्तार हुआ है। जनरल वीके सिंह वर्ष 2020 में ही इसे लेकर पत्र लिख चुके थे। वर्ष 2022 में उन्होंने सरकार आते ही सबसे पहले उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर सीमा विस्तार के लिए कहा था। सुरेन्द्र नागर ने कहा कि सीमा विस्तार के बाद लोनी मुरादनगर और मोदीनगर के कई गांव का विकास वाला नक्शा बदल जायेगा। यहां पर लोगों को और अधिक सुविधायें मिलेंगी। जनरल वीके सिंह जैसे सांसद की लोकसभा होने का लाभ यहां देहात से लेकर शहर तक सभी नागरिकों को मिलता है। वो हमेशा से विकास परक सोच के साथ काम करते हैं। यदि उनके विकास कार्यों का मैप देखा जाये तो वो विकास के मामले में कभी भी शहर और देहात के बीच कोई गैप नहीं रखते ।
लोकसभा क्षेत्र में विकास से लेकर जनसुविधाओं को उन्होंने आम जनता के लिए उपलब्ध कराया है।