Entertainment
सनी और बॉबी देयोल ने हरिद्वार में किया ही मैन धर्मेंद्र की अस्थियों को विसर्जित
हरिद्वार। करंट क्राइम। बॉलीवुड के ही मैन मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियों को बुधवार को हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित कर दिया गया। सुपरस्टार की अस्थियों को लेकर सनी देओल और बॉबी देओल अपने परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे। अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को मुंबई में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
धर्मेंद्र की अस्थियों का बुधवार करीब 11ः00 बजे हरिद्वार में गंगा में वैदिक रीति-विधानों के अनुसार विसर्जन किया गया। अस्थि-विसर्जन की मुख्य प्रक्रिया सनी देओल के पुत्र करण देओल ने पूरी की। बुधवार सुबह करीब 11ः00 बजे हरिद्वार के श्रवण नाथ नगर क्षेत्र स्थित पीलीभीत हाउस के घाट पर पहुंचा, पंडितों की उपस्थिति में धार्मिक संस्कारों के अनुरूप अस्थियाँ गंगा में प्रवाहित की गईं।
विसर्जन के उपरांत परिवार सीधे होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी।
Entertainment
फिल्म धुरंधर को मिडिल ईस्ट को 6 देशों ने किया बैन
मुंबई। करंट क्राइम। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बाक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस बीच इस फिल्म को लेकर एक बुरी खबर आ रह है। फिल्म को मिडिल ईस्ट के देशों में बैन कर दिया गया। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई थी और शुरुआत से ही भारत और ग्लोबल मार्केट में अच्छा कलेक्शन कर रही है।
फिल्म के रिलीज के कुछ दिनों बाद ही गल्फ देशों ने ‘धुरंधर’ को अपने यहां रिलीज करने से मना कर दिया है। फिल्म बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में रिलीज नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि इन देशों में फिल्म को ‘एंटी पाकिस्तान’ के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले भी कई भारतीय फिल्में इसी तरह के कारणों से मिडिल ईस्ट में बैन हो चुकी हैं। ‘धुरंधर’ की टीम ने रिलीज की पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में सभी देशों ने फिल्म पर रोक लगा दी।
बैन के बावजूद रणवीर सिंह की यह फिल्म दुनिया भर में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 44 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। कुल मिलाकर फिल्म की ग्लोबल कमाई 200 करोड़ रुपये से भी अधिक पहुंच चुकी है।
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ‘धुरंधर’ से पहले भी मिडिल ईस्ट में भारतीय फिल्मों को बैन किया गया है, जिसमें अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ और जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ जैसी कई बड़ी फिल्में यहां रिलीज होने से रोक दी गई थीं।
Entertainment
तान्या मित्तल बोलीं, किसी का घर बर्बाद नहीं करूंगी
मुंबई। करंट क्राइम। बीते रविवार को बिग बॉस 19 के फिनाले का ऐलान हुआ। गौरव खन्ना इस 19वें सीजन के विनर बने। इसी के साथ ये शो खत्म हो गया। बिग बॉस 19 में नीलम गिरी और तान्या मित्तल के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई थी। नीलम के एविक्शन पर भी तान्या फूट-फूटकर रोई थीं और कहा था कि वे उन्हें अपना दोस्त मानती हैं। लेकिन अब तान्या ने नीलम को अनफॉलो कर दिया। इसके साथ ही बड़े आरोप भी लगाए।
तान्या से पूछा गया कि आप मैरिड मैन को डेट कर रही हैं? इस पर तान्या ने कहा, ’नीलम का भी एक बहुत बड़ा राज है मेरे पास। मैं वो ना बताऊं तो बहुत अच्छा होगा। देखिए मेरी हालत कैसी हो गई है, मुझे शादीशुदा आदमियों से प्यार करना पड़ रहा है।
तान्या ने आगे कहा, ’आप लोग जिस आदमी को मेरा बॉयफ्रेंड क्लैम कर रहो हो, वो भी शादीशुदा दो बच्चों का बाप है। देश में बहुत बनिया है और सिंगल है। मैं शादीशुदा आदमी से प्यार कर, उसका घर बर्बाद नहीं करूंगी। इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, मेरे पास बहुत बड़ा मसाला है. जिस वक्त मुझे नीलम का बताना होगा, मैं बता दूंगी।
Entertainment
विशाल ददलानी का सरकार सरकार पर कटाक्ष, कहा-वंदे मातरम बहस से हो गए सब हल
मुंबई। बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखे गए वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर संसद के दोनों सदनों पर बहस हुई। वही वंदे मातरम पर बहस को लेकर म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर तीखा रिएक्शन किया है। ददलानी ने इस बहस के कारण लगता है जैसे बेरोज़गारी, इंडिगो की समस्या और प्रदूषण सब हल हो गए हैं।
विशाल ददलानी ने कहा कि संसद में एक मिनट का खर्च 250000 रुपये आता है। और कल 10 घंटे वन्देमातरम पर बहस हुई मतलब 600 मिनट बहस हुई। 15 करोड़ में ये सारी समस्याएं हल हो गईं।
विशाल ददलानी के इस वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।तो वही कुछ लोग उनको ट्रोल भी कर रहे हैं।
-
उत्तर प्रदेश8 hours agoदरोगा की गर्दन काटने की धमकी देने वाला मुअज्जिन को पुलिस ने भेजा जेल
-
उत्तर प्रदेश7 hours agoमोदी के खास कुर्मी नेता पंकज चौधरी ही बनेंगे उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष
-
Sports9 hours agoगंभीर के फैसलों पर उठ रहे सवाल, द्रविड के बनाए टीम को कर दिया बर्बाद
-
Sports9 hours agoभारत पहुंचे मेसी, एक झलक पाने को 3 बजे एयरपोर्ट पहुंचे फैंस, आज होगा फ्रेंडली मैच
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoसिर्फ पंकज चौधरी ने बीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, कल होगी औपचारिक घोषणा
-
World8 hours agoपुतिन और एर्दोगन की मीटिंग में शाहबाज शरीफ की जबर्दस्ती एंट्री, गजब की बेइज्जती
-
Sports6 hours agoक्रिकेट के लिए शर्मनाम, भ्रष्ट आचरण के लिए चार खिलाडी सस्पेंड, एफआईआर दर्ज
-
देश6 hours agoबहादुर जवानों की वजह से बच गई थी 200 सांसदों की जान, जानिए 2001 की संसद पर हमले की कहानी
