Connect with us

World

तेज हवा से ब्राजील में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की मूर्ति ढह गई

Published

on


नई दिल्ली। करंट क्राइम। ब्राजील की पहचान बन 7 मंजिला स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की मूर्ति तूफानी हवाओं के कारण गिर गई है। हालांकि यह मूर्ति रेप्लिका थी। 90 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रफ्तार वाली हवाएं चलीं। जिससे यह मूर्ति गिर गई।
ब्राजील में आए एक शक्तिशाली तूफान ने रियो ग्रांडे डो सुल के गुआइबा शहर में कुछ ऐसा रूप दिखाया जिसने सबको हैरत में डाल दिया। यहां हवाओं ने रौद्र रूप दिखाया और अमेरिका की तर्ज पर बनी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की 24 मीटर लंबी रेप्लिका ढह गई। इस चौंकाने वाले लम्हें तेजी से सोशल मीडिया पर वायलर हो रहे हैं। इस वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की यह विशाल संरचना एक खाली पार्किंग प्लेस में धीरे-धीरे आगे की ओर झुकती दिखती है और आखिर में जमीन पर गिर जाती है।
आखिर हवा किस रफ्तार से चल रही थी कि उसने इतनी विशाल स्टैच्यू को भी गिरा दिया। हवा की गति 90 किमी/घंटा से अधिक थी।
इस स्टैच्यू को 2020 में स्थापित और इंजीनियरों द्वारा प्रमाणित किया गया था। इस स्टैच्यू 11 मीटर के कंक्रीट बेस पर बनाई गई है। स्टैच्यू गिरने के बाद भी यह कंक्रीट बेस बरकरार रहा। अच्छी बात यह रही कि स्टैच्यू के ढहने से कुछ क्षण पहले ही वहां आसपास से वाहनों और लोगों को हटा दिया गया। इसी वजह से स्टैच्यू गिरने से जान-माल की किसी तरह से कोई और अन्य हानि नहीं हुई।

World

ट्रेन पर गिरी विशालकाय क्रेन, 22 लोगों की मौत, कई दर्जन घायल

Published

on

By


बैंकाक। करंट क्राइम। थाईलैंड में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक निर्माणधीन क्रेन के गिरने से एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हैं। यह दुर्घटना थाईलैंड के सिखियो जिले में हुई है।
एक हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर काम कर रही विशालकाय क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही ट्रेन पर गिर गई। क्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। टक्कर के बाद ट्रेन के मलबे में आग भी लग गई, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।
यह हादसा सुबह 9ः05 बजे हुआ। राहतकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया।

Continue Reading

World

ईरान में हालात हो रहे हैं बद से बदतर, अमेरिका का कूटनीतिक समाधान पर जोर

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। ईरान में हालात दिन प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। लोग महंगाई, भ्रष्टाचार और सरकार की सख्त नीतियों के खिलाफ हैं। ईरानी सरकार ने प्रदर्शनों को दबाने के लिए सुरक्षा बलों का इस्तेमाल कर रही है। जिसमें हजारों की मौत हुई।
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान प्रदर्शनकारियों को फांसी देता है तो अमेरिका बहुत सख्त कार्रवाई करेगा।
ट्रंप को हाल ही में ईरान पर सैन्य हमलों के विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका हवाई हमले कर सकता है, लेकिन कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देगा। अगर ईरान प्रदर्शनकारियों को फांसी देता है, तो ट्रंप पर दबाव बढ़ेगा। 2020 में सुलेमानी की हत्या के समय हुआ था। लेकिन इससे बड़ा युद्ध छिड़ सकता है, क्योंकि ईरान अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमला कर सकता है। अभी तक कोई हमला नहीं हुआ, लेकिन स्थिति तेजी से बदल रही है।

Continue Reading

Uncategorized

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, उनकी मर्जी के बिना कोई कंपनी वेनेजुएला नहीं जा सकती है

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। अमेरिका ने वेनेजुएला के सभी तेल डिपो पर कब्जा जमा लिया है। अब वह वहां के तेल को दूसरे देशों में बेचने के लिए नियम बना रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर इस बाबत पूरी प्लानिंग की। ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही एक डील करेंगे, जिसमें यह तय होगा कि कौन सी अमेरिकी तेल कंपनियां वेनेजुएला जा सकती हैं। अमेरिकी कंपनियां वेनेजुएला में कम से कम 100 अरब डॉलर खर्च करेंगी। ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया कि अब वेनेजुएला के तेल पर वेनेजुएला का कोई हक नहीं रह गया है. उन्होंने कहा कि तेल कंपनियां सीधे अमेरिका से डील करेंगी, वेनेजुएला से नहीं। उन्होंने कहा कि वह तय करेंगे कि कौन सी तेल कंपनियां वेनेजुएला जाएंगी।
ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला से कल अमेरिका को 3 करोड़ बैरल तेल मिला था। अमेरिका जल्द ही वेनेजुएला के 5 करोड़ बैरल तेल की रिफाइनिंग और बिक्री शुरू करेगा।
ट्रंप ने कहा कि हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि ये कंपनियां वेनेजुएला की खराब हो चुकी तेल इंडस्ट्री को फिर से बनाने में कैसे मदद कर सकती हैं और लाखों बैरल तेल का प्रोडक्शन करके अमेरिका, वेनेजुएला और पूरी दुनिया को फायदा पहुंचा सकती हैं।
अमेरिकी सेना ने 3 जनवरी को वेनेजुएला में ऑपरेशन चलाकर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को अमेरिका की ब्रुकलिन जेल में रखा गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending