उत्तर प्रदेश
यूपी नंबर की थार गुरुग्राम में डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी, पांच की मौत, एक गंभीर घायल
गुरुग्राम। थार से इतनी दुघर्टनाएं क्यों होती है? यह सवाल सभी के जेहन में कौंध रहा है। अक्सर थार से दुर्घटाएं होती दिख रही है। एक बार फिर से एक थार दुघर्टना का शिकार हो गई है। गुरुग्राम में डिवाइडर से टकराने के बाद थार पलट गई। बताया जाता है कि थार की स्पीड बहुत ही ज्यादा थी। थार के पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई है। एक की हालत गंभीर है।
गुरुग्राम के झाड़सा चौक पर तेज़ रफ्तार थार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे थार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। एक घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। बताया जाता है कि यूपी नंबर की थार गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे।
जानकारी के मुताबिक सड़क हादसा शनिवार सुबह 4ः30 बजे के करीब हुआ। यहां यूपी नंबर की तेज़ रफ़्तार थार दिल्ली से झाड़सा चौक एक्जिट नंबर 9 से नीचे की ओर जा रही थी। तभी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि थार गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

गाड़ी में सवार 6 में से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 युवतियां और 2 युवक शामिल हैं। जबकि एक युवक को गंभीर हालत में गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
साथ ही पुलिस ने मामले की तफ्तीश भी शुरू कर दी है. मृतकों में एक युवती की पहचान प्रतिष्ठा मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि एक थार में 6 लोग सवार थे। थार की स्पीड ज्यादा थी, इसलिए थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे थार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश
LIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
