Connect with us

उत्तर प्रदेश

मॉर्निंग वॉक पर निकले 4 लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 3 महिलाओं की मौत, एक गंभीर घायल, कार चालक फरार

Published

on

गाजियाबाद। करंट क्राइम। थाना सिहानी गेट इलाके में मार्निंग वॉक पर निकले 4 लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इस घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। महिलाओं को टक्‍कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया।
घटना शनिवार सुबह सिहानीगेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग कट पर हुई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढे पांच बजे 4 महिलाएं मॉर्निंग वॉक कर रही थी, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई और चारों महिलाओं को उडा दिया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला को सर्वोदय अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उधर आरोपी चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार की रफ्तार इतनी ज्यादा था कि महिलाओं को रौंदने के बाद कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि महिलाएं और युवक उछलकर दूर जा गिरे। जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं मीनू प्रजापति (उम्र 56 वर्ष) और 60 वर्षीय सावित्री देवी को मृत घोषित कर दिया। कमलेश (55 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल विपिन शर्मा का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। ये सभी कोट गांव के रहने वाले हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाला कार चालक हादसे के बाद अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सिहानी गेट थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह करीब 5ः30 बजे राकेश मार्ग कट पर कार की टक्कर से चार लोग घायल हो गए थे। इनमें से दो महिलाओं की मौत हो गई है। आरोपी चालक की पहचान की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि जैसे ही तीनों महिलाएं जीटी रोड पर पहुंची तभी एक तेज रफ्तार टोयोटा ग्लांजा कार नंबर यूपी14एफएल- 6669 ने तीनों महिलाओं को टक्कर मार दी जिससे सावित्री एवं गुड्डी की तो मौके पर ही मौत हो गई और तीसरी महिला कमलेश की सर्वोदय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। वहीं इनके अलावा विपिन शर्मा भी कार की चपेट में आया जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश

LIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा

Published

on

By

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
​​सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।

शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

LIVE: सीतामढी, बिहार में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जुटी लाखों की भीड

Published

on

By

Continue Reading
Advertisement

Trending