Sports
टूट गई स्मृति और पलाश की होने वाली शादी, दोनों ने सोशल मीडिया पर किया कंफर्म
मुंबई। करंट क्राइम। क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूट चुकी है। स्मृति ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। दोनों ने धूमधाम से हल्दी की रस्म निभाई थी। शादी के एक दिन पहले स्मृति के पिता को हार्ट एटैक आया था। तब शादी को पोस्ट पोन करने की घोषणा की गई थी लेकिन अब शादी टूट चुकी है।
स्मृति मंधाना ने इंस्टा पर लिखा पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। मैं बहुत निजी स्वभाव की हूं और अपनी प्राइवेट लाइफ को निजी ही रखना चाहती हूं, लेकिन अब यह बताना जरूरी है कि शादी अब रद्द हो चुकी है।
वहीं, पलाश ने भी इंस्टा पर शादी टूटने की बात कही है।
पलाश ने लिखा, मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है। मेरे लिए बहुत तकलीफदेह रहा है, खासकर तब, जब यह मामला मेरे लिए बेहद निजी और अहम रहा।
पलाश मुच्छल ने आगे लिखा, ’मैं सच में आशा करता हूं कि हम एक समाज के रूप में, किसी भी अपुष्ट या अनजान स्रोतों से आई बातों पर किसी को जज करने से पहले थोड़ा रुककर सोचें। हमारे शब्द किसी को कितनी गहरी चोट पहुंचा सकते हैं, हम कई बार समझ नहीं पाते. जब हम इन बातों पर चर्चा कर रहे हैं, उसी समय दुनिया में बहुत से लोग गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। मेरी टीम उन सभी लोगों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई करेगी, जो गलत और बदनाम करने वाली बातें फैला रहे हैं।
स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर 2025 को होनी तय थी, लेकिन तब इस शादी समाहरोह को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था. शादी के दिन ही स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद दोनों परिवारों ने शादी टालने का निर्णय लिया था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलीं। कुछ अनवेरिफाइड चैट्स वायरल हुईं, जिनमें दावा किया गया कि पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को धोखा दिया। हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर पलाश मुच्छल को अनफॉलो कर दिया है। हाल ही में 5 दिसंबर को स्मृति ने इंस्टाग्राम पर एक एड वीडियो शेयर किया था। फैन्स की नज़र इस बात पर भी गई कि वह अपनी एंगेजमेंट रिंग नहीं पहनी हुई थीं, जिससे यह अटकलें और तेज हो गई थीं कि ब्रेकअप का ऐलान जल्द होगा।
Sports
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के युवा गेंदबाज की आंधी में उड गई अमेरिका की क्रिकेट टीम
नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारत के युवा तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने आईसीसी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मैच में गजब का प्रदर्शन किया। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ खेले गए मैच में 7 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट झटके, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल रहा।
हेनिल की तूफानी गेंदबाजी के चलते यूएसए की टीम 107 रनों पर धराशाई हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने 96 रनों के संशोधित टारगेट को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय टीम अब अगले मुकाबले में 17 जनवरी को बांग्लादेश का सामना करेगी।
हेनिल पटेल गुजरात से आते है। हेनिल ने वडोदरा स्थित संग्रामसिंह गायकवाड़ स्पोर्ट्स अकादमी से क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है।
हेनिल पटेल को जून 2025 में इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ इंडिया अंडर-19 के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। 18 साल के हेनिल 3 यूथ टेस्ट और 12 यूथ वन डे मैच खेलकर कुल 28 विकेट झटक चुके हैं।
Sports
दूसरे वन डे में भारत की पहली बल्लेबाजी, रोहित और गिल ने दी ठोस शुरुआत
राजकोट। करंट क्राइम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को खेलने के लिए आमंत्रित किया है।
वडोदरा में रविवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। राजकोट में भारत ने ठोस शुरुआत की है। रोहित और गिल की जोडी ने पहले विकेट पर खबर लिखे जाने तक 56 रन बना लिए थे। अभी 10 ओवर ही हुए थे।
भारतीय टीम ने वडोदरा में मिले 301 रन के लक्ष्य को 49 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऐसे में आज के मुकाबले में भी रनों का जमकर अंबार लगने की संभावना है। राजकोट को हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है। भारतीय टीम को वडोदरा में वॉशिंगटन सुंदर के रूप में झटका लगा। सुंदर चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में दिल्ली के आयुष बदोनी को शामिल किया गया है। राजकोट में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था।
Sports
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर बनी पहली भारतीय महिला खिलाडी, जानें क्या है रिकॉर्ड
मुंबई। करंट क्राइम। विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को एक यादगार पारी खेली। गुजरात जायंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट में 1000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली वो वाली पहली भारतीय बल्लेबाज़ बन गई हैं। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने 193 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से शानदार जीत हासिल की।
इस पारी के साथ हरमनप्रीत डब्ल्यूपीएल इतिहास में 1ए000 रन पूरे करने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गईं।
पंजाब के मोगा की रहने वाली 36 वर्षीय हरमनप्रीत ने 43 गेंदों पर 71 रनों की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस पारी में ताकत, टाइमिंग और दबाव में संयम साफ नजर आया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड 8-0 कर लिया।
-
देश3 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
राशिफल3 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
उत्तर प्रदेश3 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
उत्तर प्रदेश3 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
Entertainment4 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
देश4 hours agoBMC के रूझानों में BJP और महाविकास आघारी के बीच नजदीकी मुकाबला, अन्य शहरों में BJP आगे
-
Entertainment4 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
उत्तर प्रदेश3 hours agoकौन है गोल्डन बाबा, जो पहनते है 5 करोड के सोने के गहने, चांदी की थाली में खाते है खाना
