गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम महापौर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधन रावत ने कहा है कि नगर निगम में पिछले 18 वर्षों से काबिज भारतीय जनता पार्टी ने षहर के बाहरी इलाकों के विकास की तरफ कभी ध्यान नहीं दिया। यहां के लोगों को आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्श करना पड़ रहा है। सुधन रावत अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत स्थानीय साहिबाबाद, महाराजपुर, विक्रम एन्कलेव आदि में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के लोगों को प्रतिदिन की जरूरतों के लिए निगम के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यह बेहद हास्यपद है। इसलिए चुनाव जीतने के बाद वह प्राथमिकता के आधार पर लोगों को इससे छुटकारा दिलाने के लिए सिटीजन चार्टर लागू करेंगे। सुधन रावत ने कहा कि ई-ग्रेवेंस के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सिंगल विंडो षुरू की जाएगी। जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। नगर निगम में सपा के कार्यकाल के दौरान जनता को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु चक्कर नहीं लगाने पडे़ंगे बल्कि कर्मचारियों की जवाबदेही तय करके उन्हें जनता के सेवक के रूप में काम करने के लिए बाधित किया जाएगा। इससे पहले हाजी आरिफ, खलील चैधरी, संदीप यादव, हाजी अब्बास ने सुधन रावत के समर्थन में लोगों को एकजुट होने की अपील की। इसी दौरान सुधन रावत अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान स्थानीय अदालत परिसर में पहुंचे जहां भारतेंदु षर्मा व चैधरी राजेंद्र सिंह समेत कई वकील प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान विक्रम एन्कलेव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री चैधरी अब्बास ने कहा कि इस बार गाजियाबाद की जनता ने विकास के नाम पर सपा प्रत्याषी को विजयी बनाने का मन बना लिया है। इस अवसर पर राम सिंह यादव, सुहैल सैफी तथा हाजी हसरार समेत कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।