Connect with us

Entertainment

एक मामले ने बदल दी जिंदगी, अब कपडे बेचने पर मजबूर है सुपरहिट फिल्मों का यह एक्टर

Published

on


मुंबई। करंट क्राइम। शाइनी आहूजा को तो सभी जानते है? जी हां, वहीं एक्टर जिसने अक्षय कुमार की फिल्म भूलभुलैया में काम किया था। इसके बाद उन्होंने गैंगस्टर जैसी फिल्में की। अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाला ये एक्टर रेप केस में फंसा और 7 साल की सजा काटी। फिर 2015 में वापसी की, लेकिन लोगों ने सिरे से ठुकरा दिया। आज ये एक्टर इंडस्ट्री से गुमनाम हो और कपड़े बेच रहा है।
इस हैंडसम एक्टर को इंडस्ट्री का अगला सुपरस्टार कहा जाता था। कई बड़ी फिल्मों में काम किया, सुपरहिट गाने दिए और नाम कमाया। लेकिन एक झटके में सब कुछ खत्म हो गया। रेप केस में गिरफ्तारी, कोर्ट की सजा और जेल की दीवारों के पीछे बीते सालों ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। अब वही एक्टर, जिसने अक्षय कुमार और कंगना रनौत जैसे सितारों के साथ काम किया था, आज फिल्मों से दूर होकर कपड़े बेच रहा है।
’द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपनी वापसी के बाद रजत बेदी ने बताया कि कैसे हिंदी सिनेमा में अवसरों की कमी के कारण उन्हें फिल्म उद्योग छोड़ना पड़ा और रियल एस्टेट में करियर बनाने के लिए विदेश जाना पड़ा। वह अकेले नहीं हैं, ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने एक बार शोबिज में सफलता का स्वाद चखा लेकिन फिर उन्हें अपना रास्ता बदलना पड़ा। इन्हीं में से एक नाम है शाइनी आहूजा।
शाइनी का जन्म 15 मई 1973 को दिल्ली में एक आर्मी कर्नल के घर हुआ. मां गृहिणी थीं। बेंगलुरु में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान थिएटर डायरेक्टर बैरी जॉन से मुलाकात ने उनकी जिंदगी बदल दी। कैडबरी, सिटी बैंक जैसे ब्रांड्स के ऐड्स में वजह नजर आए।
सुधीर मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ में लॉन्च किया। इस डेब्यू के साथ ही शाइनी इंडस्ट्री में छा गए। उसी साल उनकी चार फिल्में रिलीज हुईं, जो अपने समय में बड़ी बात थी। शाइनी को असली पहचान मिली अनुराग बसु की फिल्म ‘गैंगस्टर’ से, जिसमें उन्होंने कंगना रनौत के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी।
लेकिन साल 2009 में सब कुछ बदल गया। शाइनी को अपनी 19 साल की हाउस हेल्पर के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच के बाद 2011 में मुंबई की फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने उन्हें 7 साल की सजा सुनाई। अदालत ने मेडिकल रिपोर्ट, डीएनए सबूत और शुरुआती बयान के आधार पर उन्हें दोषी ठहराया। हालांकि, बाद में पीड़िता ने अपना बयान वापस ले लिया था, फिर भी अदालत ने अपराध को गंभीर मानते हुए सजा कायम रखी।
शाइनी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की और उन्हें जमानत मिल गई।
साल 2023 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें 10 साल के लिए पासपोर्ट रिन्यू करने की अनुमति दी। हाल ही में एक्स पर वायरल हुई एक पोस्ट में दावा किया गया कि शाइनी अब फिलीपींस में बसे हुए हैं और वहां गारमेंट बिजनेस चला रहे हैं।

Entertainment

संजय खान की पत्नी का क्यों किया गया हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार?

Published

on

By


मुंबई। करंट क्राइम। मशहूर एक्टर और फिल्म निर्माता संजय खान की पत्नी जरीन खान का शुक्रवार को दिल का दौरा पडने से निधन हो गया। वे 81 साल की थी।
शुक्रवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार हिन्दू रीति रिवाज से किया गया। उनके अंतिम संस्कार के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि जरीन खान का बेटा जायद खान शव के आगे घडा लेकर चल रहे हैं। सोशल मीडिया में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि आखिर मुस्लिम परिवार की जरीन खान का हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार क्यों किया गया? संजय खान डैशिंग एक्टर फिरोज खान के भाई है।
दरअसल, ज़रीन खान जन्म से ही हिंदू थीं और उनका असली नाम ज़रीन कटरक था। संजय खान से शादी के बाद भी उन्होंने कभी इस्लाम धर्म नहीं अपनाया, यही वजह है कि उनका अंतिम संस्कार उनके पति के मुस्लिम धर्म के बजाय हिंदू रीति-रिवाजों से किया गया। इसलिए परिवार ने यह सुनिश्चित किया कि उनका हिंदू परंपराओं के अनुसार ‘दह संस्कार’ हो।
ज़रीन की पहली मुलाक़ात संजय से उनकी मां बीबी फ़ातिमा बेगम ख़ान के ज़रिए हुई थी। उस वक्त ज़रीन महज 14 साल की थीं। दोनों ने 1966 में एक दूसरे को डेट करना शुरू की और आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। शादी से पहले, ज़रीन कटराक 1960 के दशक में एक लोकप्रिय मॉडल के रूप में अपनी पहचान बना चुकी थीं।

Continue Reading

Entertainment

विक्की कौशल और कटरीना के घर आया नन्हा राजकुमार, 42 साल की उम्र में कटरीना बनीं मां

Published

on

By


मुंबई। करंट क्राइम। बॉलीवुड की हॉट जोडी विक्की कौशल और कटरीना कैफ के घर नन्हा राजकुमार आया है। जी हां, यह जोडी अब पैरेंट्स बन गई है। कटरीना ने शुक्रवार को नन्हे राजकुमार को जन्म दिया है। 42 साल की उम्र में कटरीना ने बच्चे को जन्म दिया।
विक्की कौशल और कटरीना ने फैंस को यह जानकारी दी। उन्होंने इंस्टा पर लिखा की कटरीना ने खुशखबरी देते हुए बताया है कि दोनों पेरेंट्स बन गए हैं। विक्की ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि मैं ब्लेस्ड महसूस कर रहा हूं।
विक्की कौशल ने फैन्स को खुशखबरी देते हुए लिखा- हमारी खुशियों का खिलौना इस दुनिया में आ चुका है। हम दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा पा रहे हैं, क्योंकि वो हमारी हैप्पीनेस है और हम भगवान का शुक्रिया अदा भी करते हैं कि उन्होंने जीवन में बेटे को दिया है। 7 नवंबर 2025, कटरीना और विक्की।
खबर आते ही सिर्फ फैन्स ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त भी कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।
अब सभी उम्मीद कर रहे हैं कि कपल जल्द ही बेबी की झलक उनके साथ शेयर करें।

Continue Reading

Entertainment

जिसको चाहती थी उसी की पुण्यतिथि पर दुनिया को रूखसत किया इस मशहूर अभिनेत्री ने

Published

on

By

मुंबई। Current Crime : सातवें और आठवें दशक की मशहूर अभिनेत्री व गायिका सुलक्षणा पंडित अब इस दुनिया में नहीं रही। वह 71 साल की थीं। उनका पूरा परिवार संगीत से जुडा रहा। उनके भाई और संगीतकार ललित पंडित ने कहा कि दिल का दौरा पड जाने से सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया है।
12 जुलाई, 1954 को जन्मी सुलक्षणा ने जितेंद्र, विनोद मेहरा के साथ कई हिट फिल्में दी है। सुलक्षणा ने मात्र नौ वर्ष की उम्र से संगीत सीखना आरंभ कर दिया था। उन्होंने चलते-चलते, उलझन, अपनापन समेत कई फिल्मों में गाना गाया था। साल 1975 में फिल्म ’संकल्प’ का गीत ’तू ही सागर है तू ही किनारा’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ गायिका का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। वहीं उलझन, संकल्प, राजा, हेराफेरी, संकोच, अपनापन, खानदान और वक्त समेत अनेक फिल्मों में उन्होंने अभिनय भी किया था। उनका पहला गाना तकदीर (1967) फिल्म में लता मंगेशकर के साथ सात समुंदर पार से.. था।
उन्होंने किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के साथ संगीत समारोहों में भी गाया। दूर का राही (1971) फिल्म के लिए उन्होंने किशोर कुमार के साथ बेकरार दिल तू गाए जा.. गाया, जिसे तनुजा पर फिल्माया गया था। सुलक्षणा आजीवन अविवाहित रहीं।
उन्होंने अपनी पहली फिल्म उलझन (1975) में अभिनेता संजीव कुमार के साथ स्क्रीन साझा किया था और अपना दिल हार गई थीं। वह उनसे शादी करना चाहती थीं।
हालांकि, संजीव ने उनके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। यह महज संयोग है कि उनका निधन छह नवंबर को उसी दिन हुआ है, जिस दिन संजीव कुमार की पुण्यतिथि होती है।

Continue Reading
Advertisement

Trending