World
पुतिन और एर्दोगन की मीटिंग में शाहबाज शरीफ की जबर्दस्ती एंट्री, गजब की बेइज्जती
नई दिल्ली। करंट क्राइम। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की गजब बेइज्जती हो गई। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह पुतिन और तुर्किये के राष्ट्रपति की मीटिंग में जबरन घुस गए। पुतिन ने उन्हें देखकर नजरअंदाज कर दिया।
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि शहबाज शरीफ ने पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगान की प्राइवेट मीटिंग में जबरदस्ती घुसकर गेटक्रैश किया क्योंकि उनकी अपनी मीटिंग देरी से हो रही थी।
यह वीडियो रूसी मीडिया चैनल आरटी इंडिया ने सबसे पहले शेयर किया था। इसमें दिखाया गया कि शहबाज शरीफ अपनी डेलिगेशन के साथ करीब 40 मिनट इंतजार करने के बाद दूसरे कमरे में चले गए जहां पुतिन और एर्दोगान बात कर रहे थे। वीडियो में शरीफ कुछ देर वहां रुकने के बाद बाहर निकलते भी नजर आए।
इस घटना की जगह तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात थी जहां इंटरनेशनल ट्रस्ट पीस फोरम चल रहा था। इस फोरम में कई देशों के नेता शामिल हुए थे।
पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि शहबाज शरीफ ने पुतिन और एर्दोगान दोनों से बातचीत की और द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा शहबाज शरीफ की ईरान के राष्ट्रपति से भी मीटिंग हुई।
World
ट्रेन पर गिरी विशालकाय क्रेन, 22 लोगों की मौत, कई दर्जन घायल
बैंकाक। करंट क्राइम। थाईलैंड में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक निर्माणधीन क्रेन के गिरने से एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हैं। यह दुर्घटना थाईलैंड के सिखियो जिले में हुई है।
एक हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर काम कर रही विशालकाय क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही ट्रेन पर गिर गई। क्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। टक्कर के बाद ट्रेन के मलबे में आग भी लग गई, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।
यह हादसा सुबह 9ः05 बजे हुआ। राहतकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया।
World
ईरान में हालात हो रहे हैं बद से बदतर, अमेरिका का कूटनीतिक समाधान पर जोर
नई दिल्ली। करंट क्राइम। ईरान में हालात दिन प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। लोग महंगाई, भ्रष्टाचार और सरकार की सख्त नीतियों के खिलाफ हैं। ईरानी सरकार ने प्रदर्शनों को दबाने के लिए सुरक्षा बलों का इस्तेमाल कर रही है। जिसमें हजारों की मौत हुई।
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान प्रदर्शनकारियों को फांसी देता है तो अमेरिका बहुत सख्त कार्रवाई करेगा।
ट्रंप को हाल ही में ईरान पर सैन्य हमलों के विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका हवाई हमले कर सकता है, लेकिन कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देगा। अगर ईरान प्रदर्शनकारियों को फांसी देता है, तो ट्रंप पर दबाव बढ़ेगा। 2020 में सुलेमानी की हत्या के समय हुआ था। लेकिन इससे बड़ा युद्ध छिड़ सकता है, क्योंकि ईरान अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमला कर सकता है। अभी तक कोई हमला नहीं हुआ, लेकिन स्थिति तेजी से बदल रही है।
Uncategorized
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, उनकी मर्जी के बिना कोई कंपनी वेनेजुएला नहीं जा सकती है
नई दिल्ली। करंट क्राइम। अमेरिका ने वेनेजुएला के सभी तेल डिपो पर कब्जा जमा लिया है। अब वह वहां के तेल को दूसरे देशों में बेचने के लिए नियम बना रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर इस बाबत पूरी प्लानिंग की। ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही एक डील करेंगे, जिसमें यह तय होगा कि कौन सी अमेरिकी तेल कंपनियां वेनेजुएला जा सकती हैं। अमेरिकी कंपनियां वेनेजुएला में कम से कम 100 अरब डॉलर खर्च करेंगी। ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया कि अब वेनेजुएला के तेल पर वेनेजुएला का कोई हक नहीं रह गया है. उन्होंने कहा कि तेल कंपनियां सीधे अमेरिका से डील करेंगी, वेनेजुएला से नहीं। उन्होंने कहा कि वह तय करेंगे कि कौन सी तेल कंपनियां वेनेजुएला जाएंगी।
ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला से कल अमेरिका को 3 करोड़ बैरल तेल मिला था। अमेरिका जल्द ही वेनेजुएला के 5 करोड़ बैरल तेल की रिफाइनिंग और बिक्री शुरू करेगा।
ट्रंप ने कहा कि हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि ये कंपनियां वेनेजुएला की खराब हो चुकी तेल इंडस्ट्री को फिर से बनाने में कैसे मदद कर सकती हैं और लाखों बैरल तेल का प्रोडक्शन करके अमेरिका, वेनेजुएला और पूरी दुनिया को फायदा पहुंचा सकती हैं।
अमेरिकी सेना ने 3 जनवरी को वेनेजुएला में ऑपरेशन चलाकर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को अमेरिका की ब्रुकलिन जेल में रखा गया है।
-
स्पोर्ट्स11 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स9 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment7 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
स्पोर्ट्स7 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
उत्तर प्रदेश11 hours agoKGMU के डॉ. रमीज को मिली थी छांगुर बाबा से मदद, जांच में और कई तथ्यों का खुलासा
-
देश11 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
