ऑस्कर के लिए कुल 15 फिल्मों का हुआ चयन
इन 15 फिल्मों का चयन 85 अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में से किया गया है। यह फिल्म यूनाइटेड किंगडम द्वारा ऑस्कर 2025 के लिए आधिकारिक सबमिशन के रूप में प्रस्तुत की गई थी। इसका प्रीमियर मई 2024 में 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहाँ इसे आलोचकों से सकारात्मक समीक्षाएँ मिली थीं।
फिल्म ‘संतोष’ की कहानी एक विधवा महिला की
इस फिल्म ‘संतोष’ की कहानी एक विधवा महिला की है, जिसे अपने मृत पति की जगह पुलिस कांस्टेबल की नौकरी मिलती है। शहाना गोस्वामी फिल्म में संतोष सैनी के मुख्य किरदार में हैं। कहानी एक दिलचस्प मोड़ लेती है जब उन्हें एक मर्डर केस सुलझाने की जिम्मेदारी मिलती है। संतोष इस चुनौती में फंसी नजर आती हैं, लेकिन उन्हें एक अनुभवी अधिकारी गीता का सहयोग मिलता है। मिलकर वे इस केस को सुलझाती हैं।
भारत में कानून की वास्तविकता का प्रतिबिंब
कहा जाता है कि इस फिल्म में भारत में कानून की जमीनी सचाई को भी दर्शाया गया है। इस फिल्म की शूटिंग महज 45 दिनों में पूरी की गई थी। संध्या सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म ब्रिटेन, जर्मनी, भारत और फ्रांस के निर्माताओं द्वारा बनाई गई है।
