Connect with us

उत्तर प्रदेश

इंडिया गठबंधन में रार, समाजवादी पार्टी ने कहा, अखिलेश यादव को करना चाहिए नेतृत्व

Published

on


लखनऊ। करंट क्राइम। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद इंडी गठबंधन में दरार आने लगी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी इंडी गठबंधन के नेतृत्व को बदलने की मांग कर दी। सपा की ओर से नेतृत्व के लिए अखिलेश यादव का नाम आगे किया गया है। इंडी गठबंधन का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे है। समाजवादी पार्टी के एक विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम है। पिछले साल हुए आम चुनाव में 80 में से 37 लोकसभा सीटें जीतने वाली समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के बाद लोकसभा में दूसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है।
बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद इंडिया ब्लॉक में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के एक विधायक ने कहा है कि अखिलेश यादव को विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करना चाहिए।
लखनऊ मध्य से विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा है कि
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व करना चाहिए। बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के मद्देनजर ऐसा बयान काफी अहम माना जा रहा है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी, जिसने 2020 के बिहार चुनावों में 19 सीटें जीती थीं, इस बार सिर्फ छह सीटें ही जीत पाई। यह तब हुआ जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं ने चुनाव से पहले कई रैलियां कीं।
इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने भी सुझाव दिया था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करना चाहिए। दिलचस्प बात यह है कि राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी ममता को इंडिया ब्लॉक का प्रमुख बनाने की वकालत की थी।

उत्तर प्रदेश

मथुरा में गणेश पहलवान की हत्या का खुलासा, पडोसी ने दो लाख में की थी डील

Published

on

By


मथुरा। करंट क्राइम। गोवर्धन पुलिस और स्वाट टीम ने एक हत्याकांड की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इन अपराधियों ने गणेश पहलवान की हत्या के लिए 2 लाख रुपये की सुपारी ली थी। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से अवैध असलहे और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गणेश पहलवान की उनके पड़ोसी दुकानदार अन्नू तिवारी के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। अन्नू तिवारी ने अपने साथी नारायण उर्फ आरव के माध्यम से गणेश पहलवान को रास्ते से हटाने के लिए 2 लाख रुपये की सुपारी दी थी। डील के तहत अभियुक्तों को 10 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे, जबकि बाकी रकम काम पूरा होने के बाद मिलनी थी।
सुपारी देने वाले आकाओं का दबाव था कि काम जल्द पूरा किया जाए, जिसके चलते वे दोबारा हमले की फिराक में थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जतीपुरा के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने समसुद्दीन और नीरज को दबोच लिया।
प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी अन्नू तिवारी और नारायण की तलाश में जुटी है। इस सफलता में स्वाट टीम और गोवर्धन पुलिस के करीब 17 कर्मियों की अहम भूमिका रही।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शार्ट सर्किट, बीच में ही उठकर चली गई बसपा अध्यक्ष

Published

on

By


लखनऊ। करंट क्राइम। बसपा सुप्रीमो मायावती अपने जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंची थीं, लेकिन उसी दौरान कॉन्फ्रेंस हॉल में शॉर्ट सर्किट की घटना घटी। इसके बाद मायावती बिना मीडिया के सवालों का जवाब दिए बाहर निकल गईं।
बीएसपी सुप्रीमो मायावती का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के अवसर पर वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने बसपा कार्यालय पहुंची थीं, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कॉन्फ्रेंस हॉल में शॉर्ट सर्किट हुआ। शॉर्ट सर्किट में धुआं निकलने के बाद अग्निशमन यंत्र का प्रयोग हुआ। फायर सिलेंडर के प्रयोग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म हो गया और मीडिया के सवाल लिए बिना बीएसपी सुप्रीमो मायावती हॉल से रवाना हो गईं।
मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बात कर रही थीं। मायावती ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी देश में बीएसपी के आंदोलन को रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती रहती हैं। हमें दलित और अल्पसंख्यक समुदाय का वोट ज्यादा मिलेगा और सपा का पीडीए देखता रहा जाएगा।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को किसी का बाटी-चोखा नहीं खाना चाहिए। ब्राह्मणों पर किसी तरह का अत्याचार न हो इसलिए बीएसपी की सरकार जरूरी है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

अनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील

Published

on

By

संभल। करंट क्राइम। संभल में हुई हिंसा मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कोर्ट ने तत्कालीन सीओ और वर्तमान में फिरोजाबाद में तैनात एएसपी अनुज चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है। इस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार और पुलिस पर तीखा तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पर लिखा कि अब कोई बचाने नहीं आएगा। अब ये पक्षपाती पुलिसकर्मी अकेले में खाली बैठकर याद करेंगे। भाजपा का फ़ार्मूला नंबर 1ः पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो। भाजपा का फ़ार्मूला नंबर 2ः भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अब पुलिस के बड़े अधिकारी कोर्ट के आदेश को अवैध बता रहे हैं। सवाल उठता है कि क्या इसे कोर्ट की अवमानना माना जाएगा? सत्ता की चापलूसी के चक्कर में ज़्यादा दरोगाई दिखाना कहीं महंगा न पड़ जाए।

अदालत के आदेश के बाद संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि फिलहाल एएसपी अनुज चौधरी और इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। इस आदेश को चुनौती देते हुए अदालत में अपील की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending