Connect with us

Sports

RCB के गेंदबाज यश दयाल पर बलात्कार का मामला: युवती का आरोप – 5 साल तक रिश्ते में रहकर शोषण किया, जल्द होगी गिरफ्तारी

Published

on

गाजियाबाद। Current Crime : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल पर गाजियाबाद की एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार देर शाम उनके खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि यश दयाल ने शादी का झांसा देकर पीड़िता का यौन शोषण किया और अब उनसे किनारा कर लिया है।

युवती का कहना है कि वह पिछले पांच वर्षों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी। उसने पुलिस में बताया कि यश ने उसे बेंगलुरू, दिल्ली और प्रयागराज जैसे शहरों में अपने साथ रखा और इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध बने। यश हमेशा शादी की बात को टालते रहे, कहते रहे, “पहले करियर में कुछ स्थिर हो जाऊं।”

हाल के महीनों में यश दयाल का व्यवहार बदल गया, और उन्होंने एक महीने पहले युवती को सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया। इससे परेशान होकर युवती ने 14 जून को महिला हेल्पलाइन 181 पर संपर्क किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद, उसने 21 जून को IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और 25 जून को यश के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई।

युवती ने यह भी कहा कि यश दयाल के कई अन्य लड़कियों के साथ भी संबंध थे। उसने खुद को आर्थिक और सामाजिक रूप से असहाय बताया और अपने आरोप साबित करने के लिए पुलिस को चैट्स, स्क्रीनशॉट और वीडियो कॉल्स के रिकॉर्ड भी दिए हैं।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर यश दयाल के खिलाफ 69 BNS के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस जल्द ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराएगी और यश दयाल को गिरफ्तार करने की कार्रवाई करेगी। हालांकि, इस मामले में यश दयाल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Sports

प्रैक्टिस सेशन में गंभीर के साथ नहीं आए विराट और रोहित शर्मा

Published

on

By

विशाखापत्तनम। करंट क्राइम। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वन डे सीरीज का निर्णायक मैच आज एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने एक एक मैच पर जीत हासिल की है। मैच से पहले भारतीय टीम का अभ्यास सत्र हुआ, जिसमें केवल 4 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा और केएल राहुल भी इस प्रैक्टिस सत्र का हिस्सा नहीं बने।
अभ्यास सत्र में सिर्फ चार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी रहे। हेड कोच गौतम गंभीर के अलावा सपोर्ट स्टाफ के अन्य सदस्य भी सत्र में पहुंचे थे।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह वनडे मैच खासतौर पर यशस्वी जायसवाल और वाशिंगटन सुंदर के लिए अहम होगा। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल ने दोनों मैचों में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की है, लेकिन 2 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 40 रन निकले हैं। वनडे टीम में जगह के लिए दावा ठोकने के लिए उनका तीसरे मैच में चलना बहुत जरूरी है।
दूसरी ओर वाशिंगटन सुंदर को रांची में केएल राहुल से ऊपर नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया था, लेकिन सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं दूसरे मैच में सिर्फ एक रन बनाने के बाद रनआउट हो गए। सुंदर इस सीरीज में गेंदबाजी में एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। ऐसे में उन्हें भी हर हाल में बेहतर प्रदर्शन करके दिखाना होगा।
नंबर-4 पर ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिला था. वो पहले मैच में जल्दी आउट हो गए, लेकिन दूसरे मैच में 105 रनों की शतकीय पारी खेल मौके को भुनाया है।

Continue Reading

Sports

क्या विशाखापट्नम वन डे में लगातार तीन शतकों का रिकॉर्ड बना पाएंगे विराट कोहली

Published

on

By

विशाखापत्तनम। करंट क्राइम। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच निर्णायक वन डे मैच कल यानि शनिवार को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की ओर से इस मैच को जीत कर सीरीज अपने नाम करने की चुनौती होगी। भारतीय टीम विशाखापत्तनम पहुंच चुकी है। होटल पहुंचने पर भारतीय टीम के सदस्यों का जोरदार स्वागत किया गया। विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर जबर्दस्त क्रेज दिखा।
विराट कोहली ने लगातार दो शतक लगाए है। इस मैच में भी अगर विराट कोहली शतक लगा देते हैं तो शतकों की हैट्रिक लगाने वाले खिलाडी बन जाएंगे। तीस वन डे शनिवार को दोपहर डेढ बजे शुरू होगा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में लगातार दो मैचों में शतकीय पारियां खेली हैं. कोहली ने रांची वनडे में 135 रन बनाए थे. इसके बाद किंग कोहली के बल्ले से रायपुर वनडे में 102 रन निकले थे. कोहली के वनडे इंटरनेशनल करियर में शतकों की संख्या अब 53 हो चुकी है.
विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 84 शतक लगाए हैं। कोहली ने वनडे के अलावा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में भी शानदार प्रदर्शन किया। कोहली ने टेस्ट में 30 और टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक जड़ा। कोहली चूंकि भारतीय टीम के लिए एक ही फॉर्मेट में खेलते हैं, ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि कोहली 100 शतक के आंकड़े तक पहुंच पाएंगे।

Continue Reading

Sports

विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी जारी, ठोकी एक और हाफ सेंचुरी, ऋतुराज ने भी बनाए अर्द्धशतक

Published

on

By

रांची वन डे में शानदार शतक ठोकने के बाद विराट कोहली का फार्म जारी है। रायपुर वन डे में भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी है। 4 चौकों और एक छक्के की मदद से उन्होंने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। दूसरी ओर ऋतुराज गायकवाड ने भी अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। रायपुर वन डे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सधी शुरुआत की। लेकिन रोहित शर्मा 14 और यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर आउट हो गए। 26 ओवर में भारत ने दो विकेट पर 173 रन बना लिए थे।
भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के तौर पर लगा. रोहित शर्मा का विकेट बर्गर ने लिया, जो कि 14 रन बनाकर आउट हुए।
रायपुर वनडे में साउथ अफ्रीका का कप्तान बदल गया है। एडन मारक्रम की जगह टेंबा बावुमा इस मैच में कप्तान हैं। इस बड़े बदलाव के अलावा टीम से रियान रिकल्टन समेत 3 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। उनकी जगह डिवाल्ड ब्रेविस, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी ने ली है। उधर भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है।

Continue Reading
Advertisement

Trending