Business
महीने के पहले दिन अच्छी खबर, एलपीजी के सिलेंडर के दाम में कटौती
नई दिल्ली। करंट क्राइम। दिसंबर के पहले दिन सरकार ने लोगों को अच्छी खबर दी है। एलपीजी के दाम में कटौती की गई है। सभी शहरों में नई कीमतें 1 दिसंबर 2025 से लागू कर दी गई हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ये राहत 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर दी है। अब ये सिलेंडर दिल्ली और कोलकाता में 10 रुपये, जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 रुपये सस्ता हो गया है। दूसरी ओर 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
1 दिसंबर से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब 1590 रुपये के बजाय 1580 रुपये का हो गया है. वहीं कोलकाला में कीमत भी 10 रुपये की कमी के साथ 1694 रुपये से अब 1684 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर पहले के 1542 रुपये से कम होकर 1531 रुपये में मिलेगा, तो चेन्नई में इसका दाम 1750 रुपये से घटकर 1739 रुपये कर दिया गया है।
Business
चांदी की कीमत दो लाख पार, तोडे सारे रिकॉर्ड
नई दिल्ली। करंट क्राइम। सोने-चांदी की कीमत ने एक बार फिर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। 24 कैरेट गोल्ड 1.34 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। जबकि चांदी पहली बार 2 लाख रुपए के पार पहुंच गई। सोना-चांदी में यह तेजी अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरें घटाने के बाद लगातार दूसरे दिन दिखाई दी।
शुक्रवार को चांदी की कीमत ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। चांदी में 1300 रुपए की बढ़ोतरी हुई। और इसी के साथ चांदी की कीमत 2 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के पार चली गई।
चांदी 2026 की पहली तिमाही में 2 लाख और अगले साल के अंत तक 2.4 लाख प्रति किलोग्राम तक जा सकती है।
22 कैरेट सोने में कितना उछाल
शुक्रवार को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत में फिर बड़ी तेजी आई है. बाजार खुलने के साथ सोना 1750 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़कर 1,21,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसके पहले 11 दिसम्बर को इसकी कीमत 1,20,000 रुपये थी। बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो आज बाजार में इसका भाव 1430 रुपये उछाल के बाद 1 लाख के करीब पहुंच गया. आज बाजार में 18 कैरेट सोने की कीमत 99,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है
Business
इंडिगो करेगा भरपाई, कैंसिल टिकटों पर देगा 10 हजार का मुआवजा, एक्स्ट्रा 10000 का ट्रैवल वाउचर भी
नई दिल्ली। करंट क्राइम। हजारों की संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद पैसेंजर्स का गुस्सा झेल रहे इंडिगो ने अपनी छवि को सुधारने का प्रयास तेज कर दिया है। इसके तहत इंडिगो ने 3, 4 और 5 दिसंबर को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को राहत देने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि प्रभावित यात्रियों को सरकार के नियमों के अनुसार 5,000 रुपये से 10,000 रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा।
इसके साथ ही एयरलाइन ने सबसे ज्यादा प्रभावित यात्रियों के लिए 10,000 रुपये तक के अतिरिक्त ट्रैवल वाउचर जारी करने की भी घोषणा की है। यह फैसला उन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण राहत माना जा रहा है, जिन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
इस ट्रैवल वाउचर की खास बात यह है कि इसे अगले 12 महीनों तक कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यात्री भारत में इंडिगो की किसी भी घरेलू उड़ान या फिर अंतरराष्ट्रीय रूट के लिए इन वाउचर का उपयोग कर सकते हैं।
इंडिगो ने बताया कि 10 हजार रुपये का ट्रैवल वाउचर उन यात्रियों दी जाएंगी, जिनकी यात्राएं एक से ज्यादा बार बदलनी पड़ीं, यानी जिनकी उड़ानें बार-बार रीशेड्यूल हुईं, या जिन्हें एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेजे गए मैसेज को चेक करें, ताकि उन्हें मुआवजा और वाउचर क्लेम करने की प्रक्रिया में आसानी हो।
कंपनी के अनुसार, मुआवजा राशि मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देशों के तहत दी जाएगी। जिन यात्रियों की उड़ानें एयरलाइन की वजह से रद्द हुईं, वे नियमों के मुताबिक इस मुआवजे के हकदार हैं।
इंडिगो ने स्पष्ट किया कि मुआवजा राशि फ्लाइट की दूरी, टिकट श्रेणी और यात्री को हुई असुविधा के आधार पर दी जाएगी।
Business
सरकार ने सख्ती की तो हाथ जोड लिए इंडिगो ने, सीईओ ने किया संचालन सामान्य होने का वादा
नई दिल्ली। करंट क्राइम। कई दिनों के बाद आखिरकार नागरिक उड्डयन मंत्रालय जाग गया। सरकार की ओर से कार्रवाई शुरू हुई तो इंडिगो एयरलाइन ने हाथ जोड लिए। सरकार ने इंडिगो की दस फीसदी फ्लाइटस में कटौती कर दी।
इंडिगा के सीईओ पीटर एल्बर्स को मंत्रालय बुलाया गया, जहां मंत्री राम मोहन नायडू और सचिव समीर सिन्हा ने उनसे जवाब तलब किया।
इस बैठक की एक तस्वीर सामने आ रही है। जिसमें सीईओ मंत्री के सामने हाथ जोड रहे है। इंडिगो ने मंगलवार को घोषणा की कि एक सप्ताह से अधिक समय तक जारी ऑपरेशनल संकट के बाद अब उसकी सभी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने स्पष्ट किया कि इंडिगो को नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों में कोई विशेष छूट नहीं दी जाएगी। कोई भी एयरलाइन, चाहे कितनी बड़ी क्यों न हो, यात्रियों को इस तरह परेशान नहीं कर सकती।
इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुख्यालय में बुलाया गया। बैठक में इंडिगो की संचालन स्थिति, यात्रियों की देखभाल, रिफंड की स्थिति, पायलट और क्रू रॉस्टर की स्थिति और बैगेज (वापसी) की स्थिति पर चर्चा की गई।
उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ मीटिंग से पहले कंपनी ने कहा कि उसका ऑन-टाइम परफॉर्मेंस सामान्य स्तर पर लौट आया है और बुधवार को लगभग 1900 उड़ानों को संचालित करने की योजना है।
कंपनी के आधिकारिक बयान में कहा गया कि नेटवर्क में लगातार सुधार के बाद सभी शेड्यूल्ड उड़ानें ऑपरेट होंगी। एयरपोर्ट पर फंसे लगभग सभी लगेज अब अपने ग्राहकों तक पहुंच चुके हैं, बाकी को जल्द ही वितरित किया जाएगा। वर्तमान में इंडिगो अपने 138 स्टेशनों पर 1800 से अधिक उड़ानें संचालित कर रही है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए कैंसिलेशन पर फुल रिफंड की प्रक्रिया को वेबसाइट पर आसान और ऑटोमेटेड कर दिया है।
-
उत्तर प्रदेश8 hours agoदरोगा की गर्दन काटने की धमकी देने वाला मुअज्जिन को पुलिस ने भेजा जेल
-
उत्तर प्रदेश7 hours agoमोदी के खास कुर्मी नेता पंकज चौधरी ही बनेंगे उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष
-
Sports9 hours agoगंभीर के फैसलों पर उठ रहे सवाल, द्रविड के बनाए टीम को कर दिया बर्बाद
-
Sports9 hours agoभारत पहुंचे मेसी, एक झलक पाने को 3 बजे एयरपोर्ट पहुंचे फैंस, आज होगा फ्रेंडली मैच
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoसिर्फ पंकज चौधरी ने बीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, कल होगी औपचारिक घोषणा
-
World8 hours agoपुतिन और एर्दोगन की मीटिंग में शाहबाज शरीफ की जबर्दस्ती एंट्री, गजब की बेइज्जती
-
Sports6 hours agoक्रिकेट के लिए शर्मनाम, भ्रष्ट आचरण के लिए चार खिलाडी सस्पेंड, एफआईआर दर्ज
-
देश6 hours agoबहादुर जवानों की वजह से बच गई थी 200 सांसदों की जान, जानिए 2001 की संसद पर हमले की कहानी
