उत्तर प्रदेश
गाजियाबाद में राखी पहलवान का आमरण अनशन शुरू, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए उतरी है मैदान में
गाजियाबाद। करंट क्राइम। महिला पहलवान राखी ने 22 अगस्त 2025 से गाजियाबाद जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना और आमरण अनशन शुरू किया है। राखी ने अपने ससुराल वालों पर बिना कारण घर से निकालने, अपमानित करने और पुलिस प्रशासन द्वारा धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनका यह आंदोलन लाखों महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए न्याय की मांग है। घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत उनके मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों को सजा मिले। घर और समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी मिले।
राखी ने स्पष्ट किया है कि उनका यह अनशन न केवल उनकी लड़ाई है, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए है जो अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं। उन्होंने समाज से एकजुट होने की अपील की है ताकि महिलाओं को समानता, सम्मान और सुरक्षा मिले।
राखी की शादी 9 जुलाई 2024 को हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद पति विदेश चले गए और ससुराल वालों ने उनके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। वे तलाक नहीं चाहतीं, बल्कि सम्मान के साथ परिवार में जीना चाहती हैं।
यह आंदोलन कई सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं का समर्थन पा रहा है। प्रशासन और पुलिस से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। राखी ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनशन तेज करेंगी।
उत्तर प्रदेश
दिल्ली बैठक में भाजपा उप्र अध्यक्ष पद के लिए नाम पर मुहर, सोमवार को होगी घोषणा
लखनऊ। करंट क्राइम। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सोमवार यानि 8 दिसंबर को नाम की घोषणा की जा सकती है। इसके लिए शनिवार को दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग गई है।
सूत्रों का कहना है कि खरमास से पहले उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल ही जाएगा। शनिवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश से भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह शामिल हुए। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर चर्चा के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तिथि पर अंतिम निर्णय लिया गया।
उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल लखनऊ आएंगे। उनके आने के साथ ही अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
इस बार भाजपा नेतृत्व यूपी में किसी दलित चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला ले सकता है। यदि ऐसा होगा तो पहली बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर कोई दलित बैठेगा।
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री साध्वी निरंजन ज्योति की गुरुवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। विपक्ष के पीडीए नारे को देखते हुए पिछड़ी जाति से भी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं चल रही हैं।
उत्तर प्रदेश
चंद्रशेखर आजाद की दतिया में आज रैली, दलितों को सांधने की कोशिशें जारी
लखनउ। करंट क्राइम। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और दलितों के नए मसीहा चंद्रशेखर आजाद ने जब से नगीना सीट से जीत हासिल की है, तभी से वे देश भर में दलितों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। उनके लगातार आगे बढने से बसपा की चिंता स्वाभाविक है। मुजफ््फरपुर में बडी रैली करने के बाद अब चंद्रशेखर आजाद मध्य प्रदेश के दतिया में रैली करने जा रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद दतिया में ’संविधान बचाओ रैली’ करेंगे।
अभी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे बाबा बागेश्वर को चेतावनी देते हुए कह रहे थे कि अगर अगर वे बहुजन समाज के साथ सडकों पर उतर गए तो क्या होगा। दतिया की रैली शनिवार यानि आज हो रही है। रैली को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल बना हुआ है।
वहीं, सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने मोहीबुल्लाह नदवी के हालिया बयान का समर्थन करते हुए कहा कि “जिहाद” को गलत अर्थों में प्रचारित करना बंद होना चाहिए।
उन्होंने कहा, “जिहाद अरबी भाषा का शब्द है, जिसका हिंदी में अर्थ ‘जद्दोजहद’ है। यानी अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष। हम इस शब्द के मायने अपनी सुविधानुसार क्यों बदलते जा रहे हैं?”
आज़ाद ने स्पष्ट किया कि नदवी के बयान का उद्देश्य किसी को उकसाना नहीं बल्कि यह समझाना है कि यदि किसी पर अत्याचार हो रहा हो तो उसके खिलाफ खड़ा होना ही वास्तविक जिहाद है।
उत्तर प्रदेश
सपा नेता को खुशी मनाना पडा महंगा, ट्रैफिक पुलिस ने थमाया 28 हजार का चालान
हापुड। करंट क्राइम। हापुड़ में एक मजेदार खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के एक नेता को जश्न मनाना महंगा पड़ गया। दरअसल, बहादुरगढ़ के रहने वाले एक युवक का सिलेक्शन इंडियन एयरफोर्स में हो गया। यह युवक सपा नेता का करीबी है। इस खुशी में सपा नेता ने अपनी कार की छत पर युवक को बिठाकर विजय जुलूस निकाला। इस दौरान गाडी के साथ जुलूस चल रहा था। हालांकि सपा नेता की यह ये खुशी कुछ देर की ही थी। टै्रफिक पुलिस ने सपा नेता को 28 हजार का चालान थमा दिया। इतना ही नहीं, सपा नेता के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की कई गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में सपा नेता की सफेद रंग की टाटा सफारी कार पूरे रुतबे के साथ सड़कों पर दौड़ रही थी। कार के आगे-पीछे भारी भीड़ थी और रूफ पर बैठा युवक हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहा था। खुशी में नेताजी ने न सिर्फ अपनी लग्जरी गाड़ी का दरवाजा खोला बल्कि उसे छत पर बिठाकर पूरे इलाके में विजय जुलूस निकाल दिया। जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ हापुड़ पुलिस हरकत में आ गई। हापुड यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर छविराम ने तुरंत संज्ञान लिया और कार मालिक की तलाश करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की कई गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई कर दी।
