ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में गैंगस्टरों के खिलाफ छापेमारी, संजय सूरी की नौ करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
संपत्ति कुर्क की गई।
गाजियाबाद समाचार: गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और अधिक तेज कर दिया है। नंदग्राम थाना पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर संजय सूरी की 9 करोड़ 29 लाख 40 हजार रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली है।
सूचनाओं के अनुसार, संजय सूरी के खिलाफ 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट का मामला भी शामिल है। इसके अलावा, पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि संजय सूरी और उसके परिवार ने अपनी अवैध गतिविधियों से अर्जित धन से यह संपत्ति खरीदी थी।
कार्रवाई का सिलसिला जारी
यह पहली बार नहीं है जब गाजियाबाद पुलिस ने किसी गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क की है। हाल ही में, पुलिस ने गैंगस्टर गुलजार की 2 करोड़ 33 लाख रुपये की संपत्ति भी कुर्क की थी। पुलिस का कहना है कि वे गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं और उनकी अवैध संपत्तियों को कुर्क कर रहे हैं।
गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस का बयान
गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि वे गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि गैंगस्टरों की संपत्तियों को कुर्क करके उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर बनाएं ताकि वे अपराध की दुनिया से दूर रहें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (हिंदी समाचार) पढ़ें और छोटी-बड़ी सभी खबरें देखें Times Now Navbharat Live TV पर। गाजियाबाद (शहर समाचार) अपडेट और चुनाव (चुनाव) की ताजा समाचार के लिए जुड़ें Times Now Navbharat के साथ।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में शुक्रवार को एक हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। राजीव विहार में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर के अंदर भरा उबलता हुआ तेल छिटककर वहां से गुजर रहे लोगों पर जा गिरा। गर्म तेल गिरने से कई लोगों के कपडों में आग लग गई। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक आग की लपटों के बीच तेजी से भागता नजर आता है।
इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेल गिरने के बाद एक लडका चीखते हुए सड़क पर दौड़ता रहा। लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ट्रांसफार्मर से दूर हटाया। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। हादसे में कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल झुलसे हैं।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
-
World18 hours agoक्यों अचानक बदल गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर? क्यों ईरान को कहा- थैंक यू
-
ग़ाजियाबाद16 hours agoगाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
-
Entertainment16 hours agoपत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में ऐसा क्या कहा कि सभी हैरान रह गए
-
देश18 hours agoढह गया ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी, बीएमसी के चुनाव में भाजपा-शिवसेना शिंदे को पूर्ण बहुमत
-
ग्रेटर नोएडा13 hours agoग्रेटर नोएडा की इरोस संपूर्णम सोसाइटी में बिल्डर ने काट दी बिजली, पानी भी रोका, लोग परेशान
-
दिल्ली16 hours agoदिल्ली मेट्रो में महिला ने दूसरी महिला को मारी लात, प्रैंक है या सीरियस, जानिए पूरी घटना
-
Entertainment18 hours agoसंजय कपूर की संपत्ति बंटवारे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर का जारी किया नोटिस
-
देश16 hours agoअखिलेश ने की नवीन पटनायक से मुलाकात, यूपी चुनाव से पहले क्यों माना जा रहा है अहम?
