Connect with us

World

कुछ ही देर में राहुल गांधी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, फोडेंगे हाइड्रोजन बम

Published

on

नई दिल्ली। करंट क्राइम। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कल यानि गुरुवार को मतदान होना है। इस बीच, कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि वो हाइड्रोजन बम फोडेंगे।
अब से कुछ ही देर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राहुल गांधी ने दावा किया है कि प्रेस कॉन्फ्रेस में वे हाइड्रोजन बम फोडेंगे।
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह इसमें कोई बड़ा खुलासा कर सकते हैं, जिसे पहले वोट चोरी और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों से जुड़ा एक ’हाइड्रोजन बम’ कहा गया था। 1 सितंबर को, राहुल गांधी ने बीजेपी को एक बड़े खुलासे की चेतावनी देते हुए कहा था कि वह जल्द ही वोट चोरी के अपने आरोपों के बारे में एक ’हाइड्रोजन बम’ फोड़ेंगे, क्योंकि महादेवनगर के बारे में जो दिखाया गया था वह सिर्फ एक ’एटम बम’ था।
राहुल गांधी ने पटना में कहा कि जिन ताकतों ने महात्मा गांधी का मर्डर किया, वही ताकतें डॉ. बी.आर. अंबेडकर और महात्मा गांधी के संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं।

Business

फिल्मकार मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर, दो और भारतीय मूल के अमेरिकी जीते

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर के चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार भारतीय मूल के जोहरान ममदानी की भारी अंतर से जीत हुई है। जोहरान ममदानी भारतीय फिल्म निर्माता निर्देशक मीरा नायर का बेटा है। ट्रंप की लाख कोशिशों के बावजूद जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क मेयर का चुनाव जीत लिया है। वर्जीनिया और न्यू जर्सी में भी उन्हें झटका लगा।


न्यूयॉर्क के मेयर पद पर भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने जीत हासिल की है। ममदानी की जीत को रोकने के लिए ट्रंप ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। इसके बाद भी न्यूयॉर्क के लोगों ने ममदानी को भारी मतों से जीत दिलाई। वहीं, वर्जीनिया में पहली डेमोक्रेट महिला स्पैनबर्गर गवर्नर चुनी गईं जबकि गजाला हाशमी लेफ्टिनेंट गवर्नर बनी हैं।
ट्रंप ने ममदानी के जीतने पर न्यूयॉर्क सिटी का फंड रोकने तक की धमकी तक दी थी।
न्यूयॉर्क मेयर पद पर जोहरान ममदानी समेत तीन भारतीय मूल के प्रत्याशियों को कामयाबी मिली है। डेमोक्रेट प्रत्याशी आफताब पुरेवल ने सिनसिनाती मेयर का चुनाव दूसरी बार जीत लिया है। उन्होने अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के सौतेले भाई को चुनाव में हराया। जबकि हैदराबाद से ताल्लुक रखने वालीं गजाला हाशमी ने वर्जीनिया के लेफ्टिनेंट गवर्नर पद का चुनाव जीता है।
न्यूयॉर्क की आबादी 85 लाख के करीब है। इसमें भारतीय मूल की जनसंख्या भी करीब 8 लाख है, यानी करीब 9-10 फीसदी भारतीय हैं। न्यूयॉर्क की 85 लाख आबादी में करीब 33 लाख प्रवासी हैं और ट्रंप की नीतियों के मुखर विरोधी रहे हैं।
जीत के बाद अपने समर्थकों के बीच ममदानी ने कहा कि न्यूयॉर्क प्रवासियों का शहर था, है और रहेगा – अब प्रवासियों के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। उन्होंने अपनी स्पीच में जवाहरलाल नेहरू को भी याद किया।
ममदानी ने कहा कि मैं जवाहरलाल नेहरू के शब्दों के बारे में सोचता हूं। इतिहास में ऐसा क्षण बहुत कम आता है जब हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ाते हैं। जब एक युग का अंत होता है और एक राष्ट्र की आत्मा को अभिव्यक्ति मिलती है। आज रात हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

Continue Reading

World

गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली कनाडा में पंजाबी सिंगर पर फायरिंग करने की जिम्मेदारी

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली है।
रोहित गोदारा ने ही कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हमला कराया था।
अब एक बार फिर कनाडा में फायरिंग हुई है और इसके साथ ही धमकी भरा पोस्ट भी किया गया।
गोदारा गैंग की तरफ से इस फायरिंग की जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है. जिसमें लिखा गया, ’राम राम सभी भाईयों को…मैं (महेन्दर-सरण-दिलाना) (राहुल-रिनाउ) (विक्की-फलवान), भाईयों जो ये (कनाडा) में (तेजी कहलों) पे जो गोलीबारी हुई है! वो हमने करवाई है! और इसके पेट में गोलियां लगी हैं! इससे इसको समझ आया तो ठीक, नहीं तो अगली बार मार देंगे! ये हमारे दुश्मनों को पैसे फाइनेंस सपोर्ट करना, वेपन देना, कनाडा में हमारे भाईयों की मुखबरी करना और उनपे अटैक करने की प्लॉनिंग करता था! हमारे भाईयों की तरफ देखना तो दूर की बात अगर कोई सोचेगा भी तो वो हाल करेंगे जो इतिहास के पन्नों में गूंजेगा!
इस सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा गया है, ’मैं आपको बता दूं! इस गद्दार के चकर में आके किसी ने हमारे भाईयों की तरफ देखा या इसको किसी ने फाइनेंशियल सपोर्ट की और हमें पता लग गया! तो उसके घर परिवार तक को नहीं बख्शा जाएगा! उसका विनाश ही कर देंगे! ये चेतावनी सभी भाईयों और बिजनेसमैन, बिल्डर, हवाला व्यापारी और जो भी हो! किसी ने भी मदद की तो वो हमारा दुश्मन होगा! अभी तो शुरूआत हुई है! आगे-आगे देखो होता है क्या!’

Continue Reading

World

ट्रंप के दावे पर भारत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हमारी प्राथमिकता भारत के लोग है और कुछ नहीं

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूसी तेल वाले दावे पर भारत के विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसकी प्राथमिकता भारत के लोग हैं और कुछ नहीं। ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत का तेल आयात भारत के हितों की रक्षा के आधार पर तय होता है। भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना भारत की प्राथमिकता है।
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि उन्हें पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। इसी दावे पर विदेश मंत्रालय ने बयान दिया है।
विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि भारत तेल और गैस का एक प्रमुख आयातक देश है। अस्थिर वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना हमारी निरंतर प्राथमिकता रही है। हमारी आयात नीतियां पूरी तरह इसी उद्देश्य से निर्देशित होती हैं। ऊर्जा की स्थिर कीमतें सुनिश्चित करना और आपूर्ति को सुरक्षित रखना हमारी ऊर्जा नीति के दो प्रमुख लक्ष्य रहे हैं। इसके तहत हमने अपने ऊर्जा स्रोतों का विस्तार किया है और बाजार की परिस्थितियों के अनुसार विविधीकरण किया है।
विदेश मंत्रायल ने आगे भारत संग संबंधों पर कहा, ‘जहां तक अमेरिका का संबंध है, हम कई वर्षों से अपनी ऊर्जा खरीद को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले एक दशक में इसमें लगातार प्रगति हुई है। वर्तमान प्रशासन ने भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को और गहरा करने में रुचि दिखाई है। इस विषय पर बातचीत जारी है।
डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में दिया। एएनआई ने एक सवाल किया कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति भारत को एक विश्वसनीय साझेदार मानते हैं? इस पर ट्रंप ने कहा, ‘हां, बिल्कुल। वह (पीएम मोदी) मेरे मित्र हैं। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। भारत रूस से तेल खरीद रहा है, इससे मैं खुश नहीं था। हालांकि, उन्होंने अब मुझे आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा। यह एक बड़ा कदम है। अब हमें चीन से भी यही करवाना होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending