Entertainment
राही ने शो से अचानक हटाने पर चुप्पी तोड़ी, अलीशा परवीन ने कहा- यह चौंकाने वाला और निराशाजनक है
Anupama: सीरियल “अनुपमा” में अब अलीशा परवीन नहीं दिखाई देंगी। अलीशा ने शो को अलविदा कह दिया है, जिससे उनके फैंस हैरान हैं। हालांकि, अलीशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि उन्हें बिना किसी सूचना के शो से बाहर कर दिया गया है। अलीशा ने निर्माताओं के इस फैसले पर आश्चर्य व्यक्त किया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने इस विषय पर एक इंटरव्यू में भी बात की।
अलीशा परवीन ने अनुपमा छोड़ने पर प्रतिक्रिया दी
अलीशा परवीन ने पुष्टि की है कि वह अब “अनुपमा” का हिस्सा नहीं हैं। ईटाइम्स से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “यह बहुत शॉकिंग और निराशाजनक है। मुझे नहीं पता कि यह सब क्यों हुआ और मुझे क्यों रिप्लेस किया गया। आज मेरा ‘अनुपमा’ के सेट पर अंतिम दिन है। यह एक शानदार अवसर था, और शिवम खजूरिया के साथ मेरी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था, लेकिन मुझे इस अचानक रिप्लेसमेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।”
अलीशा परवीन ने कहा- मैं पूरी तरह से clueless हूं…
अलीशा परवीन ने बताया कि उन्हें इस फैसले के बारे में कल जानकारी दी गई। “मैं पूरी तरह से clueless हूं, लेकिन ऐसा कभी-कभी होता है। मैं अब अपने भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करूंगी।” वहीं, अनुपमा के ट्रैक में अब दिखाया जाएगा कि राही प्रेम को उसके प्रपोजल का जवाब देती है। वह उसे एक वॉइस नोट भेजती है। अनु, राही से प्रेम के बारे में बात करती है और कहती है कि माही, प्रेम से प्यार करती है। यह सुनकर राही चौंकी और उसके आंखों में आंसू आ गए। राही को ऐसा लगता है कि भगवान उसे सजा दे रहे हैं। अनु उससे पूछती है कि उसकी आंखों में आंसू क्यों हैं। राही अपने वॉइस नोट को डिलीट कर देती है, ताकि प्रेम उसे ना सुन सके।
साथ ही पढ़ें- अनुपमा: 2 महीने में ही शो को अलविदा कहने पर राही ने तोड़ी चुप्पी, अलीशा परवीन ने कहा- मुझे नहीं पता ये क्यों हुआ
साथ ही पढ़ें- अनुपमा: राही के लिए फूट-फूटकर रोएगा प्रेम, होगी गुंडों से खतरनाक लड़ाई, क्या अनु जान पाएगी दोनों के प्यार के बारे में