Sports
गंभीर के फैसलों पर उठ रहे सवाल, द्रविड के बनाए टीम को कर दिया बर्बाद
चंडीगढ। करंट क्राइम। नए बने मुल्लापुर स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे टी-20 में तीसरे नंबर पर अक्षर पटेल को भेजने को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर की जबर्दस्त आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर इस पर जबर्दस्त बहस छिड गई है। क्रिकेट फैंस का कहना है कि जिस मजबूत टी20 टीम को राहुल द्रविड ने बनाया था, गौतम गंभीर उसे कबाडा में लगे हुए हैं। हेड कोच का विशुद्ध बल्लेबाज की जगह ऑलराउंडर को नंबर-3 पर भेजना बिल्कुल गलत फैसला था। ओवर कॉन्फिडेंस में गड़बड़ हो गई है, जब तक सूर्यकुमार नंबर तीन पर रेगुलर नहीं आएंगे, वह तब तक फ्लॉप रहेंगे। सूर्या चार नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे।
एशिया कप 2025 से ठीक पहले तक संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे भरोसेमंद ओपनर बन गए थे। पिछले साल उन्होंने इस फॉर्मेट में तीन शतक लगाए थे और ये सभी शतक उन्होंने ओपनिंग करते हुए बनाए. साफ था कि पावरप्ले में बल्लेबाजी करना उन्हें भाता है और वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। एशिया कप 2025 के लिए शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी के साथ ही संजू से ओपनिंग की भूमिका छिन गई।
शुभमन गिल को एशिया कप 2025 से लेकर अब तक लगातार ओपनिंग का मौका दिया गया। शुभमन टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं और टी20 में भी उन्हें उपकप्तानी सौंप दी गई, जिससे उनकी जगह प्लेइंग-11 में और मजबूत हो गई। गिल की टी20 फॉर्म वापसी के बाद से उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। इस साल 14 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 23.90 की औसत से 263 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कोई अर्धशतक तक नहीं जड़ा और 47 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट उन्हें लगातार सपोर्ट कर रहा है। कोच का विशुद्ध बल्लेबाज की जगह ऑलराउंडर को नंबर-3 पर भेजना बिल्कुल गलत फैसला था।
Sports
दूसरे वन डे में भारत की पहली बल्लेबाजी, रोहित और गिल ने दी ठोस शुरुआत
राजकोट। करंट क्राइम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को खेलने के लिए आमंत्रित किया है।
वडोदरा में रविवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। राजकोट में भारत ने ठोस शुरुआत की है। रोहित और गिल की जोडी ने पहले विकेट पर खबर लिखे जाने तक 56 रन बना लिए थे। अभी 10 ओवर ही हुए थे।
भारतीय टीम ने वडोदरा में मिले 301 रन के लक्ष्य को 49 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऐसे में आज के मुकाबले में भी रनों का जमकर अंबार लगने की संभावना है। राजकोट को हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है। भारतीय टीम को वडोदरा में वॉशिंगटन सुंदर के रूप में झटका लगा। सुंदर चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में दिल्ली के आयुष बदोनी को शामिल किया गया है। राजकोट में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था।
Sports
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर बनी पहली भारतीय महिला खिलाडी, जानें क्या है रिकॉर्ड
मुंबई। करंट क्राइम। विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को एक यादगार पारी खेली। गुजरात जायंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट में 1000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली वो वाली पहली भारतीय बल्लेबाज़ बन गई हैं। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने 193 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से शानदार जीत हासिल की।
इस पारी के साथ हरमनप्रीत डब्ल्यूपीएल इतिहास में 1ए000 रन पूरे करने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गईं।
पंजाब के मोगा की रहने वाली 36 वर्षीय हरमनप्रीत ने 43 गेंदों पर 71 रनों की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस पारी में ताकत, टाइमिंग और दबाव में संयम साफ नजर आया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड 8-0 कर लिया।
Sports
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वन डे मैच आज, फिर रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर विराट कोहली
राजकोट। करंट क्राइम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वन डे मैच आज राजकोट में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत ने पहले से ही 1-0 की बढत ले ली है। इस मैच में भी सबकी नजर विराट कोहली पर होगी। विराट कोहली एक और रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर है। अगर वे इस मैच में भी 50 या उससे ज्यादा रन बनाते हैं, तो वे वनडे क्रिकेट में लगातार 6 बार 50$ स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। यह उपलब्धि उन्हें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गजों की सूची में सबसे ऊपर ले जाएगी।
बडौदरा के मैच में विराट ने 93 रन बनाए थे।
कोहली का यह शानदार फॉर्म पिछले कुछ समय से जारी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में आखिरी वनडे से यह सिलसिला शुरू किया था।
राजकोट में अगर वे अर्धशतक जड़ देते हैं, तो वे लगातार 6 बार 50$ स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।
-
स्पोर्ट्स11 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स9 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment7 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
स्पोर्ट्स7 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
देश11 hours agoमुंबई समेत महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं में मतदान जारी, कल आएंगे नतीजे
-
देश7 hours agoराहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
