उत्तर प्रदेश
प्रिंसिपल ने छात्रा से कहा, तुम्हारी हत्या करवा दूंगी, भय से छात्रा ने स्कूल जाना छोडा
हापुड़। करंट क्राइम। जिले के वीआईपी इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह छात्रा को जमकर धमका रही है। प्रिंसिपल की धमकी के कारण छात्रा ने स्कूल जाना छोड दिया है। प्रिंसिपल अक्सर छात्रा को क्लास में इन्सल्ट करती है। नौवीं कक्षा की छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है लेकिन प्रिंसिपल के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है। परिजनों ने पुुलिस को प्रिंसिपल के खिलाफ तहरीर दी है। पिलखुआ स्थित वीआईपी स्कूल की प्रिंसिपल पर कई और गंभीर आरोप लगे है। बीएसए ने नोटिस जारी किया लेकिन नोटिस का भी जवाब नहीं दिया।
परिजनों का कहना है कि प्रिंसिपल ने छात्रा की हत्या कराने की धमकी दी है। गुस्से में प्रिंसिपल ने छात्रा का नाम स्कूल से काट दिया। आहत परिजनों ने पुलिस और जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत की है। आरोपी प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
दरअसल, पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला गढ़ी में वीआईपी इंटर कॉलेज है। यहां की प्रिंसिपल वीना शर्मा हैं। अर्जुन नगर की प्रज्ञा तोमर कॉलेज में 9वीं की छात्रा है। पिता देवेंद्र तोमर खेती करते हैं। मां रेखा देवी गृहिणी हैं। बड़ी बहन गौरी और उमा इसी कॉलेज से पढ़ी हैं। बड़ा भाई अमित बिजनेस करता है।
शुक्रवार को प्रिंसिपल वीना शर्मा ने फील्ड में खड़े होने पर छात्रा की पिटाई कर दी थी। छात्रा घर पहुंची तो उसने रोते हुए पूरी बात परिजनों को बताई। मां-पिता और भाई छात्रा को लेकर स्कूल पहुंचे। प्रिंसिपल से शिकायत की और पिटाई करने का कारण पूछा।
उत्तर प्रदेश
मथुरा में गणेश पहलवान की हत्या का खुलासा, पडोसी ने दो लाख में की थी डील
मथुरा। करंट क्राइम। गोवर्धन पुलिस और स्वाट टीम ने एक हत्याकांड की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इन अपराधियों ने गणेश पहलवान की हत्या के लिए 2 लाख रुपये की सुपारी ली थी। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से अवैध असलहे और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गणेश पहलवान की उनके पड़ोसी दुकानदार अन्नू तिवारी के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। अन्नू तिवारी ने अपने साथी नारायण उर्फ आरव के माध्यम से गणेश पहलवान को रास्ते से हटाने के लिए 2 लाख रुपये की सुपारी दी थी। डील के तहत अभियुक्तों को 10 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे, जबकि बाकी रकम काम पूरा होने के बाद मिलनी थी।
सुपारी देने वाले आकाओं का दबाव था कि काम जल्द पूरा किया जाए, जिसके चलते वे दोबारा हमले की फिराक में थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जतीपुरा के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने समसुद्दीन और नीरज को दबोच लिया।
प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी अन्नू तिवारी और नारायण की तलाश में जुटी है। इस सफलता में स्वाट टीम और गोवर्धन पुलिस के करीब 17 कर्मियों की अहम भूमिका रही।
उत्तर प्रदेश
मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शार्ट सर्किट, बीच में ही उठकर चली गई बसपा अध्यक्ष
लखनऊ। करंट क्राइम। बसपा सुप्रीमो मायावती अपने जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंची थीं, लेकिन उसी दौरान कॉन्फ्रेंस हॉल में शॉर्ट सर्किट की घटना घटी। इसके बाद मायावती बिना मीडिया के सवालों का जवाब दिए बाहर निकल गईं।
बीएसपी सुप्रीमो मायावती का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के अवसर पर वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने बसपा कार्यालय पहुंची थीं, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कॉन्फ्रेंस हॉल में शॉर्ट सर्किट हुआ। शॉर्ट सर्किट में धुआं निकलने के बाद अग्निशमन यंत्र का प्रयोग हुआ। फायर सिलेंडर के प्रयोग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म हो गया और मीडिया के सवाल लिए बिना बीएसपी सुप्रीमो मायावती हॉल से रवाना हो गईं।
मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बात कर रही थीं। मायावती ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी देश में बीएसपी के आंदोलन को रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती रहती हैं। हमें दलित और अल्पसंख्यक समुदाय का वोट ज्यादा मिलेगा और सपा का पीडीए देखता रहा जाएगा।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को किसी का बाटी-चोखा नहीं खाना चाहिए। ब्राह्मणों पर किसी तरह का अत्याचार न हो इसलिए बीएसपी की सरकार जरूरी है।
उत्तर प्रदेश
अनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
संभल। करंट क्राइम। संभल में हुई हिंसा मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कोर्ट ने तत्कालीन सीओ और वर्तमान में फिरोजाबाद में तैनात एएसपी अनुज चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है। इस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार और पुलिस पर तीखा तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पर लिखा कि अब कोई बचाने नहीं आएगा। अब ये पक्षपाती पुलिसकर्मी अकेले में खाली बैठकर याद करेंगे। भाजपा का फ़ार्मूला नंबर 1ः पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो। भाजपा का फ़ार्मूला नंबर 2ः भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अब पुलिस के बड़े अधिकारी कोर्ट के आदेश को अवैध बता रहे हैं। सवाल उठता है कि क्या इसे कोर्ट की अवमानना माना जाएगा? सत्ता की चापलूसी के चक्कर में ज़्यादा दरोगाई दिखाना कहीं महंगा न पड़ जाए।
अदालत के आदेश के बाद संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि फिलहाल एएसपी अनुज चौधरी और इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। इस आदेश को चुनौती देते हुए अदालत में अपील की जाएगी।
-
Entertainment23 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
स्पोर्ट्स23 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश23 hours agoराहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoमायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शार्ट सर्किट, बीच में ही उठकर चली गई बसपा अध्यक्ष
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoमथुरा में गणेश पहलवान की हत्या का खुलासा, पडोसी ने दो लाख में की थी डील
-
Entertainment1 hour agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
देश1 hour agoBMC के रूझानों में BJP और महाविकास आघारी के बीच नजदीकी मुकाबला, अन्य शहरों में BJP आगे
-
Entertainment1 hour agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
