नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के शुक्रवार को निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सुंदरलाल बहुगुणा को श्रद्धांजलि दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा, सुंदरलाल बहुगुणा का निधन हमारे देश के लिए एक चिरस्मरणीय क्षति है। उन्होंने प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के हमारे सदियों पुराने लोकाचार को सामने लाने का काम किया। उनकी सादगी और करुणा की भावना को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।