उत्तर प्रदेश
चढावे पर नजर, मां विंध्यवासिनी मंदिर के पुजारियों में महाभारत, एक दूसरे की जमकर की पिटाई, देखें VIDEO
मिर्जापुर। करंट क्राइम। मिर्जापुर स्थित विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर में शनिवार सुबह भक्तजन उस समय अचरज में पड गए जब गर्भगृह में पुजारियों के बीच हाथापाई हो गई। जानकारी के अनुसार, मां विंध्यवासिनी के शयन के समय पूजा को लेकर पुजारियों में झगडा हो गया। सारे पुजारी मां विंध्यवासिनी की पूजा करना चाह रहे थे। बात बढते बढते हाथापाई तक आ गई। पुजारियों में जमकर मार पिटाई हुई।
जिस समय पुजारियों के बीच महाभारत चल रही थी, उस समय बडी संख्या में भक्त वहां मौजूद थे। पुजारियों को आपस में लडते देख भक्त दंग रह गए। मंदिर व्यवस्था में जुडे लोगों का कहना है कि पूजा करने को लेकर पुजारियों में अक्सर विवाद चलता रहता है। सभी पुजारी पूजा करना चाहते हैं। दरअसल पूजा के दौरान चढावे पर सभी पुजारियों की नजर लगी रहती है। रोजाना लाखों रुपए का चढावा चढता है।