Connect with us

उत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड में मारा गया 4 जिलों की पुलिस के सिरदर्द बना एक लाख का इनामी बदमाश, देखें वीडियो

Published

on

सहारनपुर। करंट क्राइम। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश मारा गया। फायरिंग में दो पुलिसवाले घायल भी हो गए।


देर रात को हुई मुठभेड़ में थाना गागलहेड़ी के प्रभारी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि थाना सरसावा प्रभारी की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली फंसने से उनकी जान बाल-बाल बच गई। मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश इमरान पुत्र रज्जाक निवासी सोंटापुर रसूलपुर थाना भवन, जनपद शामली मारा गया।


बदमाश मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उस पर लूट, डकैती, गैंगस्टर और अन्य संगीन मामलों में 13 मुकदमे दर्ज थे।


जानकारी के अनुसार थाना सरसांवा पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश मोटरसाइकिल छीनकर भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना सरसांवा और थाना गागलहेड़ी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बदमाशों का पीछा किया। पुलिस को पीछे आते देख बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गागलहेड़ी थाना प्रभारी के हाथ में गोली लग गई।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि मुठभेड़ पुलिस की सतर्कता और तेज एक्शन का परिणाम है। मृतक इमरान लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था और सरकार ने उस पर 1 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।
इमरान पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। घायल हुए थाना प्रभारी का जिला अस्पताल मे उपचार चल रहा है। सहारनपुर एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि रविवार रात थाना सरसावां में चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधी मोटरसाइकिल छीनकर भाग रहे हैं।
इस सूचना पर उनका लगातार पीछा किया गया। जिस पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की और इसमें एक अपराधी घायल हुआ है। जिसको तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उत्तर प्रदेश

LIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा

Published

on

By

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
​​सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।

शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

LIVE: सीतामढी, बिहार में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जुटी लाखों की भीड

Published

on

By

Continue Reading
Advertisement

Trending