Connect with us

Lucknow

BREAKING: NCR में यातायात होगा और सुगम, प्रधानमंत्री ने दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Published

on

नई दिल्ली। करंट क्राइम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को करीब 11 हजार करोड़ रुपए की दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में दिल्ली खंड का द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाना, यात्रा समय कम करना और राजधानी को भीड़भाड़ से राहत दिलाना है। ये कॉरिडोर दिल्ली को जाम से राहत देगा, 40 मिनट में आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचाएगा. एनसीआर से चंडीगढ़ तक की यात्रा भी आसान होगी।


उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर पीएम मोदी के साथ केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल थे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष संतोष यादव ने प्रधानमंत्री और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च 2024 में द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे सेक्‍शन (हरियाणा खंड) जनता को समर्पित किया था। वहीं अब 10.1 किलोमीटर लंबे इस खंड का निर्माण लगभग 5,360 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया। 
ये सेक्‍शन यशोभूमि, दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो से मल्‍टी-मॉडल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
इसमें दो पैकेज शामिल हैं. पहले में शिव मूर्ति इंटरसेक्शन से द्वारका सेक्टर-21 के रोड अंडर ब्रिज तक 5.9 किलोमीटर का हिस्सा है। दूसरे पैकेज में द्वारका सेक्टर-21 आरयूबी से दिल्ली-हरियाणा सीमा तक 4.2 किलोमीटर का हिस्सा है, जो सीधे अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 से जुड़ेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के अलीपुर से दिघांव कलां तक के हिस्से और बहादुरगढ़ और सोनीपत को जोड़ने वाले नए लिंक मार्गों का भी उद्घाटन किया। इस परियोजना का निर्माण लगभग 5,580 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। ये सड़क  दिल्ली की इनर और आउटर रिंग रोड, मुकर्बा चौक, धौला कुआं और NH-09 पर ट्रैफिक का दबाव कम करेगा।
साथ ही नए स्पर मार्ग बहादुरगढ़ और सोनीपत तक सीधी पहुंच देंगे, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों से संपर्क बेहतर होगा। माल परिवहन तेज होगा और दिल्ली के भीतर यातायात भार घटेगा। इन दोनों परियोजनाओं से दिल्लीवासियों और एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

Lucknow

अय्याशी के लिए अपने ही बेटे के अपहरण की झूठी कहानी रची

Published

on

By


मेरठ। करंट क्राइम। मेरठ से एक चौकाने वाली खबर आई है। पैसों के लालच, हवस और अय्याशी के लिए एक मां ने अपने ही बेटे के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। सोनिया के पड़ोसी मोहित से संबंध थे। वह शादी करना चाहती थी। मोहित ने इन्कार किया तो उससे पैसे वसूले। धीरे धीरे डिमांड बढ़ी तो अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। पुलिस ने खुलासा कर कलयुगी मां उसके पूर्व प्रेमी संजय को गिरफ्तार किया है। सोनिया रील बनाने और महंगे शौक करने की आदी थी। पुलिस ने बच्चे को नोएडा से बरामद कर लिया। बच्चे को छिपाकर रखा गया था।

Continue Reading

Lucknow

लखनऊ के कैसरबाग में सौ साल पुराना पेड गिरा, एक की मौत, कई घायल, डिप्टी सीएम ने बचाव कार्यों का लिया जायजा

Published

on

By


लखनऊ। करंट क्राइम। राजधानी लखनऊ में मंगलवार दोपहर को हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। राजधानी के कैसरबाग इलाके में सौ साल पुराना पेड गिर गया। पेड गिरने से उसके नीचे कई लोग दब गए। घटना कैसर बाग की मछली मंडी के पास हुई है। मछली मंडी के पास लाटूश रोड पर करीब सौ साल पुराना पेड था। व्यापारियों का कहना है कि पेड की जडें काफी कमजोर हो गई थी। डिप्टी चीफ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक ने मौके पर जाकर रेस्क्यू कार्य का जायजा लिया।
मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोगों को बुलाया गया। उन्होंने पेडों की टहनियों को काटकर लोगों को निकाला। पेड गिरने की घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। यातायात को रोक दिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेड गिरने से आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। रेस्क्यू का काम अभी भी जारी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग टहनियों को काट कर लोगों को निकालने में लगे हुए है। जिस वक्त पेड गिरा उस वक्त वहां कई लोग थे।

Continue Reading

Lucknow

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, करेंगे कई कार्यक्रमों में शिरकत

Published

on

By

रायबरेली। करंट क्राइम। उपराष्ट्रपति का चुनाव खत्म होने के बाद लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार सुबह रायबरेली पहुंचे। वे यहां दो दिन रहेंगे। रायबरेली प्रवास के दौरान राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने के अलावा अन्य कई बैठकों में शिरकत करेंगे। बछरावां कस्बा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताआेंं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद राहुल गांधी सांसद के एल शर्मा और पार्टी नेताओं के साथ हरचंदपुर विधानसभा के लिए रवाना हो गए। यहां बटोही रिसॉर्ट में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग बैठक रखी गई है। राहुल गांधी विमान से लखनउ पहुंचे वहां से कार से रायबरेली पहुंचे।

राहुल गांधी गोरा बाजार चौराहे पर नवनिर्मित अशोक स्तंभ का लोकार्पण भी करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने राहुल गांधी के दौरे का विस्तृत ब्योरा साझा करते हुए बताया कि यह दौरा संगठन को मजबूत करने और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण है। दौरे की शुरुआत राहुल गांधी 10 सितंबर हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के साथ करेंगे। इसके बाद, वह प्रजापति समाज के लोगों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे और समाधान के लिए विचार-विमर्श करेंगे। दोपहर में राहुल गांधी गोरा बाजार चौराहे पर नवनिर्मित अशोक स्तंभ का लोकार्पण करेंगे। वह मुलिहामऊ गांव में स्थित वीरा पासी ग्राम वन में पौधारोपण करेंगे।
दौरे के दूसरे दिन, 11 सितंबर को, राहुल गांधी रायबरेली में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं, उनके कार्यान्वयन और समस्याओं पर चर्चा होगी। बैठक के समापन के बाद, राहुल गांधी लखनऊ के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending