Connect with us

Entertainment

OP Chautala के निधन पर Abhay Chautala का बड़ा बयान | हरियाणा समाचार

Published

on

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Entertainment

पत्नी सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने मुहं खोला, कहा-बदनाम करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है

Published

on

By

मुंबई। करंट क्राइम। बॉलीवुड हीरो गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है। सुनीता ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। उन्होंने ये भी कहा कि गोविंदा ने बेटे यश का करियर बनाने में मदद नहीं की है। ना ही उन्हें बेटी की शादी की चिंता है। गोविंदा ने पत्नी सुनीता के सभी आरोप पर अपना पक्ष रखा है।
गोविंदा ने कहा कि मैंने कितनी बार शादी की है? 40 साल हो गए। क्या मैंने 2-3 शादियां कर ली हैं? जो लोग इतनी बार शादी करते हैं, उनकी बीवियां कुछ नहीं कहतीं और वो घूमते-फिरते मजे करते हैं। फिल्म लाइन में ये बातें सोसाइटी में नहीं उछाली जातीं। इस इंडस्ट्री में मैंने शायद ही किसी को बेदाग देखा हो, लेकिन जब घिर जाते हो, तो सोचते हो कि कैसे निकलें।
गोविंदा ने कहा कि उनकी पत्नी और भांजे कृष्णा अभिषेक को उनके खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। कृष्णा अभिषेक के टीवी प्रोग्राम देख लो, वहां राइटर्स उनसे ऐसी बातें बुलवाते हैं, जो मुझे अपमानित करें। मैंने उन्हें कहा कि तुझे इस्तेमाल करके मुझे बेइज्जत किया जा रहा है, सावधान रहना। जब मैंने कृष्णा को चेतावनी दी, तो सुनिता नाराज हो जाती हैं। पता नहीं ये लोग कब एक-दूसरे से नाराज होते हैं और कब ठीक. मैं तो सीधा-सादा इंसान हूं।

Continue Reading

Entertainment

टी-सीरीज के भूषण कुमार के साथ अफेयर को लेकर क्या बोली एक्ट्रेस नोरा फतेही

Published

on

By

मुंबई। करंट क्राइम। एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ एक बार फिर से जोड़ा गया। जिस पर अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। दावा किया गया कि दोनों के बीच बीते दो साल से अफेयर चल रहा है।
नोरा फतेही ने भूषण कुमार के साथ कथित अफेयर की अफवाह पर रिएक्ट किया था। उन्होंने हंसने वाले इमोजी के साथ उन्होंने लिखा था, ’वाओ।’ इसके बाद अटकलें लगाई गईं कि उनका अफेयर चल रहा है। जबकि भूषण कुमार की शादी दिव्या खोसला से हो रखी है और उनके दो बच्चे भी हैं।
इस पर लोगो ने हैरान जताई और पूछा कि उन्होंने अब क्यों कमेंट किया? एक ने लिखा, ’इन्होंने अब क्यों जवाब दिया? इससे तो और ज्यादा व्यूज आएंगे। वो खुद ही मुसीबत मोल ले रही हैं।’ एक ने लिखा, ’लोग सुनी-सुनाई बातों पर यकीन कर लेते हैं।

Continue Reading

Entertainment

क्या भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह का हो गया है निधन, सोशल मीडिया पर लोग दे रहे हैं श्रद्धांजलि

Published

on

By


मुंबई। करंट क्राइम। भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस अंजना सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हुई जिसने पूरी इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है।
इंटरनेट पर यह दावा किया रहा है कि अंजना सिंह अब हमारे बीच नहीं रहीं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई और फैंस भावुक होकर अपने रिएक्शन देने लगे। हालांकि, बाद में इस खबर की सच्चाई कुछ और ही निकली। अंजना सिंह के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से इस पर रिएक्शन दिया गया और इस पूरी अफवाह को खारिज किया।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अंजना सिंह को लेकर एक फोटो आग की तरह फैली। अंजना की मुस्कुराती हुई तस्वीर पर आरआईपी लिखा हुआ है। इतना ही नहीं, शरारती तत्वों ने फोटो पर फूलों की माला भी लगा दी।
इस फोटो के साथ दिए गए कैप्शन में दावा किया गया कि, ’भोजपुरी सिनेमा की एक जानी-मानी अभिनेत्री की सड़क हादसे में मौत हो गई है।’ जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई, अंजना सिंह के फैंस में हड़कंप मच गया और लोग सच्चाई जानने के लिए बेचैन हो गए।
अंजना सिंह भोजपुरी जगत का एक बड़ा नाम हैं और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending