Connect with us

नोएडा

नॉएडा, ग्रेटर नॉएडा के किसानों की किस्मत चमकी: इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन 5000 रुपये प्रति वर्ग मीटर में खरीदी गई

Published

on

किसानों ने पिछली सरकार की कमीों का सामना किया

हिंदुस्तान समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी ने बातचीत के दौरान किसानों से कहा, “हमने पुरानी सरकार की कमियों में काफी सुधार किया है, फिर भी समस्याएं इतनी विकट हो गई हैं कि अभी और काम करना बाकी है। जिन मामलों का हल कोर्ट में लंबित है, उनमें सरकार कुछ नहीं कर सकती, क्योंकि कोर्ट स्वतंत्र है। लेकिन जिन मुद्दों का समाधान सरकार या अथॉरिटी के पास लम्बित था, उनका समाधान किया जा चुका है।” योगी ने आगे कहा, “पिछली सरकार की गलतियों का परिणाम सभी को भुगतना पड़ा, जिसमें किसानों को भी इसका खामियाजा उठाना पड़ा।”

यह भी पढ़ें

इंटरनेशनल सुविधाओं से सुसज्जित, 10 सालों में देश का सबसे विकसित क्षेत्र बनेगा जेवर, जानें क्या होंगी सुविधाएं

किसानों की भूमि का अधिग्रहण दो चरणों में किया गया

जेवर एयरपोर्ट के संबंध में सीएम योगी ने कहा, “मैंने यमुना अथॉरिटी के सीईओ और क्षेत्रीय विधायक को लखनऊ बुलाया है। मैंने उनसे कहा है कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाए। कोई समस्या विद्यमान नहीं रहनी चाहिए। जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण में 1334 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है और इसका मुआवजा 2300 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से किसानों को दिया जा चुका है। दूसरे चरण में 1365 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया और इसका मुआवजा 3100 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से दिया गया है।

तीसरे चरण में मुआवजे की राशि बढ़ाई गई

सीएम योगी ने किसानों को बताया, “जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का तीसरा फेज जारी है। जेवर एयरपोर्ट पर पांच रनवे तैयार होंगे और यह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। तीसरे चरण में जमीन के अधिग्रहण के लिए मुआवजा 3100 रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर 4100 रुपये किया गया है। इस प्रकार, मुआवजा 2300 रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़कर 4100 रुपये तक पहुंच गया है।”

भविष्य में पांच हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक खरीदी जाएगी जमीन

सीएम योगी ने आगे कहा, “इसे अंतिम रेट न समझें। भविष्य में इसे बढ़ाकर 4500 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक किया जा सकता है।” उन्होंने बताया, “मैंने यमुना डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ से कहा है कि मूल रेट को बढ़ाकर 4500 रुपये कर दें, और यह संकेत भी दिया है कि यह रेट 5000 रुपये तक जा सकता है।”

नोएडा

हेलमेट पहले अपराधी ने ग्रेनो की सोसाइटी में घुसकर बुजुर्ग महिला से चेन झपटने का प्रयास किया

Published

on

By

ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ गए है कि वे अब सोसाइटी के अंदर घुसकर चेन खींचने से भी नहीं डर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में ला रेजिडेंसी सोसायटी में सामने आई है। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट में सवार होकर अपने फ्लैट जा रही थी। इसी दौरान हेलमेट पहने एक युवक भी लिफ्ट में घुस गया और महिला की सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से घबराई बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
ला रेजिडेंसी सोसायटी में बुजुर्ग भारती जानी ने बताया कि गुरुवार की शाम पार्क से टहलने के बाद अपने घर आ रही थी। जैसे ही वह टावर की लिफ्ट में सवार हुई। इसी बीच पीछे से आए हेलमेट पहने हुए एक बदमाश ने उनके गले से चेन झपटने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर बदमाश डर की वजह से वहां से भाग निकला।
आसपास के लोग इकट्ठा होने पर बदमाश मौका पाकर सोसाइटी से बाहर निकल गया। इस घटना से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।
सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई है।

Continue Reading

नोएडा

इंडियन ऑयल के डायरेक्टर ने 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में कहा, जिंदगी से परेशान हूं

Published

on

By


नोएडा। करंट क्राइम। यहां इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक ने 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतक की पहचान अनिल गर्ग के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में सेक्टर-104 की एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी में रह रहे थे।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में अनिल गर्ग ने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से परेशान थे, लेकिन अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Continue Reading

नोएडा

नोएडा में मेट्रो के विस्तार की प्लानिंग, बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक का प्रस्ताव भेजा

Published

on

By


नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा में मेट्रो का विस्तार करने की प्लानिंग की गई है। विस्तार के तहत बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो को बढाया जाएगा। पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड के बाद अब इस प्रस्ताव को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भेजा गया है. वहां इसका प्रजेंटेशन किया जाएगा। वहां से अप्रूवल मिलते ही निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से शहरी आवागमन बेहतर होगा और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। इस मार्ग के तैयार हो जाने के बाद रोज लगभग 1 लाख से 1.25 लाख यात्रियों के इस रूट से सफर करने का अनुमान है।
इस परियोजना पर अनुमानित 2254.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनने वाला यह मेट्रो कॉरिडोर कुल 11.56 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें कुल 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं,जिनमें बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कॉलेज और सेक्टर-142 शामिल हैं।
नोएडा के सेक्टर-142 में कई आईटी पार्क और कॉर्पोरेट ऑफिस हैं। मेट्रो विस्तार से यहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को डायरेक्ट और सुविधाजनक यात्रा का फायदा होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending