उत्तर प्रदेश
आ गई नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख, जानें कब पीएम दिखाएंगे हरी झंडी?
ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उदघाटन की तारीख सामने आ गई है। इस बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को करेंगे। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) ने एयरसाइड सिक्यॉरिटी को अप्रूवल देते हुए एनओसी जारी कर दी है। अब डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ( डीजीसीए ) से भी एनओसी मिलने का रास्ता साफ माना जा रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ने भी बुधवार को गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर आयोजित एक कार्यक्रम में 30 अक्टूबर को एयरपोर्ट के उद्घाटन की घोषणा कर दी। उद्धाटन के 45 दिन के अंदर यहां से 10 शहरों के लिए ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे।
यमुना अथॉरिटी और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि 25 अक्टूबर तक काम करने की डेडलाइन है। डेडलाइन पर एयरपोर्ट का काम पूरा हो जाएगा।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री की घोषणा से इसी साल उड़ानें शुरू की पूरी उम्मीद है। मंगलवार को यमुना अथॉरिटी के अधिकारियों ने एयरपोर्ट की साइट पर जाकर वर्क प्रोग्रेस भी देखी।
उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक में 25 अक्टूबर तक हर हाल में काम को पूरा करने को कहा।
अक्टूबर 2024 में रनवे पर लैंडिंग और टेकऑफ का सफल ट्रायल भी हो चुका है। लेकिन, टर्मिनल बिल्डिंग का काम अधूरा होने से संचालन डेडलाइन से करीब एक साल लेट हो चुकी है। अब टर्मिनल बिल्डिंग लगभग तैयार है। टर्मिनल बिल्डिंग से रनवे की कनेक्टिविटी वाली रोड भी तैयार है। टर्मिनल बिल्डिंग में इस समय इंटीरियर और यात्री सुविधाओं का काम जारी है। 25 अक्टूबर तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश
सिर्फ पंकज चौधरी ने बीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, कल होगी औपचारिक घोषणा
लखनऊ। करंट क्राइम। यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष के लिए आज लखनऊ कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। केवल एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है और ये नामांकन पंकज चौधरी का है। ऐसे में अब यह स्पष्ट हो गया है कि पंकज चौधरी ही बीजेपी के अगले अध्यक्ष बनेंगे। उनके नामांकन पत्र में सीएम योगी प्रस्तावक बने हैं।
महराजगंज सीट से लोकसभा सांसद पंकज चौधरी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पार्टी दफ्तर में नामांकन दाखिल कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ उनके नामांकन पत्र में प्रस्तावक बने हैं। ऐसे में यूपी बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर पंकज चौधरी के नाम का ऐलान अब केवल औपचारिकता भर रह गया है। रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पंकज चौधरी के नाम का ऐलान करेंगे। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सांसदों और विधायकों को लखनऊ पहुंचने के निर्देश पहले ही दे दिए गए थे। नामांकन से पहले ही यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इशारों-इशारों में पंकज की दावेदारी पुख्ता कर दी थी। पंकज चौधरी के प्रस्तावकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, स्मृति ईरानी, सूर्यप्रताप सिंह शाही, स्वतंत्र देव सिंह, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा, कमलेश पासवान और असीम अरुण थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी दफ्तर पहुंचकर प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर किए। अब रविवार को उनके नाम का ऐलान किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश
मोदी के खास कुर्मी नेता पंकज चौधरी ही बनेंगे उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष
लखनउ। करंट क्राइम।उत्तर प्रदेश बीजेपी में लंबे समय से चल रहा प्रदेश अध्यक्ष का सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया के साथ ही पार्टी आज नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का अनौपचारिक ऐलान कर सकती है। अगर एक ही नामांकन हुआ तो दोपहर बाद पता चल जाएगा कौन होगा बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष। अगर दो नामांकन हुए तो फिर चुनाव होगा।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम लगभग तय है। आज दोपहर 2 बजे तक उनके नाम का अनौपचारिक ऐलान भी हो सकता है। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि सिर्फ पंकज चौधरी ही नामांकन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंकज चौधरी के प्रस्तावक होंगे।
हालांकि प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा बीजेपी रविवार को करेगी। रविवार दोपहर 12 बजे लखनऊ के एक बड़े सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम का भी ऐलान किया जाएगा। ज्यादातर सांसद भी आज लखनऊ में ही रहेंगे। उन्हें राष्ट्रीय परिषद के नामांकन के लिए बुलाया गया है।
दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर सस्पेंस बनाए रखकर बीजेपी ने इसे लगभग एक बड़े राजनीतिक इवेंट का रूप दे दिया है। पार्टी ने यह लगभग तय कर लिया है कि इस बार उत्तर प्रदेश में ओबीसी चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसे बीजेपी की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पंकज चौधरी ओबीसी वर्ग की कुर्मी बिरादरी से आते हैं और वे सात बार सांसद रह चुके हैं। ऐसे में अगर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है तो यह यूपी की राजनीति में एक बड़ा संदेश होगा।
उत्तर प्रदेश
दरोगा की गर्दन काटने की धमकी देने वाला मुअज्जिन को पुलिस ने भेजा जेल
मुजफ्फरनगर। करंट क्राइम। मस्जिद के मुअज्जिन मोहम्मद इरफान का दरोगा को गर्दन काटने की धमकी वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इरफान ने दारोगा पर मारपीट का आरोप लगाया था। गर्दन काटने की धमकी वाला वीडियो सामने आने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की।
घटना की शुरुआत दो दिन पहले हुई थी, जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मदीना चौक स्थित मदीना मस्जिद के मुअज्जिन इरफान ने कच्ची सड़क चौकी इंचार्ज विनोद चौधरी पर अजान के दौरान तेज आवाज को लेकर बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस दौरान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि दरोगा इरफान को मस्जिद से खींचकर बाहर ले जा रहे हैं। इस घटना के बाद जमीयत उलेमा ए हिंद के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि इस बीच इरफान का एक और वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में वह जमीयत के कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान अपना अनुभव बता रहा था, लेकिन इसी बीच उसने दरोगा की गर्दन काटने जैसी गंभीर धमकी दे डाली। वीडियो देखते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। किसी भी तरह की धमकी या कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
उत्तर प्रदेश8 hours agoदरोगा की गर्दन काटने की धमकी देने वाला मुअज्जिन को पुलिस ने भेजा जेल
-
उत्तर प्रदेश8 hours agoमोदी के खास कुर्मी नेता पंकज चौधरी ही बनेंगे उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष
-
Sports9 hours agoगंभीर के फैसलों पर उठ रहे सवाल, द्रविड के बनाए टीम को कर दिया बर्बाद
-
Sports9 hours agoभारत पहुंचे मेसी, एक झलक पाने को 3 बजे एयरपोर्ट पहुंचे फैंस, आज होगा फ्रेंडली मैच
-
उत्तर प्रदेश3 hours agoसिर्फ पंकज चौधरी ने बीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, कल होगी औपचारिक घोषणा
-
World9 hours agoपुतिन और एर्दोगन की मीटिंग में शाहबाज शरीफ की जबर्दस्ती एंट्री, गजब की बेइज्जती
-
Uncategorized2 hours agoतिरूअनंतपुरम नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, पार्टी ने 100 में से 50 सीटें जीती
-
Sports6 hours agoक्रिकेट के लिए शर्मनाम, भ्रष्ट आचरण के लिए चार खिलाडी सस्पेंड, एफआईआर दर्ज
