नोएडा
नोएडा अथॉरिटी ने दो बिल्डर समूहों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, ईओडब्ल्यू से जांच की गुजारिश
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा ऑथरिटी ने बिल्डरों द्वारा भूखंड की कीमत का भुगतान नहीं करने पर कडे कदम उठाए हैं। अथॉरिटी ने दो बिल्डर ग्रुप के खिलाफ ईओडब्ल्यू में मुकदमा दर्ज कराया है। नोएडा अथॉरिटी ने दो बिल्डरों पर एक्शन लेते हुए बकाया नहीं जमा करने पर दोनों बिल्डरों की जांच आर्थिक अपराध शाखा दिल्ली से करने का आग्रह किया है। इससे पहले भी नोएडा अथॉरिटी करीब 7 बिल्डरों की जांच के लिए ईओडब्ल्यू में पत्र लिख चुकी है।
नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि पहला मामला सेक्टर-50 स्थित ग्रुप हाउसिंग भूखंड संख्या एफ-21/सी से जुड़ा है। 12 हजार 750 वर्गमीटर का जमीन का आवंटन 26 दिसंबर 2008 में किया गया था। ये आवंटन मैसर्स टीजीबी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. को किया गया था।
बिल्डर पर करीब 75.59 करोड़ रुपये का बकाया है। जिसकी वसूली कराने और वित्तीय जांच के लिए नोएडा अथॉरिटी ने आर्थिक अपराध शाखा को पत्र लिखा है।
वहीं दूसरा मामला सेक्टर-143, नोएडा स्थित ग्रुप हाउसिंग भूखंड संख्या जीएच-3बी से संबंधित है। इस भूखंड का क्षेत्रफल लगभग 50,000 वर्गमीटर है, जिसे 7 जुलाई 2011 को किंडल इन्फ्राहाइट्स लि. को आवंटित किया गया था। इस बिल्डर को भी बकाया राशि जमा करने के लिए समय-समय पर नोटिस जारी किया गया। 31 नवंबर 2025 तक बिल्डर पर कुल 396.96 करोड़ रुपये कर बकाया हो गया।
नोएडा
हेलमेट पहले अपराधी ने ग्रेनो की सोसाइटी में घुसकर बुजुर्ग महिला से चेन झपटने का प्रयास किया
ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ गए है कि वे अब सोसाइटी के अंदर घुसकर चेन खींचने से भी नहीं डर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में ला रेजिडेंसी सोसायटी में सामने आई है। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट में सवार होकर अपने फ्लैट जा रही थी। इसी दौरान हेलमेट पहने एक युवक भी लिफ्ट में घुस गया और महिला की सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से घबराई बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
ला रेजिडेंसी सोसायटी में बुजुर्ग भारती जानी ने बताया कि गुरुवार की शाम पार्क से टहलने के बाद अपने घर आ रही थी। जैसे ही वह टावर की लिफ्ट में सवार हुई। इसी बीच पीछे से आए हेलमेट पहने हुए एक बदमाश ने उनके गले से चेन झपटने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर बदमाश डर की वजह से वहां से भाग निकला।
आसपास के लोग इकट्ठा होने पर बदमाश मौका पाकर सोसाइटी से बाहर निकल गया। इस घटना से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।
सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई है।
नोएडा
इंडियन ऑयल के डायरेक्टर ने 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में कहा, जिंदगी से परेशान हूं
नोएडा। करंट क्राइम। यहां इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक ने 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतक की पहचान अनिल गर्ग के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में सेक्टर-104 की एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी में रह रहे थे।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में अनिल गर्ग ने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से परेशान थे, लेकिन अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
नोएडा
नोएडा में मेट्रो के विस्तार की प्लानिंग, बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक का प्रस्ताव भेजा
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा में मेट्रो का विस्तार करने की प्लानिंग की गई है। विस्तार के तहत बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो को बढाया जाएगा। पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड के बाद अब इस प्रस्ताव को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भेजा गया है. वहां इसका प्रजेंटेशन किया जाएगा। वहां से अप्रूवल मिलते ही निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से शहरी आवागमन बेहतर होगा और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। इस मार्ग के तैयार हो जाने के बाद रोज लगभग 1 लाख से 1.25 लाख यात्रियों के इस रूट से सफर करने का अनुमान है।
इस परियोजना पर अनुमानित 2254.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनने वाला यह मेट्रो कॉरिडोर कुल 11.56 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें कुल 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं,जिनमें बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कॉलेज और सेक्टर-142 शामिल हैं।
नोएडा के सेक्टर-142 में कई आईटी पार्क और कॉर्पोरेट ऑफिस हैं। मेट्रो विस्तार से यहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को डायरेक्ट और सुविधाजनक यात्रा का फायदा होगा।
-
स्पोर्ट्स7 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
उत्तर प्रदेश6 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
स्पोर्ट्स6 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश7 hours agoKGMU के डॉ. रमीज को मिली थी छांगुर बाबा से मदद, जांच में और कई तथ्यों का खुलासा
-
Entertainment4 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
स्पोर्ट्स4 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश7 hours agoमुंबई समेत महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं में मतदान जारी, कल आएंगे नतीजे
-
देश7 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
