Connect with us

नोएडा

नोएडा प्राधिकरण खरीदेगा नौ गांवों की जमीन, बाहरी लोगों के लिए जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक

Published

on

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा अथॉरिटी ने जमीन की खरीब बिक्री को लेकर अहम फैसला लिया है। अथॉरिटी ने नोएडा के 9 गांवों की जमीन की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी है। यानी कोई भी व्यक्ति इन गांवों में न ही जमीन खरीद सकता है और न ही बेच सकता है। इसका कारण नोएडा अथॉरिटी ने इन गांवों की जमीन को अधिग्रहित करेगा। इन गांवों में सेक्टर-66 स्थित ममूरा गांव, सलारपुर खादर, वाजिदपुर, गुलावली, दोस्तपुर-मंगरौली, कोंडली बांगर, बादौली बांगर, कामबक्शपुर और सदरपुर शामिल हैं। नोएडा अथॉरिटी ने इन गांवों की जमीनों के खसरा नंबर भी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।
नोएडा अथॉरिटी की तरफ से 9 गांवों के जमीनों के खसरा नंबर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिए गए हैं। अथॉरिटी ने इन क्षेत्रों में भूमि की खरीद-बिक्री के साथ ही किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने लोगों को चेतावनी दी है कि इन जमीनों पर प्लॉट या फ्लैट बुकिंग के लालच में न फंसें, वरना भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है।
अथॉरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि नोएडा के 9 गांवों की जमीनों पर सेल एन्ड परचेज पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इन क्षेत्र के जमीनों की खसरा नंबरों को अथॉरिटी ने अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसके बाद इन जमीनों की खरीद और बिक्री नहीं हो सकेगी।
इन गांवों के जमीनों को अथॉरिटी की ओर से अधिग्रहित किया जाएगा। जिन गांवों के जमीनों पर रोक लगाई गई है इसमें ममूरा, सलारपुर खादर, वाजिदपुर, गुलावली, दोस्तपुर-मंगरौली, कोंडली बांगर, बादौली बांगर, कामबक्शपुर और सदरपुर हैं।
उन्होंने कहा कि शहर में विभिन्न स्थानों पर भूमाफिया अवैध कॉलोनियां काट रहे है। लोग इन कॉलोनियों में प्लॉट या फ्लैट बुकिंग कर रहे हैं। भोले-भालों लोगों को इन भूमाफियाओं के धोखे से बचाने के लिए गांवों के खसरा नंबरों की सूची अथॉरिटी के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने लोगों से अपील की है कि अपनी मेहनत की जमा पूंजी बिना जांच पड़ताल के इन भूमाफियाओं के हाथों में न गंवाएं।

नोएडा

हेलमेट पहले अपराधी ने ग्रेनो की सोसाइटी में घुसकर बुजुर्ग महिला से चेन झपटने का प्रयास किया

Published

on

By

ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ गए है कि वे अब सोसाइटी के अंदर घुसकर चेन खींचने से भी नहीं डर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में ला रेजिडेंसी सोसायटी में सामने आई है। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट में सवार होकर अपने फ्लैट जा रही थी। इसी दौरान हेलमेट पहने एक युवक भी लिफ्ट में घुस गया और महिला की सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से घबराई बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
ला रेजिडेंसी सोसायटी में बुजुर्ग भारती जानी ने बताया कि गुरुवार की शाम पार्क से टहलने के बाद अपने घर आ रही थी। जैसे ही वह टावर की लिफ्ट में सवार हुई। इसी बीच पीछे से आए हेलमेट पहने हुए एक बदमाश ने उनके गले से चेन झपटने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर बदमाश डर की वजह से वहां से भाग निकला।
आसपास के लोग इकट्ठा होने पर बदमाश मौका पाकर सोसाइटी से बाहर निकल गया। इस घटना से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।
सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई है।

Continue Reading

नोएडा

इंडियन ऑयल के डायरेक्टर ने 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में कहा, जिंदगी से परेशान हूं

Published

on

By


नोएडा। करंट क्राइम। यहां इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक ने 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतक की पहचान अनिल गर्ग के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में सेक्टर-104 की एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी में रह रहे थे।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में अनिल गर्ग ने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से परेशान थे, लेकिन अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Continue Reading

नोएडा

नोएडा में मेट्रो के विस्तार की प्लानिंग, बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक का प्रस्ताव भेजा

Published

on

By


नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा में मेट्रो का विस्तार करने की प्लानिंग की गई है। विस्तार के तहत बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो को बढाया जाएगा। पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड के बाद अब इस प्रस्ताव को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भेजा गया है. वहां इसका प्रजेंटेशन किया जाएगा। वहां से अप्रूवल मिलते ही निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से शहरी आवागमन बेहतर होगा और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। इस मार्ग के तैयार हो जाने के बाद रोज लगभग 1 लाख से 1.25 लाख यात्रियों के इस रूट से सफर करने का अनुमान है।
इस परियोजना पर अनुमानित 2254.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनने वाला यह मेट्रो कॉरिडोर कुल 11.56 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें कुल 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं,जिनमें बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कॉलेज और सेक्टर-142 शामिल हैं।
नोएडा के सेक्टर-142 में कई आईटी पार्क और कॉर्पोरेट ऑफिस हैं। मेट्रो विस्तार से यहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को डायरेक्ट और सुविधाजनक यात्रा का फायदा होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending