नोएडा
“नोएडा प्राधिकरण ने 27 बिल्डरों को जारी किया नोटिस, जीरो पीरियड लाभ वापस लेने की दी चेतावनी”
नोएडा प्राधिकरण ने 27 बिल्डरों को नोटिस जारी किया है, जिन्होंने जीरो पीरियड पॉलिसी के तहत सहमति देने के बावजूद अपनी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया। इस पॉलिसी का उद्देश्य फ्लैट खरीदारों को राहत प्रदान करना था, लेकिन बिल्डरों की उदासीनता ने इस प्रयास को बाधित किया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यदि बिल्डर जल्द ही बकाया राशि जमा नहीं करते तो उनका जीरो पीरियड लाभ वापस ले लिया जाएगा।
जीरो पीरियड पॉलिसी के तहत, बिल्डरों को अपने निर्माण कार्य में देरी के कारण खरीदारों को होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए कुछ राहत दी गई थी। इस पॉलिसी के लागू होने के बाद, बकाया राशि को कम किया गया था, लेकिन कई बिल्डरों ने समय पर भुगतान नहीं किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, कई बिल्डरों ने रजिस्ट्री प्रक्रिया को लटकाया या बकाया का केवल आंशिक भुगतान किया है। इसके अलावा, कुछ बिल्डरों ने 25 प्रतिशत बकाया राशि जमा करने के बाद किश्तों का भुगतान समय पर नहीं किया। इस उदासीनता के कारण न केवल प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति प्रभावित हो रही है, बल्कि खरीदारों की उम्मीदें भी टूट रही हैं।
नोएडा प्राधिकरण ने बकाया राशि के संबंध में बिल्डरों को अंतिम चेतावनी दी है कि यदि वे जल्द से जल्द बकाया राशि जमा नहीं करते, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें जीरो पीरियड लाभ की वापसी और अन्य कानूनी कार्रवाई शामिल हो सकती है।
यह स्थिति खासतौर पर उन फ्लैट खरीदारों के लिए निराशाजनक है, जिन्होंने इस पॉलिसी के तहत राहत की उम्मीद की थी। प्राधिकरण ने बिल्डरों को चेतावनी दी है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को शीघ्र पूरा करें, ताकि खरीदारों को होने वाली परेशानियों में कोई और इजाफा न हो।
सभी बिल्डरों को अब यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने बकाया भुगतान को शीघ्र पूरा करें, ताकि यह पॉलिसी खरीदारों के लिए प्रभावी बनी रहे और उनके हितों की रक्षा हो सके।
नोएडा
हेलमेट पहले अपराधी ने ग्रेनो की सोसाइटी में घुसकर बुजुर्ग महिला से चेन झपटने का प्रयास किया
ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ गए है कि वे अब सोसाइटी के अंदर घुसकर चेन खींचने से भी नहीं डर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में ला रेजिडेंसी सोसायटी में सामने आई है। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट में सवार होकर अपने फ्लैट जा रही थी। इसी दौरान हेलमेट पहने एक युवक भी लिफ्ट में घुस गया और महिला की सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से घबराई बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
ला रेजिडेंसी सोसायटी में बुजुर्ग भारती जानी ने बताया कि गुरुवार की शाम पार्क से टहलने के बाद अपने घर आ रही थी। जैसे ही वह टावर की लिफ्ट में सवार हुई। इसी बीच पीछे से आए हेलमेट पहने हुए एक बदमाश ने उनके गले से चेन झपटने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर बदमाश डर की वजह से वहां से भाग निकला।
आसपास के लोग इकट्ठा होने पर बदमाश मौका पाकर सोसाइटी से बाहर निकल गया। इस घटना से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।
सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई है।
नोएडा
इंडियन ऑयल के डायरेक्टर ने 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में कहा, जिंदगी से परेशान हूं
नोएडा। करंट क्राइम। यहां इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक ने 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतक की पहचान अनिल गर्ग के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में सेक्टर-104 की एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी में रह रहे थे।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में अनिल गर्ग ने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से परेशान थे, लेकिन अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
नोएडा
नोएडा में मेट्रो के विस्तार की प्लानिंग, बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक का प्रस्ताव भेजा
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा में मेट्रो का विस्तार करने की प्लानिंग की गई है। विस्तार के तहत बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो को बढाया जाएगा। पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड के बाद अब इस प्रस्ताव को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भेजा गया है. वहां इसका प्रजेंटेशन किया जाएगा। वहां से अप्रूवल मिलते ही निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से शहरी आवागमन बेहतर होगा और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। इस मार्ग के तैयार हो जाने के बाद रोज लगभग 1 लाख से 1.25 लाख यात्रियों के इस रूट से सफर करने का अनुमान है।
इस परियोजना पर अनुमानित 2254.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनने वाला यह मेट्रो कॉरिडोर कुल 11.56 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें कुल 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं,जिनमें बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कॉलेज और सेक्टर-142 शामिल हैं।
नोएडा के सेक्टर-142 में कई आईटी पार्क और कॉर्पोरेट ऑफिस हैं। मेट्रो विस्तार से यहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को डायरेक्ट और सुविधाजनक यात्रा का फायदा होगा।
-
स्पोर्ट्स21 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स19 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश19 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
उत्तर प्रदेश19 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment17 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
Entertainment19 hours agoतारा सुतारिया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच वीर ने किया पोस्ट, कहा-वक्त जरूर बदलता है
-
स्पोर्ट्स17 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश21 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
